WWE: WWE में आने वाले रेसलर को बहुत कठिन परिस्थितियों से गुजरना होता है, फिर चाहे वो मेल हो या फीमेल सुपरस्टार। इवेंट्स का हिस्सा बनने के लिए अधिकांश समय सफर करते रहना होता है और साल में 300 से भी ज्यादा दिनों तक काम पर आना होता है। ऐसे समय में सुपरस्टार्स का अच्छे दोस्त या एक-दूसरे से प्यार कर लेना कोई चौंकाने वाली बात नहीं।इस प्रमोशन में ऐसी कई स्टोरीलाइंस रही हैं जिन्होंने स्टोरीलाइंस में कई सुपरस्टार्स को डेट किया था, लेकिन विमेंस रोस्टर के कुछ ऐसे भी नाम रहे हैं जिन्होंने रियल लाइफ में कई सुपरस्टार्स को डेट किया था। इसलिए आइए जानते हैं WWE की उन 4 डीवाज़ के बारे में जिन्होंने रियल लाइफ में कई सुपरस्टार्स को डेट किया था।#)पूर्व WWE सुपरस्टार मारिया कनेलिसPWStream@PWStreamJim Ross Was A BIG FAN Of John Cena & Maria Kanellis Romantic #WWE Storylineringsidenews.com/2021/04/21/jim…111Jim Ross Was A BIG FAN Of John Cena & Maria Kanellis Romantic #WWE Storylineringsidenews.com/2021/04/21/jim…मारिया कनेलिस बहुत लंबे समय से प्रो रेसलिंग इंडस्ट्री से जुड़ी रही हैं और साल 2014 में माइक कनेलिस से शादी की थी, मगर वो उससे पहले कई अन्य रेसलर्स को डेट कर चुकी थीं। इस बात से शायद कम ही लोग वाकिफ हों कि मारिया ने एक समय पर सीएम पंक को डेट किया था।WWE में एक समय पर उनके जॉन सीना के साथ सैगमेंट्स भी दिखाए गए, जिन्हें उन्होंने रियल लाइफ में भी डेट किया। वहीं ROH में साथ काम करते समय उनकी माइक कनेलिस से मुलाकात हुई और ये कपल आज भी एक-दूसरे के साथ को इंजॉय कर रहा है।#)टोरी विल्सनJust Talk Wrestling@JustTalkWrestleTorrie Wilson: "Thank you to Pete... aka Billy Kidman... aka my ex husband" #WWEHOF4513Torrie Wilson: "Thank you to Pete... aka Billy Kidman... aka my ex husband" #WWEHOFटोरी विल्सन अपने दौर में WWE की टॉप सुपरस्टार्स में से एक हुआ करती थीं। वो एक प्रो रेसलर होने के अलावा फिटनेस मॉडल भी रहीं और उनकी खूबसूरती के आज भी दुनिया में लाखों दीवाने हैं। उनके डेविड फ्लेयर के साथ रिलेशन ने मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन WWE में स्टोरीलाइन के अनुसार वो बिली किडमैन पर भी डोरे डाल रही थीं।उन्होंने यहां तक कि किडमैन से साल 2003 में शादी भी की, लेकिन करीब 5 साल बाद यानि 2008 में उन्होंने अलग होने का फैसला लिया। उनके किडमैन से अलग होने के बाद खबर आई कि वो निक मिचेल नामक रेसलर को डेट कर रही हैं, जिन्हें द स्पीरिट स्क्वाड मेंबर के रूप में पहचान मिली थी, मगर उन्होंने 2011 में अलग होने का फैसला लिया।#)सेबलWrestling News@WrestlingNewsCoRecent photo of Sable with her husband Brock Lesnar.3783209Recent photo of Sable with her husband Brock Lesnar. https://t.co/Ehhzmfh1hhसेबल अपने करियर में WWE विमेंस चैंपियन बनीं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अन्य मौकों पर कुछ खास सफलता नहीं मिल पाई। 2003 में कंपनी में उनका रिटर्न एकदम फ्लॉप साबित हुआ। मार्क मेरो ऐसे पहले रेसलर रहे, जिन्हें सेबल ने डेट किया था। उन्होंने 1994 में शादी भी की, लेकिन 2004 में अलग हो गए थे। इसके बाद उन्होंने ब्रॉक लैसनर को डेट करना शुरू किया। दोनों ने 2006 में शादी करने का निर्णय लिया और आज भी एकसाथ हैं और इस रिश्ते से उनके 2 बेटे भी हैं।#)लिटाPublic Enemies Podcast@TheEnemiesPE3Edge, Matt Hardy, and Lita when Vince turned their real life issues into a storyline66791Edge, Matt Hardy, and Lita when Vince turned their real life issues into a storyline https://t.co/k7y3Xxakz8लिटा हमेशा WWE में अपने रिलेशनशिप्स को लेकर सुर्खियों में बनी रही हैं। ऐज-लिटा-मैट हार्डी का लव-ट्रायंगल पूरे प्रो रेसलिंग जगत में चर्चा का विषय बना हुआ था। हालांकि इसे एक स्टोरीलाइन का रूप दे दिया गया था, लेकिन ये लव-ट्रायंगल असली में भी चला था।उस दौरान लिटा ने मैट हार्डी को धोखा देकर ऐज को डेट करना शुरू किया। लिटा और ऐज ने शादी भी की, लेकिन एक साल बाद ही अलग हो गए थे। कुछ समय बाद उन्होंने सीएम पंक को डेट किया, लेकिन कुछ साल बाद उन्होंने भी अलग होने का फैसला ले लिया था।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।