डब्लू डब्लू ई (WWE) सुपरस्टार्स साल के करीब 300 दिन रोड पर सफर में और काम करते हुए गुजारते हैं। अधिकतर समय वो कंपनी के साथ सफर करते हुए हफ्ते के छह दिन परफॉर्म करते रहते हैं। इस सफर के दौरान सुपरस्टार्स के बीच दोस्ती होती है और कई मौकों पर प्रेम संबंधों में बदल जाती है।
WWE में पहले से कई कपल हैं और WWE चाहे तो उनका इस्तेमाल टोटल डीवाज़ के सीजन में इस्तेमाल कर सकती है। 'मिज़ और मिसेस' के आने वाले दूसरे बच्चे की खबर से पहले ही टोटल बैलाज़ का शो सुपरहिट हो चुका है।
इसे भी पढ़ें: WWE न्यूज: ब्रॉक लैसनर के यूनिवर्सल चैंपियन बनने से Raw को हुआ जबरदस्त फायदा
शो पर आने वाले कई कपल पहले से शादीशुदा हैं और उनके अलावा भी कई कपल मौजूद हैं जो शो का हिस्सा बनने के लिए बेकरार हैं। इनमें से कइयों ने हाल ही में अपनी एंगेजमेंट की घोषणा की है।
#4 फिन बैलर (वेरो रोड्रिगेज के साथ)
![](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/6ff4f-15636909135318-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/6ff4f-15636909135318-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/6ff4f-15636909135318-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/6ff4f-15636909135318-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/6ff4f-15636909135318-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/6ff4f-15636909135318-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/6ff4f-15636909135318-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/6ff4f-15636909135318-800.jpg 1920w)
इस हफ्ते फिन बैलर ने रेसलिंग जगत में रिंग के अंदर और रिंग के बाहर काफी सुर्खियां बटोरीं। एक्सट्रीम रूल्स पीपीवी में फिन बैलर अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप हार गए और फिर अगली रात रॉ में वापसी कर रहे ब्रे वायट का शिकार बने। हालांकि उनकी पर्सनल लाइफ इससे थोड़ी अच्छी है।
खबरें है कि फिन बैलर कुछ समय के लिए WWE से दूर रहेंगे और फिर समरस्लैम में ब्रे वायट के खिलाफ धमाकेदार वापसी करेंगे। द रेसलिंग ऑब्जर्वर ने रिपोर्ट किया था कि पिछले हफ्ते फिन बैलर और फॉक्स स्पोर्ट्स मैक्सिको की एंकर वेरो रोड्रिगेज की एंगेजमेंट हुई।
फिन बैलर ने अबतक अपनी गर्लफ्रैंड के साथ शादी को लेकर कुछ भी जाहिर नहीं किया लेकिन ऐसा लगता है कि डेव मेल्टज़र ने अंदर की खबर जान ली है।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पाएं
#3 जैक रायडर (चेल्सी ग्रीन के साथ)
![à¤à¥à¤ रायडर à¤à¤° à¤à¥à¤²à¥à¤¸à¥ à¤à¥à¤°à¥à¤¨ नॠà¤
पनॠसà¤à¤¾à¤ à¤à¥ सà¥à¤¶à¤² मà¥à¤¡à¤¿à¤¯à¤¾ पर à¤à¥à¤·à¤£à¤¾ à¤à¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/56f33-15636916366827-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/56f33-15636916366827-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/56f33-15636916366827-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/56f33-15636916366827-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/56f33-15636916366827-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/56f33-15636916366827-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/56f33-15636916366827-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/56f33-15636916366827-800.jpg 1920w)
जैक रायडर ने इस हफ्ते करीब WWE में वापसी की। उन्होंने माइक कनेलिस को हराया, जो रिंगसाइड में मौजूद अपनी पत्नी की वजह से ध्यान भटका बैठे थे।
काफी लम्बे समय से जैक रायडर को नजरअंदाज किया गया है और उन्होंने मेन रोस्टर की जगह ज्यादा समय NXT में बिताया है। शायद यही वजह है कि उनकी मंगेतर NXT का हिस्सा हैं।
