4 अजीब नियम जो WWE Superstars को Vince McMahon के अंडर मानने पड़ते थे

विंस मैकमैहन ने इस साल ही रिटायरमेंट लिया है
विंस मैकमैहन ने इस साल ही WWE से रिटायरमेंट लिया है

Vince McMahon: WWE इस समय प्रो-रेसलिंग की दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। हर रेसलर एक बार WWE में आकर टॉप पर अपनी जगह बनाने की कोशिश करना चाहता है। WWE को इस मुकाम तक पहुंचाने में सबसे बड़ा हाथ विंस मैकमैहन का रहा है। विंस मैकमैहन (Vince McMahon) ने प्रो-रेसलिंग को पूरी तरह से बदलकर रख दिया है।

Ad

उन्होंने हाल ही में रिटायरमेंट लिया है लेकिन वो इस बिजनेस में करीब पांच दशक से हैं। इस दौरान उन्होंने WWE को अलग ही मुकाम पर पहुंचाया है। इस दौरान उन्होंने अपनी कंपनी के स्टार्स के लिए कुछ जरुरी नियम भी बनाए थे, जिन्हें हर स्टार को मानना होता था। कई बार यह नियम काफी अजीब भी होते थे लेकिन सभी को इन्हें मानना होता था। इसलिए इस आर्टिकल में हम विंस मैकमैहन द्वारा बनाए गए 4 अजीब नियमों के बारे में बात करेंगे, जो सुपरस्टार्स को फॉलो करने पड़ते थे।

4- WWE Money in the Back कॉन्ट्रैक्ट विनर को हर जगह अपना ब्रीफकेस लेकर जाना है

Ad

हर WWE स्टार अपने करियर में एक बार Money in the Back कॉन्ट्रैक्ट जरूर जीतना चाहता है। इस कॉन्ट्रैक्ट के दम पर वो कभी भी एक टाइटल मैच के हकदार बन सकते हैं। इसके अलावा उनके वर्ल्ड चैंपियन बनने की उम्मीद भी बढ़ जाती है। हालांकि, इस कॉन्ट्रैक्ट को लेकर विंस मैकमैहन ने कुछ नियम बनाए थे।

उनके इस नियम के अनुसार जो भी स्टार Money in the Back कॉन्ट्रैक्ट जीतेगा, वो इसे हर जगह लेकर जाएगा। अगर स्टार किसी टीवी शो का हिस्सा बन रहे हैं, तो उन्हें यह ब्रीफकेस लेकर जाना होता था। इसके अलावा हर शो में आपको ये ब्रीफकेस लेकर आना है।

3- रिंग में हथियार ले जाने के लिए विंस मैकमैहन से इजाजत लेनी पड़ेगी

youtube-cover
Ad

पीजी एरा से पहले हर WWE स्टार अपने-अपने हथियार के साथ ही रिंग में आता था। यह हथियार उन स्टार्स के कैरेक्टर का भी हिस्सा बन जाते थे। ट्रिपल एच का हथोड़ा आज भी उनके कैरेक्टर से जुड़ा हुआ है लेकिन विंस ने इसके लिए भी कई जरुरी नियम बनाए थे।

अगर किसी स्टार को कोई भी हथियार लेकर रिंग में जाना है, तो उन्हें इसके लिए विंस मैकमैहन से इजाजत लेनी पड़ती थी। इसके अलावा स्टार्स को इस बात का भी ध्यान रखना पड़ता था कि वो इन हथियारों का उपयोग रिंग में ही करेंगे और यह हथियार पीजी एरा की गाइडलाइन के हिसाब से ही हो।

2- विंस मैकमैहन ने कुछ वर्ड्स पर भी लगाई थी रोक

Ad

WWE फैंस इस बात को जानते हैं कि कंपनी ने कई वर्ड्स के यूज पर बैन लगा रखा है। इन वर्ड्स की पूरी लिस्ट है, जिन्हे स्टार्स को यूज नहीं करना है। विंस मैकमैहन ने ही इस नियम को लागू किया था। इस नियम के अनुसार कुछ शब्दों का प्रयोग स्टार्स लाइव टीवी और शोज़ पर नहीं कर सकते हैं।

WWE में प्रो-रेसलिंग, द बिजनेस, परफॉर्मर, टाइटल शॉट, बेल्ट, हाउस शो, क्रेजी, टैलेंट और वॉर जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना बैन था। हालांकि अब कई वर्ड्स को हटा दिया गया है और कई नए शब्द जोड़ दिए गए हैं। इन वर्ड्स के यूज से कोई भी स्टार मुसीबत में पड़ सकता था।

1- इंटरव्यू लेने वालों को रेसलर से हाईट में छोटा होना चाहिए

youtube-cover
Ad

विंस ने अपने समय के दौरान कई अजीब नियम बनाए थे। इसी कड़ी में एक और नियम था, जिसमें इंटरव्यू लेने वालों को रेसलर से हाईट में छोटा होना जरुरी था। इस बात का खुलासा पूर्व WWE कमेंटेटर स्कॉट स्टैनफोर्ड ने किया था।

इस दौरान उन्होंने बताया था कि इस नियम को विंस मैकमैहन ने कुछ सालों पहले ही बनाया था। अगर इंटरव्यू लेने वाला रेसलर से हाईट में बड़ा है, तो उन्हें अपने पैर मोड़कर पूरा इंटरव्यू लेना पड़ता था, ताकि रेसलर हाईट में उनसे बड़ा लगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications