4 रैसलर्स जिन्हें WWE SummerSlam 2018 में चैंपियन बनने की सख्त जरूरत है

एक्सट्रीम रूल्स में कई हैरान करने वाले नतीजों के बाद समरस्लैम को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। 19 अगस्त को समरस्लैम का 31वां संस्करण न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन शहर से आयोजित होगा।

WWE में ढेर सारे स्टार्स की मौजूदगी की वजह से काफी रैसलर्स को चैंपियनशिप के लिए लड़ने का मौका नहीं मिला। समरस्लैम पर एक बार फिर खिताब दांव पर लगेंगे और यहां कई खिताब के नए और पुराने दावेदार सामने दिखाई देंगे।

यहां पर हम ऐसे ही चार रैसलर्स का जिक्र करेंगे जो समरस्लैम 2018 में चैंपियन बन सकते हैं।

ऑनरेबल मेंशन: द रिवाइवल

द रिवाइवल एक बेहद ही अच्छी टैग टीम है लेकिन रोस्टर में जैसी उनकी बुकिंग हुई है, उससे उनका प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा है। NXT की इस पूर्व टैग टीम चैंपियंस को मुख्य रोस्टर में कोई दिशा नहीं मिली है। इसलिए समरस्लैम में इन दोनों को खिताब जीतने का पूरा मौका मिलना चाहिए।


#4 बैकी लिंच

बैकी लिंच साल 2016 में पहली स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन बनी थीं। TLC में एलेक्सा ब्लिस के हाथों खिताब हारने के बाद उनके स्तर में भारी गिरावट आई। उन्हें दोबारा खिताब हासिल करने का मौका नहीं मिला। एक लम्बे समय के बाद बैकी वापस अपने लय में दिखाई दे रही हैं।

आने वाले स्मैकडाउन के एपिसोड में बैकी लिंच खिताब जीतकर समरस्लैम के लिए मैच की तैयारी कर सकती हैं। कार्मेला का खिताब के साथ खिताबी दौर मजेदार रहा है लेकिन इस समय बैकी लिंच इसे जीतने के लिए सबसे सही चॉइस होंगी। समरस्लैम पर इस खिताब को जीतकर लिंच का करियर वापस पटरी पर आ सकता है।

#3 ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर पहले WWE हिस्सा थे लेकिन फिर उन्हें 2014 में रिलीज़ कर दिया गया जिसके बाद उन्होंने दुनिया भर में बेहतरीन काम किया। उनकी मेहनत और प्रतिभा को देखते हुए उन्हें एक बार फिर WWE के साथ काम करने का मौका मिला। रॉ में वापसी करने के बाद मैकइंटायर ने डॉल्फ ज़िगलर के साथ टीम बनाई और उन्हें IC चैंपियन बनने में मदद की है।

मैकइंटायर के प्रदर्शन को देखते हुए उनका भी सिंगल्स चैंपियन बनने का हक़ बनता है। अगर WWE मैकइंटायर को एक अच्छा हील बनाना चाहती है तो उनका डॉल्फ ज़िगलर पर टर्न होना सबसे अच्छा विकल्प दिखाई दे रहा है। समरस्लैम के लिए दोनों के बीच मैच एक अच्छा आइडिया है।

#2 समोआ जो

समोआ जो की WWE में एंट्री ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। NXT में उनका हील वर्क और गिमिक शानदार रहा था। मेन रोस्टर में आने के बाद से समोआ जो की केवल कुछ ही दुश्मनियां देखने मिलीं लेकिन वो काफी अच्छी रहीं।

मुख्य रोस्टर में अबतक समोआ जो कोई खिताब नहीं जीत पाए हैं। स्मैकडाउन के मौजूदा चैंपियन, एजे स्टाइल्स ने रुसेव और शिंस्के नाकामुरा के खिलाफ अपना खिताब डिफेंड किया और अब उन्हें नए विरोधी की ज़रूरत है। समोआ जो इसके सबसे अच्छे दावेदार साबित हो सकते हैं।

इसे लेकर अफवाहें बनना शुरू हो गयी हैं। अगर समरस्लैम में दोनों की भिड़ंत होती है तो समोआ जो को WWE चैंपियन बनते देखना हम सब पसंद करेंगे।

#1 बॉबी लैश्ले/ रोमन रेंस

इस समय WWE में रोमन रेंस और बॉबी लैश्ले दो सबसे ज्यादा मेहनती रैसलर्स हैं। जहां रोमन रेंस ने थोड़े समय में बहुत कुछ हासिल किया है तो वहीं बॉबी लैश्ले की वापसी ने भी ढ़ेरों सुर्खियां बटोरी हैं। ब्रॉक लैसनर 473 दिनों से ज्यादा समय तक यूनिवर्सल चैंपियन हैं और कई मौकों पर अपना खिताब डिफेंड कर चुके हैं। रैसलमेनिया 34 और सऊदी अरब में हुए ग्रेटेस्ट रॉयल रम्बल में लैसनर ने रोमन रेंस के खिलाफ अपना खिताब डिफेंड किया। लेकिन अब WWE यूनिवर्स लैसनर के खिताबी दौर से ऊब चुके हैं और इसमें बदलाव देखना चाहते हैं। समरस्लैम में बॉबी लैश्ले या फिर रोमन रेंस यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चुनौती देंगे और वहां पर उनके जीतने की सबसे ज्यादा उम्मीद की जा रही है। लेखक: सगनिक मोंगा, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी