WWE इतिहास के 4 रिकॉर्ड जो कभी नहीं टूटेंगे

WWE इतिहास के 4 रिकॉर्ड जो शायद कभी ना टूटें
WWE इतिहास के 4 रिकॉर्ड जो शायद कभी ना टूटें

#2 914 दिनों तक अपराजित रहीं असुका

Ad
youtube-cover
Ad

असुका NXT में जब आईं थीं तो सभी बेहद खुश हुए थे क्योंकि ये जापान की महिला रेसलिंग डिवीजन में एक बड़ा नाम थीं। WWE ने इन्हें वो मौका भी दिया जिसमें ये लगातार जीत प्राप्त करती रहीं और 914 दिनों तक एक भी मैच नहीं हारीं। ये अपने आप में एक रिकॉर्ड है जिसके आसपास शायद ही कोई महिला रेसलर आ सकेगी।

शार्लेट फ्लेयर वो पहली महिला रेसलर थीं जिन्होंने इन्हें हराया था और ये हार भी WrestleMania में आई थी। असुका को हराना अपने आप में एक बड़ी बात थी क्योंकि इनकी हार के बारे में शायद ही कोई सोच रहा था। शार्लेट फ्लेयर ने ऐसे कई चौंकाने वाले काम किए हैं लेकिन ये उनमें प्रमुख था।

#1 द अंडरटेकर की WrestleMania स्ट्रीक

youtube-cover
Ad

द अंडरटेकर की WrestleMania स्ट्रीक सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण है। इनके काम को हर कोई पसंद करता है और इतने लंबे समय तक WrestleMania में अपने सभी मैच जीतने का जो कारनामा टेकर ने कर दिखाया है वो किसी भी अन्य रेसलर के लिए मुमकिन नहीं है और ना ही इसे दोहराया जा सकता है।

टेकर को रेसलिंग इतिहास में एक बड़ा नाम माना जाता है और उन्होंने रेसलिंग के इस सबसे बड़े इवेंट में जो स्ट्रीक बनाई है उसे शायद ही कोई कभी तोड़ना चाहेगा। वैसे इस समय WWE के कई विरोधी हैं लेकिन टेकर का सम्मान ही इस स्तर का है कि इनके काम का मुकाबला या उसे तोड़ने की कोई कोशिश भी नहीं करना चाहेगा।

Quick Links

Edited by Amit Shukla
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications