सच होना चाहिए- साल 2020 में रोमन रेंस का हील टर्न
Ad

पिछले साल WWE में वो हुआ जिसके बारे में कभी किसी ने नहीं सोचा था। रोमन रेंस ने हील टर्न लेकर सभी को चौंका दिया और उनके साथ पॉल हेमन भी आ गए। कई फैंस का मानना है कि रोमन रेंस का इस समय सबसे बेस्ट WWE करियर चल रहा है। लेकिन कई लोग इस चीज को गलत भी बता रहे हैं और कह रहे हैं कि ये चीज पहले हो जानी चाहिए थी।
पूर्व WWE राइटर ब्रायन जेविट्ज ने इस बारे में बड़ा खुलासा करते हुए कहा था कि रोमन रेंस के हील टर्न के खिलाफ हमेशा विंस मैकमैहन रहे थे। दरअसल रोमन रेंस को हमेशा से विंस मैकमैहन ने WWE का अगला जॉन सीना बनाने का प्रयास किया था। विंस मैकमैहन ने बाद में अपने प्लान में बदलाव किया। ये बात सच होनी चाहिए क्योंकि रोमन रेंस को बहुत पुश दिया गया लेकिन कोई फायदा नहीं पहुंचा।
Edited by PANKAJ JOSHI