WWE की 4 सबसे बेकार स्टोरीलाइंस जिनकी फैंस ने काफी ज्यादा आलोचना की

WWE में कुछ मौकों पर खराब स्टोरीलाइन देखने को मिली है
WWE में कुछ मौकों पर खराब स्टोरीलाइन देखने को मिली है

WWE प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी है। हर कोई यहां काम करते हुए अपना बड़ा नाम बनाना चाहता है। हालांकि, यह चीज़ बिल्कुल भी आसान नहीं है। WWE को अगर दो सुपरस्टार्स के बीच मैच बुक करना रहता है तो हाइप बनाने के लिए स्टोरीलाइन तैयार करना सबसे जरुरी चीज़ है। इससे दुश्मनी काफी खास बनती है।

WWE इतिहास में कई सारे सुपरस्टार्स का करियर अच्छी स्टोरीलाइन की वजह से बदला है। हालांकि, कुछ मौकों पर WWE ने खराब स्टोरीलाइन देते हुए फैंस को काफी ज्यादा निराश किया। इसलिए इस आर्टिकल में हम WWE की 4 सबसे खराब और बकवास स्टोरीलाइंस के बारे में बात करने वाले हैं।

4- WWE में रोमन रेंस और किंग कॉर्बिन की दुश्मनी

youtube-cover

रोमन रेंस (Roman Reigns) और किंग कॉर्बिन (King Corbin) के बीच कुछ सालों पहले दुश्मनी देखने को मिली थी। इस स्टोरीलाइन ने फैंस को काफी ज्यादा निराश किया था। रेंस और कॉर्बिन को कोई एक दुश्मनी में देखना नहीं चाहता था और इसी वजह से स्टोरीलाइन की शुरुआत से ही फैंस थोड़े निराश नजर आ रहे थे। WWE ने दुश्मनी को लंबा खींचकर फैंस को गुस्सा दिलाया।

इस दुश्मनी के दौरान डॉग फ़ूड का उपयोग देखने को मिला। इसके अलावा कॉर्बिन ने कंपनी के टॉप सुपरस्टार की बेइज्जती करने की पूरी कोशिश की। WWE अगर एक मैच के बाद दुश्मनी को खत्म कर देता तो फैंस खुश होते। हालांकि, WWE ने जानभूझकर स्टोरीलाइन को लंबा खींचा और यह खराब चीज़ रही। दोनों सुपरस्टार्स के बीच पहले TLC, फिर Royal Rumble और अंत में Super ShowDown प्रीमियम लाइव इवेंट में मैच देखने को मिला।

3- माइकल कोल और जैरी लॉलर की दुश्मनी

youtube-cover

माइकल कोल और जैरी लॉलर दोनों ही काफी बड़े कमेंटेटर रहे हैं। फैंस उनकी दुश्मनी के लिए उत्साहित नहीं थे क्योंकि वो बूढ़े हो गए। उनके प्रोमो का सेंस नहीं बन रहा था और जब उनके बीच मुकाबला हुआ तो वो भी खराब रहा। उसे WWE इतिहास के सबसे खराब मैचों में गिना जा सकता है।

WWE ने स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन को भी जोड़ने की कोशिश की और सोचा कि शायद फैंस की रुचि इस निराशाजनक दुश्मनी में बढ़ जाएगी। हालांकि, ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला और स्टोरीलाइन में कोई सुधार नहीं हुआ। WrestleMania में दोनों का मुकाबला होना खराब चीज़ रही। WWE ने इवेंट के बाद भी इसे जारी रखकर फैंस को गुस्सा दिलाया।

2- जेसन जॉर्डन को कर्ट एंगल के बेटे के रूप में लाना

youtube-cover

कर्ट एंगल कुछ सालों पहले Raw के जनरल मैनेजर के रूप में आए थे। यहां से उनकी एक खराब स्टोरीलाइन की शुरुआत हुई थी। वो अपने बेटे के रूप में WWE सुपरस्टार जेसन जॉर्डन को लेकर आए थे। फैंस इससे निराश थे क्योंकि किसी को इसका कारण समझ नहीं आ रहा था। शुरुआत से ही सभी का इंटरेस्ट खत्म हो गया था।

जेसन जॉर्डन और कर्ट एंगल को स्टोरीलाइन में साथ दिखाकर WWE ने सही मायने में कुछ हद तक निराश किया था। लग रहा था कि जॉर्डन को फायदा होगा और वो अपने प्रदर्शन से फैंस को जवाब देंगे। हालांकि, उन्हें हमेशा ही फैंस से बू मिली और फिर चोटिल होने की वजह से उनका रेसलिंग करियर खत्म हो गया।

1- रुसेव, लाना और बॉबी लैश्ले की स्टोरीलाइन

youtube-cover

रुसेव, लाना और बॉबी लैश्ले तीनों की स्टोरीलाइन को WWE फैंस भूलना चाहेंगे। इसे आसानी से WWE इतिहास की सबसे खराब स्टोरीलाइंस में गिना जाएगा। लाना और रुसेव ने सालों पहले शादी कर ली थी। इसके बावजूद दिखाया गया कि लाना और बॉबी लैश्ले रिलेशनशिप में हैं। बाद में दोनों की ऑन-स्क्रीन शादी भी हुई।

इस दुश्मनी में लिव मॉर्गन को भी जोड़ा गया। इस पूरी स्टोरीलाइन को फैंस की ओर से काफी खराब प्रतिक्रिया मिली थी और इसी वजह से बीच में दुश्मनी को रोका गया। यह एक अच्छा निर्णय था क्योंकि फैंस इस स्टोरीलाइन को किसी भी तरह से आगे बढ़ते हुए नहीं देखना चाहते थे। हर कोई इस दुश्मनी से बोर हो गया था।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
App download animated image Get the free App now