WWE & AEW: WWE और AEW मौजूदा समय के दो सबसे बड़े रेसलिंग प्रमोशन्स हैं। यहां पर ढेरों सुपरस्टार्स काम करते हैं। रेसलिंग में काफी जोखिम उठाना पड़ता है और इसी वजह से कई रेसलर्स का करियर ज्यादा लंबा नहीं चल पाता है। हालांकि, कुछ ऐसे भी सुपरस्टार्स हैं जो काफी उम्र होने के बावजूद रेसलिंग करते हैं।प्रोफेशनल रेसलिंग में फिट रहने का काफी महत्व है। ढेरों ऐसे रेसलर्स हैं जो काफी ज्यादा फिट हैं और ज्यादा उम्र होने के बाद शरीर को फिट रखना मुश्किल रहता है। हालांकि, कुछ स्टार्स ज्यादा उम्र होने के बावजूद भी फिट नजर आते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 WWE और AEW दिग्गजों के बारे में बात करेंगे जो 50 साल से ज्यादा उम्र होने के बावजूद बहुत फिट हैं।4- आर-ट्रुथ (50 साल) View this post on Instagram Instagram Postआर-ट्रुथ को फैंस बहुत ज्यादा पसंद करते हैं क्योंकि उनका कैरेक्टर काफी मनोरंजक है। आपको बता दें कि आर-ट्रुथ की उम्र 50 साल है लेकिन कोई भी उनकी फिजिक को देखकर नहीं बोल सकता कि वो इतनी उम्र के हैं। ट्रुथ अपने शरीर को सही तरह से मेंटेन करके रखते हैं और वो कंपनी के सबसे भरोसेमंद स्टार्स में से एक हैं।आर-ट्रुथ के कारण ही फैंस को पिछले कुछ सालों में कई मजेदार पल देखने को मिले। आर-ट्रुथ अभी जिस तरह से रिंग में काम करते हैं और खुद को फिट रखते हैं, ऐसा लगता है कि वो अगले 10 सालों तक तो आसानी से WWE में फुल-टाइमर के रूप में काम कर सकते हैं।3- डस्टिन रोड्स (53 साल) View this post on Instagram Instagram Postडस्टिन रोड्स ने अपने रेसलिंग करियर में कई अलग-अलग प्रमोशन्स के लिए काम किया है। वो WCW, TNA, WWE और AEW के लिए काम कर चुके हैं। हालांकि, उन्होंने WWE में सबसे ज्यादा नाम कमाया है और यहां पर ही ज्यादा समय बिताया है। अभी वो AEW का हिस्सा बने हुए हैं।डस्टिन रोड्स को रेसलिंग करते हुए 3 दशक से भी ज्यादा हो गए हैं और यह सही मायने में काफी बड़ी चीज़ है। वो हमेशा से ही रेसलिंग कर रहे हैं और उनके मैच बहुत बढ़िया रहते हैं। वो अभी 53 साल के हैं और इतनी उम्र होने के बावजूद वो काफी फिट हैं। साथ ही वो रेसलिंग में तगड़े मूव्स लगाने के लिए जाने जाते हैं। रोड्स को देखकर लगता है कि वो अगले कुछ सालों तक और फुल-टाइम रेसलिंग कर सकते हैं।2- WWE दिग्गज गोल्डबर्ग (55 साल) View this post on Instagram Instagram Postगोल्डबर्ग को WCW में अपनी शानदार जीत की स्ट्रीक के लिए जाना जाता है। WWE में रहते हुए भी उन्होंने जबरदस्त सफलता हासिल की है। गोल्डबर्ग 2004 में WWE से जाने के बाद सालों तक रेसलिंग से दूर थे। हालांकि, 2016 में उन्होंने फिर से रिंग में रिटर्न किया और इसके बाद से पार्ट-टाइमर के रूप में नजर आ रहे हैं।वो हर साल 2-3 मैच लड़ते हैं। गोल्डबर्ग काफी ज्यादा फिट नजर आते हैं और वो अपनी ताकत का भी बढ़िया तरह से प्रदर्शन करते हैं। हालांकि, इस दिग्गज सुपरस्टार की उम्र 55 साल है और इतनी उम्र होने के बावजूद वो रिंग में रेसलर्स के खिलाफ डॉमिनेट करते हैं और यह एक बड़ी बात है। 1- AEW दिग्गज द स्टिंग (63 साल) View this post on Instagram Instagram Postद स्टिंग सालों से रेसलिंग कर रहे हैं और उन्हें इतिहास के सबसे शानदार सुपरस्टार्स में गिना जा सकता है। आपको बता दें कि स्टिंग की उम्र अभी 63 साल है और उन्हें देखकर कोई नहीं बोल सकता है कि उनकी इतनी उम्र है। वो काफी ज्यादा फिट नजर आते हैं और लगातार रेसलिंग करते हैं।स्टिंग WWE में चोट लगने के बाद रिटायर हो गए थे और लग रहा था कि शायद ही वो कभी रिंग में वापसी करेंगे। उन्होंने AEW में डेब्यू किया और वो इसके बाद से लगातार बड़े इवेंट्स और शोज़ में लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। स्टिंग को देखकर कोई बोल नहीं करता है कि वो 63 साल के हैं। यह चीज़ साबित करती है कि वो बहुत फिट हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।