रायडर और चेल्सी ग्रीन की मुलाकात तब हुई, जब चेल्सी इम्पैक्ट रैसलिंग का हिस्सा थीं लेकिन अब वो WWE का हिस्सा हैं। हाल ही में अपने पेरिस ट्रिप पर रायडर ने ग्रीन को शादी के लिए प्रोपोज़ किया।
उसके बाद इस कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की जाहिर घोषणा की और इस अवसर के लिए कई खास वीडियो भी अपलोड किए।
#2 बेली (एरॉन सोलो के साथ)
![](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/6525c-15636926869781-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/6525c-15636926869781-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/6525c-15636926869781-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/6525c-15636926869781-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/6525c-15636926869781-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/6525c-15636926869781-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/6525c-15636926869781-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/6525c-15636926869781-800.jpg 1920w)
ये बात तो सब जानते हैं कि साशा बैंक्स की शादी सरथ टन से हुई है जो WWE के कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर हैं। लेकिन बैंक्स की पुरानी दोस्त और टैग टीम पार्टनर बेली भी एंगेज्ड हैं और उनकी भी पर्सनल लाइफ अच्छी चल रही है।
बेली अपने रिलेशनशिप को लेकर ज्यादा कुछ जाहिर नहीं करती लेकिन वो साथी रेसलर एरॉन सोलो के साथ कमिटेड हैं। उनकी प्रेम कहानी एरॉन के WWE से जुड़ने के पहले से चल रही है। एरॉन कई बार WWE टीवी पर दिख चुके हैं और ट्राइआउट में भाग ले चुके हैं लेकिन ऐसा नहीं लगता कि कंपनी को उनमें दिलचस्पी है।
इस कपल ने अबतक अपनी शादी को लेकर कोई घोषणा नहीं कि और ये हैरानी की बात है। साराह लोगन और लियो रश जैसे स्टार्स इस साल को शादी के लिए सबसे अच्छा साल समझ रहे हैं। स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन, बेली अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकाल कर इसपर सोच सकती हैं।
#1 पेटन रॉयस (टाय डिलिंजर/शॉन स्पीयर्स के साथ)
![पà¥à¤à¤¨ रà¥à¤¯à¤¸ à¤à¤° à¤à¤¾à¤¯ डिलिà¤à¤à¤°](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/15c07-15636932375346-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/15c07-15636932375346-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/15c07-15636932375346-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/15c07-15636932375346-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/15c07-15636932375346-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/15c07-15636932375346-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/15c07-15636932375346-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/15c07-15636932375346-800.jpg 1920w)
पेटन रॉयस WWE विमेंस टैग टीम चैंपियंस जोड़ी का एक हिस्सा हैं। इसके साथ-साथ वो WWE के सबसे क्यूट कपल में से भी एक हैं। भले ही कंपनी ने इस साल टाय डिलिंजर को रिलीज कर दिया हो लेकिन फिर भी इस जोड़ी के बीच कुछ दरार नहीं आई और दोनों अपनी शादी की तैयारी कर रहे हैं। हाल ही में पेटन रॉयस ने अपनी बैचलर्स पार्टी मनाई।
टाय डिलिंजर जिन्हें शॉन स्पीयर्स के नाम से जाना जाता है वो AEW का हिस्सा हैं तो वहीं रॉयस अभी भी WWE के साथ हैं और स्मैकडाउन का हिस्सा हैं। ये कपल NXT के दिनों से साथ में है और साथ मे स्मैकडाउन लाइव में भी काम कर चुके हैं, जिसके बाद डिलिंजर ने रिलीज़ की मांग की। इंस्टाग्राम के ज़रिए इस कपल ने अपने फैंस को सभी अपडेट दिए हैं।