WWE: कई WWE स्टार्स साल में कई मिलियन डॉलर कमाते हैं। WWE में फिलहाल सबसे ज्यादा सैलरी ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) की है। वो हर साल करीब 5 मिलियन डॉलर सैलरी के रूप में लेते हैं। इसके अलावा उन्हें हर मेन इवेंट में हिस्सा लेने के लिए अलग से 500,000 डॉलर मिलते हैं। वहीं, अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) को 5 मिलियन डॉलर मिलते हैं।वहीं, अगर विमेंस डिविजन की बात करें तो वो कंपनी के टॉप 5 मोस्ट पेड स्टार्स में भी नहीं आती हैं। विमेंस डिविजन में सबसे ज्यादा सैलरी लेनी वाली स्टार भी रोमन रेंस से करीब 2 मिलियन कम कमाती हैं। तो आइये जानते हैं विमेंस डिविजन में सबसे ज्यादा सैलरी लेने वाले स्टार्स के बारे में:#5 पूर्व WWE Raw विमेंस चैंपियन असुकाWrestling Insights@wrestlinginsig#Asuka appreciation tweet 🤑237#Asuka appreciation tweet 🤑😍💙 https://t.co/o4fOJn716Wअसुका WWE में 2015 से एक्टिव हैं। असुका ने अपने WWE करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किये हैं। वो ग्रैंडस्लैम और ट्रिपल क्राउन चैंपियन भी रह चुकी हैं। असुका को WWE सालाना 350,000 डॉलर देती हैं। असुका हाल में ही Raw में नजर आई थीं। इस दौरान उनका मुकाबला एलेक्सा ब्लिस से हुआ था। हालांकि इस मैच का कोई भी रिजल्ट नहीं आ सका था क्योंकि बेली और उनके ग्रुप ने उन पर हमला कर दिया था।#4 एलेक्सा ब्लिसAlexsha Are The G.O.A.T. 𓃵@AlexshaDaGOATLove this promo. #AlexaBliss34023Love this promo. #AlexaBliss https://t.co/LkynO8SjSeNXT में तीन साल रहने के बाद एलेक्सा ब्लिस ने जुलाई 2016 में Smackdown में अपना डेब्यू किया था। डेब्यू करने के बाद ही वो विमेंस डिविजन की टॉप स्टार बन गई थी। अपने WWE करियर में उन्होंने अभी तक 5 बार विमेंस टाइटल जीता है। इसके अलावा वो कई बार विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप भी जीत चुकी हैं। एलेक्सा ब्लिस के फैंस दिन प्रति दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। जिस वजह से वो अभी भी विमेंस डिविजन के सबसे बड़ी स्टार्स में से एक हैं। WWE उन्हें सालाना सैलरी के रूप में 350,000 डॉलर देता है। बता दें कि अप्रैल में एलेक्सा ब्लिस ने संगीतकार रयान कैबरेरा से शादी भी कर ली है।#3 शार्लेट फ्लेयर𝙱 𝙰 ~ 👸🏼💙 𝚀𝚄𝙴𝙴𝙽 𝙲𝙷𝙰𝚁𝙻𝙾𝚃𝚃𝙴@ItsBaa9She's Gorgeous 🦋@MsCharlotteWWE #CharlotteFlair101She's Gorgeous 💙🦋@MsCharlotteWWE #CharlotteFlair https://t.co/aZkybGPxgFशार्लेट फ्लेयर WWE में 2012 में ही जुड़ गई थी। WWE में आने के बाद से ही शार्लेट फ्लेयर ने खुद को साबित किया है। द क्वीन ने अभी तक WWE में 13 बार विमेंस चैंपियनशिप जीती है। इसके अलावा वो दो बार NXT विमेंस चैंपियन भी रह चुकी हैं। शार्लेट फ्लेयर के नाम विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप भी है।शार्लेट फ्लेयर विमेंस डिविजन में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाली लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। WWE से उन्हें सालाना 1.1 मिलियन डॉलर मिलते हैं। शार्लेट फ्लेयर फिलहाल इन रिंग एक्शन से दूर हैं। फैंस उनके रिटर्न का वेट कर रहे हैं।#2 रोंडा राउजीपूर्व SmackDown चैंपियन रोंडा राउजी को WWE ने सस्पेंड कर दिया है.इस साल रोंडा राउजी ने लगभग तीन साल बाद WWE में वापसी की है। UFC हॉल ऑफ़ फेमर इस साल विमेंस Royal Rumble भी जीती थी, जिसके बाद WrestleMania में उनका सामना शार्लेट फ्लेयर से हुआ था। इस मैच में उन्होंने शार्लेट फ्लेयर को हराकर SmackDown विमेंस चैंपियनशिप जीती थी। हालांकि बाद में Money in the Bank इवेंट में लिव मॉर्गन ने उनसे ये टाइटल जीत लिया था। रोंडा राउजी विमेंस डिविजन में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाली लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। WWE उन्हें 2.1 मिलियन डॉलर देता है।#1 बैकी लिंच View this post on Instagram Instagram Postपिछले 9 सालों में बैकी लिंच ने WWE में अपनी अलग पहचान बनाई है। वो आज के समय में विमेंस डिविजन की सबसे बड़े फेस बन चुकी हैं। उन्होंने अपने WWE करियर में कई बड़े मुकाम भी हासिल किये हैं। उन्होंने अभी तक 6 बार विमेंस चैंपियनशिप जीती है। विमेंस डिविजन में सबसे ज्यादा सैलरी बैकी लिंच की है। WWE में उन्हें सालाना 3.1 मिलियन डॉलर मिलते हैं। फिलहाल बैकी चोट की वजह से इन रिंग एक्शन से दूर हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।