4 WWE लैजेंड्स जिन्हें 2020 तक हर हाल में रिटायर हो जाना चाहिए

wwe cover image

विंस मैकमैहन

Ad
Enter caption

आज के समय में WWE का जो सूरत-ए-हाल है, वह सब विंस मैकमैहन की देन है। विंसेट कैनेडी मैकमैहन ने WWE को जिस बुलंदी पर पहुंचाया है उनके बिना यह काम कोई और नहीं कर पाता। अपने आप को कहानी में शामिल करना है या फिर अपनी पिटाई करवाना। विंस मैकमैहन ने WWE को कामयाब बनाने के लिए हर हद पार कर दी। इसका परिणाम है कि आज पूरे विश्व में WWE और उनके रैसलरों का डंका बजता है।

मगर अब समय आ गया है कि विंस मैकमैहन अपनी गद्दी छोड़ घर पर आराम करें। फिलहाल विंस 73 साल के है और उन्हें घर पर बैठकर अब आराम फरमाना चाहिए। विंस मैकमैहन ने WWE को चलाने के लिए तीन उत्तराधिकारियों के विकल्प हैं, जिसमें ट्रिपल एच, स्टैफनी मैकमैहन और शेन मैकमैहन का नाम शामिल है। विंस मैकमैहन के बाद WWE की कमान ट्रिपल एच को ही मिलनी चाहिए। वह थोड़े समय में ही दिखा चुके हैं कि एक कामयाब रैसलर होने के अलावा वह एक जिम्मेदार एडमिनिस्ट्रेटर भी हैं।

Quick Links

Edited by विजय शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications