WWE के 2021 में हुए 4 सबसे खराब पीपीवी जिन्हें फैंस भूलना चाहेंगे

WWE के 2021 में कुछ पीपीवी अच्छे नहीं रहे हैं
WWE के 2021 में कुछ पीपीवी अच्छे नहीं रहे हैं

WWE ने 2021 में कई सारे इवेंट्स का आयोजन किया है। लगभग हर एक पीपीवी अच्छा साबित हुआ है। WWE ने पिछले साल के मुकाबले 2021 में अपने इवेंट्स को अच्छा बनाने की पूरी कोशिश की है। इसी कारण ज्यादातर पीपीवी अच्छे रहे हैं। हर साल WWE ढेरों पीपीवी आयोजित करता है। इस दौरान कुछ पीपीवी खास बन जाते हैं।

Ad

कई बार अलग-अलग कारणों से इवेंट्स खराब भी हो जाते हैं। कुछ मौकों पर मैच कार्ड अच्छा नहीं रहता है वहीं कभी-कभी मेन इवेंट प्रभावशाली नहीं रहता। इसी कारण पीपीवी अच्छा नहीं बन पाता है। 2021 में काफी सारे ऐसे भी पीपीवी रहे हैं जो उतने अच्छे साबित नहीं हुए। इसलिए इस आर्टिकल में हम 2021 के 4 पीपीवी के बारे में बात करने वाले हैं जिन्होंने फैंस को काफी ज्यादा निराश किया है।

4- WWE Extreme Rules 2021

youtube-cover
Ad

WWE का Extreme Rules पीपीवी असल में अलग-अलग नियमों के साथ होने वाले मैचों के लिए जाना जाता है। हालांकि, 2021 में WWE ने काफी ज्यादा निराश किया। उन्होंने इस साल ज्यादा मैचों में शर्तें नहीं जोड़ी और साधारण मैच ही देखने को मिले। इसी कारण यह पीपीवी सबसे ज्यादा निराशाजनक साबित हुआ। Extreme Rules पीपीवी में 7 मैच देखने को मिले थे और इसमें से सिर्फ एक Extreme Rules मैच था। बाकी सभी मुकाबले साधारण थे।

इसके अलावा पीपीवी में ज्यादातर टाइटल्स डिफेंड नहीं हुए थे। यह भी एक खराब चीज़ थी। WWE अगर Extreme Rules 2021 के मेन इवेंट को अच्छा बनाता तो जरूर यह इवेंट भी थोड़ा बेहतर माना जाता। मेन इवेंट काफी अजीब रहा जहां टर्नबकल टूटने की वजह से फिन बैलर नीचे गिर गए और रोमन रेंस ने फिर फायदा उठाकर मैच जीत लिया। मुकाबले के अंत का तरीका किसी को भी पसंद नहीं आया।

youtube-cover
Ad

यह काफी अजीब चीज़ रही। इसके अलावा दूसरे मैचों की लंबाई भी कम थी और इसी कारण अन्य मुकाबले भी उतने अच्छे नहीं बन पाए। Extreme Rules 2021 में चैंपियनशिप मैच जरूर देखने को मिले लेकिन एक भी टाइटल चेंज नहीं हुआ। इन्हीं कुछ कारणों की वजह से यह पीपीवी निराशाजनक रहा।

3- WWE Fastlane 2021

youtube-cover
Ad

Fastlane 2021 उतना यादगार साबित नहीं होगा क्योंकि इस पीपीवी में कुछ खास देखने को नहीं मिला। दरअसल, यह WrestleMania 37 के कुछ हफ्ते पहले आयोजित किया गया था। देखा जाए तो WWE को इस पीपीवी की जरूरत नहीं थी क्योंकि ज्यादातर मैच साल के सबसे बड़े इवेंट के लिए तय हो गए थे।

इसी कारण फैंस को पहले से ही नतीजे पता थे। इस इवेंट में कुछ मुकाबले रेसलिंग के हिसाब से अच्छे थे। हालांकि, मुकाबले के दौरान कोई टाइटल चेंज देखने को नहीं मिला। इसी कारण यह इवेंट ज्यादातर फैंस के लिए यादगार नहीं बन पाया। WWE को Fastlane 2021 को और भी ज्यादा अच्छा बनाना चाहिए था।

2- WWE Hell in a Cell 2021

youtube-cover
Ad

Hell in a Cell 2021 से काफी उम्मीदें थी लेकिन यह अच्छा नहीं बन पाया। इस पीपीवी की शुरुआत धमाकेदार रही। इसके अलावा इवेंट उतना अच्छा साबित नहीं हुआ क्योंकि बड़े मैचों की कमी थी। इस पीपीवी में रोमन रेंस का कोई भी मैच नहीं था और इसी कारण स्टार पावर की कमी साफ तौर पर दिखाई दे रही थी।

मेन इवेंट मैच अच्छा साबित हो सकता था लेकिन बीच में MVP की इंटरफेरेंस हो गई। इसी कारण Hell in a Cell 2021 का मेन इवेंट फैंस को उतना पसंद नहीं पाया। अगर ड्रू मैकइंटायर और बॉबी लैश्ले के बीच Hell in a Cell मैच बिना किसी इंटरफेरेंस के होता तो फिर यह मुकाबला जरूर अच्छा रहता। आपको बता दें कि इस इवेंट में कोई भी टाइटल चेंज देखने को नहीं मिला था।

1- WWE Survivor Series 2021

youtube-cover
Ad

Survivor Series को WWE के सबसे अहम इवेंट्स में गिना जाता है। इस इवेंट में एलिमिनेशन मैच देखने को मिलते हैं। साथ ही सुपरस्टार्स चैंपियंस vs चैंपियंस मैच में आमने-सामने आते हैं। WWE ने इस साल एलिमिनेशन मैचों के लिए टीम सोशल मीडिया पर एनाउंस कर दी। साथ ही Survivor Series के लिए कोई बिल्डअप देखने को नहीं मिला। इवेंट में ड्रू मैकइंटायर और बॉबी लैश्ले जैसे बड़े सुपरस्टार्स खराब तरीके से एलिमिनेट हुए।

इसी वजह से मैच का मजा थोड़ा खराब हो गया। विमेंस चैंपियंस का मैच भी चीटिंग से खत्म हुआ और यह एक निराशाजनक चीज़ थी। रोमन रेंस और बिग ई के मैच ने ही मुख्य रूप से फैंस को प्रभावित किया। हालांकि, Survivor Series 2021 मैचों के खराब बिल्डअप के कारण फैंस को पसंद नहीं आया क्योंकि Raw और SmackDown के सुपरस्टार्स हर साल आमने-सामने आते हैं लेकिन जीतने वाले ब्रांड को कुछ नहीं मिलता।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications