माइक कनेलिस
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/12/82a46-15443283875464-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/12/82a46-15443283875464-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/12/82a46-15443283875464-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/12/82a46-15443283875464-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/12/82a46-15443283875464-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/12/82a46-15443283875464-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/12/82a46-15443283875464-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2018/12/82a46-15443283875464-800.jpg 1920w)
2017 के मनी इन द बैंक से पहले खबरें आ रही थी कि इंडी सुपरस्टार माइक कनेलिस मेन रोस्टर में दस्तक देने वाले हैं। माइक की WWE एंट्री को लेकर हर कोई पहले से उत्सुक दिख रहा था। माइक ने अपनी बीवी मारिया के साथ मनी इन द बैंक में डेब्यू किया। मारिया-माइक के आने के बाद लग रहा था कि WWE इस जोड़ी का अच्छा इस्तेमाल करेगी। सैमी जेन ने सबसे पहले इस जोड़ी के साथ पंगा लिया और पहले पीपीवी बैटलग्राउंड में माइक कनेलिस पर जीत दर्ज की।
थोड़े ही समय के बाद माइक कनेलिस WWE से गायब से हो गए। खबरें आई थी कि WWE मैनेजमेंट उनके शरीर से खुश नहीं थी। उन्हें अच्छी शेप में आने के लिए समय दिया गया। माइक ने शेप में आकर वापसी की मगर उनका अभी तक कोई भी अच्छा इस्तेमाल नहीं किया। ट्रिपल एच माइक केनलिस को साइन करके पछताते होंगे कि वह सिर्फ पैसे की बर्बादी है।