WWE को लेकर बचपन में सोची गई 4 ऐसी बातें जो पूरी तरह से गलत साबित हुई

sfadgsfhdgjfkglgg,jgmhntsrawefdw
WWE के दो सबसे बड़े सुपरस्टार्स द अंडरटेकर और केन

WWE: WWE के फैंस विश्वभर में हैं और WWE के भी ऐसे कई राज हैं जिन्हें 90 के दशक के फैंस सच मान लेते थे लेकिन उनका सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं था। आप लोगों ने भी कई ऐसी चीजें सुनी होंगी जिन्हें आप लोग सच मानते होंगे। लेकिन उनमें से ज्यादातर गलत साबित हुई हैं।

Ad

पहले के समय में इंटरनेट नहीं हुआ करता था और इस कारण लोगों को किसी बात की सच्चाई जानने में काफी परेशानी होती थी। इस कारण फैंस WWE द्वारा बताई गई सभी चीज़ों को सच मान लेते थे क्योंकि उन्हें लगता था कि कंपनी ऐसा झूठ नहीं बोलेगी। हालांकि, स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट में ज्यादातर चीजें वैसी नहीं होती जैसी हमें लगती है।

आज के इस आर्टिकल में हम WWE के 4 ऐसी बातों के बारे में जानेंगे जो असलियत में सिर्फ एक अफवाह थी।

#4) WWE दिग्गज द अंडरटेकर और केन भाई हैं

youtube-cover
Ad

अगर आप लोग पुराने WWE के फैन हैं तो आप लोग इस बात को जरूर जानते होंगे कि कंपनी में इन दोनों रेसलर्स को भाई बताया गया था। हालांकि सच्चाई तो यह है कि यह दोनों एक-दूसरे के भाई ही नहीं बल्कि अच्छे दोस्त हैं। द अंडरटेकर और केन को इस स्टोरीलाइन में सिर्फ इसलिए डाला गया था क्योंकि दोनों का किरदार एक दूसरे से काफी मिलता-जुलता था।

पहले इंटरनेट नहीं हुआ करता था और इस कारण फैंस इस बात को सच मान रहे थे। दोनों ने WWE के अंदर रहते हुए कई बार एक दूसरे के साथ दुश्मनी भी की है लेकिन इसके बाद कंपनी फिर से इन दोनों को मिला देती थी। दोनों ने साथ में कई मैच लड़े हैं और टीम के तौर पर काफी सफलता भी हासिल की है।

#3) केन का चेहरा जला हुआ था

youtube-cover
Ad

केन हमेशा से ही मास्क पहनकर रेसलिंग करते आए हैं। हालांकि एक समय ऐसा भी आया था जब कंपनी ने उनके मास्क को हटा दिया था। पहले के फैंस का यह मानना था कि केन का चेहरा अंडरटेकर ने बचपन में जला दिया था और इस कारण वह मास्क पहनकर ही रहते थे। जब केन का मास्क उतारा गया था तब उनके चेहरे पर जलने के निशान भी देखे जा सकते थे।

हालांकि यह सब असली नहीं थी और पेंट का इस्तेमाल करके केन के चेहरे को ऐसा दिखाया गया था। केन ने कई बार बिना मास्क के भी फैंस के सामने अपनी झलक दिखाई है और उस समय देखा जा सकता है कि उनके चेहरे पर जलने का कोई निशान नहीं है। यह भी WWE की सिर्फ एक स्टोरीलाइन थी जिसे फैंस ने पसंद किया था।

#2) WWE दिग्गज द अंडरटेकर 7 बार मरके जिंदा हुए थे

WWE में द अंडरटेकर के कई अलग रूप देखने को मिले हैं
WWE में द अंडरटेकर के कई अलग रूप देखने को मिले हैं

द अंडरटेकर का किरदार WWE में सबसे अलग है। अंडरटेकर के किरदार के कई ऐसे राज है जिन्हें फैंस आज तक नहीं समझ सके हैं। 90 के दशक के बच्चे इस बात को मानते थे कि द अंडरटेकर 7 बार मरके जिंदा हुए हैं। अंडरटेकर के किरदार को इस तरह से दिखाया गया था कि यह बातें फैंस को सच लग रही थी।

Ad

हालांकि यह सच नहीं है और द अंडरटेकर ने सिर्फ एक ही बार जन्म लिया है। आज के समय के भी कुछ ऐसे फैंस हैं जो शायद इस बात को मानते हैं लेकिन अब तक तो उन्हें पता लग जाना चाहिए कि रेसलिंग में कई स्टोरीलाइन होती हैं और जरूरी नहीं है कि सभी बातें सच हो।

#1) WWE Hall of Famer द अंडरटेकर के अर्न (कलश) में बाकी रेसलर्स की आत्मा थी

youtube-cover
Ad

पहले के फैंस इस बात को जानते हैं कि एक समय पर अंडरटेकर के मैनेजर पॉल बेयरर के पास कलश होता था जिसमें बाकी रेसलर्स की आत्मा होती थी। स्टोरीलाइन को कई बार बदला भी गया है और कुछ फैंस के अनुसार तो इसमें अंडरटेकर की ही आत्मा थी। ऐसे फैंस के अनुसार जो अंडरटेकर हम सभी को भी दिख रहा है वो नकली है और उनकी आत्मा इस कलश के अंदर ही छुपी हुई है।

हालांकि, यह सब बातें सिर्फ स्टोरीलाइन तक ही अच्छी लगती है क्योंकि आज के समय में हर कोई इस बात को जानता है कि यह सच नहीं है। WWE Hall of Famer अंडरटेकर का किरदार इतना रहस्यमई था कि इन सभी चीजों को करना पड़ा लेकिन आप सब फैंस जान चुके हैं की यह सब असली नहीं है।

Quick Links

Edited by Ishaan Sharma
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications