4 WWE SmackDown Superstars जिनके इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं

WWE सुपरस्टार्स सोशल मीडिया पर फैंस से काफी ज्यादा जुड़े रहते हैं
WWE सुपरस्टार्स सोशल मीडिया पर फैंस से काफी ज्यादा जुड़े रहते हैं

WWE: पूरी दुनिया के फैंस आजकल अपने पसंदीदा WWE स्टार्स के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। इसी वजह से वो लगातार अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इन स्टार्स को फॉलो करते हैं। ये फैंस उन्हें फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे फेमस प्लेटफार्म पर फॉलो करते हैं।

सोशल मीडिया पर रहने से WWE सुपरस्टार्स को भी काफी ज्यादा फायदा मिलता है। इस दौरान वो अपने फैंस से बात कर पाते हैं। इसके अलावा ये रेसलर्स अपने फ्यूचर प्लान को लेकर भी बात करते हैं। इसके अलावा वो उनके रिएक्शन को भी जान पाते हैं। इसलिए आइए जानते हैं, उन 4 सुपरस्टार्स के बारे में जिनके इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

4- शार्लेट फ्लेयर: 5 मिलियन फॉलोअर्स

पूर्व Smackdown विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर को फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। दुनिया के लगभग हर एरीना में फैंस उन्हें देखने के लिए आते हैं। इसी वजह से वो आज विमेंस डिवीजन की सबसे बड़ी स्टार्स में से एक हैं। उन्हें 'द क्वीन' कैरेक्टर में बड़ी सफलता मिली है।

इन सभी की वजह से शार्लेट फ्लेयर इंस्टाग्राम पर भी काफी ज्यादा फेमस हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें करीब 5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। शार्लेट फ्लेयर लगातार अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर करती हैं। इसके अलावा वो अपनी लाइफ को लेकर भी अपडेट इंस्टाग्राम पर डालती रहती हैं।

3- साशा बैंक्स: 5.6 मिलियन फॉलोअर्स

पिछले कुछ सालों में साशा बैंक्स की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। फैंस उन्हें रिंग में देखना पसंद करते हैं। अपने WWE करियर में वो कई बार विमेंस चैंपियन भी रह चुकी हैं। इसके अलावा उनके इन-रिंग वर्क की वजह से उन्हें मॉडर्न एरा की सबसे बड़ी विमेंस स्टार्स में से एक माना जाता है।

साशा बैंक्स के इंस्टाग्राम पर भी कम चाहने वाले नहीं हैं। यहां पर उन्हें करीब 5.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। साशा बैंक्स अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगातार अपडेट देती रहती है और अपनी लाइफ से जुड़ी चीज़ें शेयर करती रहती हैं। फिलहाल साशा बैंक्स WWE में इन-रिंग एक्शन से दूर हैं।

2- अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस: 6.6 मिलियन फॉलोअर्स

अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस मॉडर्न एरा के सबसे फेमस स्टार्स में से एक हैं। इसके अलावा वो WWE के भी इस समय सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। वो करीब 7 साल से WWE के पोस्टर बॉय के रूप में भी देखे जा रहे हैं। इस रोल में पहले जॉन सीना और द रॉक देखे जाते थे।

रोमन रेंस के चाहने वाले पूरी दुनिया में मौजूद हैं। लोग उन्हें रिंग में देखना पसंद करते हैं। अगर इंस्टाग्राम की बात करें, तो यहां पर उन्हें 6.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में साफ है कि सोशल मीडिया पर भी रोमन रेंस टॉप स्टार बने हुए हैं।

1- रोंडा राउजी: 15.9 मिलियन फॉलोअर्स

रोंडा राउजी ने Royal Rumble 2018 में डेब्यू किया था लेकिन WWE डेब्यू करने से पहले ही उन्होंने अपना नाम कमा लिया था। वो UFC हिस्ट्री की सबसे बड़ी विमेंस स्टार्स में से एक रही हैं। इसके अलावा वो कई हॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं, जिस वजह से वो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा फेमस हैं।

रोंडा राउजी SmackDown रोस्टर की सबसे फेमस स्टार हैं। उनके इंस्टाग्राम पर करीब 15.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। फिलहाल रोंडा राउजी WWE में शानदार काम कर रही हैं और उम्मीद है कि वो जल्द ही एक बार फिर SmackDown विमेंस चैंपियन बनेंगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Be the first one to comment