WWE: द अंडरटेकर (The Undertaker) को WWE इतिहास के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक माना जाता है। उन्होंने 1990 में सर्वाइवर सीरीज (Survivor Series) प्रीमियम लाइव इवेंट में अपना डेब्यू किया था और वो काफी जल्दी प्रसिद्ध हो गए थे। दरअसल, वो एक डरावना और अलग कैरेक्टर लेकर आए थे। उनके इस कैरेक्टर का हर कोई फैन हो गया था। इसके चलते टेकर को जल्द ही सफलता मिली।इसके बाद उन्हें विश्व स्तर पर फेमस होने से कोई नहीं रोक सकता था। अंडरटेकर हमेशा ही अपने कैरेक्टर में रहे हैं। साथ ही उन्होंने कई वर्ल्ड टाइटल्स जीतने के साथ ही बड़े-बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट में अपनी जीत की स्ट्रीक बनाई है। द डेडमैन ने WWE में 30 सालों से ज्यादा समय तक काम किया है। दरअसल, वो अपने शानदार कैरेक्टर के साथ ही अपने जबरदस्त मूव्स के लिए भी जाने जाते रहे हैं।There is only one @undertaker.#SurvivorSeries #FarewellTaker #Undertaker30 pic.twitter.com/EH5uYXnFm1— WWE Network (@WWENetwork) November 23, 2020द अंडरटेकर अच्छे मैच देना जानते थे और उनका मुख्य फिनिशर टूम्बस्टोन पाइलड्राइवर था। पूर्व WWE चैंपियन के इस मूव से किसी भी रेसलर का बच पाना मुश्किल था। काफी कम सुपरस्टार्स रहे हैं जिन्होंने मूव पर किकआउट किया है। इसलिए हम 4 दिग्गजों के बारे में बात करेंगे जो द अंडरटेकर के फिनिशर पर किकआउट कर चुके हैं।4- WWE दिग्गज Brock LesnarBrock Lesnar flipping of The Undertaker before he passes out is such a badass way to lose a match pic.twitter.com/6q0lHdKZxd— Alastair McKenzie🏴󠁧󠁢󠁳󠁣󠁴󠁿 (@mckenzieas93V2) July 24, 2020द अंडरटेकर और ब्रॉक लैसनर की दुश्मनी हर किसी को याद होगी। ब्रॉक ही एक ऐसे सुपरस्टार हैं जिनका टेकर के खिलाफ सबसे अच्छा रिकॉर्ड है। दरअसल, दोनों सुपरस्टार्स के बीच कई मैच देखने को मिले हैं। द डैडमैन का फिनिशर काफी जबरदस्त है लेकिन लैसनर ने हमेशा ही किकआउट किया है। ब्रॉक लैसनर और अंडरटेकर के बीच कई मैच हुए हैं और काफी बार ब्रॉक ने उनके फिनिशर पर किकआउट किया है।3- WWE हॉल ऑफ फेमर Shawn Michaelsशॉन माइकल्स और द अंडरटेकर के बीच कई मैच हुए हैं। शॉन माइकल्स के लिए द अंडरटेकर के रूप सबसे बड़ी चुनौती रही है। दोनों ने कई शानदार मैच लड़े हैं और माइकल्स ने टूम्बस्टोन पाइलड्राइवर पर किकआउट भी किया है।दोनों सुपरस्टार्स के WrestleMania मैच यादगार रहे हैं। दोनों ही मौकों पर माइकल्स ने अंडरटेकर के मुख्य मूव पर किकआउट किया था। इसके बावजूद दोनों ही WrestleMania मैचों में द अंडरटेकर को जीत मिली है। साथ ही टेकर ने ही शॉन माइकल्स को रिटायर किया था।2- WWE लैजेंड Triple HLEGENDS. #ThankYouTaker#SurvivorSeries @undertaker @shanemcmahon @TripleH pic.twitter.com/xN65hW6STe— WWE (@WWE) November 29, 2020ट्रिपल एच और अंडरटेकर WrestleMania सहित कई सारे अन्य मौकों पर मैच लड़ चुके हैं लेकिन ज्यादातर मौकों पर द डैडमैन को ही जीत मिली है। दरअसल, 2011 में हुए WrestleMania मैच ने सबका ध्यान खींचा था। मैच में टेकर के लगभग हर मूव पर ट्रिपल एच भारी पड़ रहे थे। इस दौरान उन्होंने टूम्बस्टोन पाइलड्राइवर पर भी किकआउट किया था। साथ ही उन्होंने तीन पेडिग्री भी लगाए। इसके बावजूद वो टेकर को हरा नहीं पाए और अंत में अंडरटेकर को जीत मिली।1- WWE चैंपियन Roman ReignsRoman Reigns opens up about his match with The Undertaker at #Wrestlemania 33 https://t.co/08Mc6QFr5j #WWE pic.twitter.com/HMNNcq6xne— NoDQ.com: #WWE #WWETLC 2020 news (@nodqdotcom) June 21, 2020रोमन रेंस और द अंडरटेकर दोनों ही एक-दूसरे का काफी ज्यादा सम्मान करते हैं। इसके बावजूद WrestleMania में रोमन रेंस को टेकर का सामना करने का मौका मिला था। दोनों के बीच यह मुकाबला WrestleMania 33 में हुआ था।इस मैच में रोमन रेंस ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था। साथ ही उन्होंने द डैडमैन के फिनिशर टूम्बस्टोन पाइलड्राइवर पर किकआउट भी किया था। फैंस इसे देखकर चौंक गए थे। अंत में द बिग डॉग ने स्पीयर की मदद से बड़ी जीत दर्ज की। साथ ही WrestleMania में वो अंडरटेकर को हराने वाले दूसरे स्टार बन गए थे।