Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) को यूनिवर्सल चैंपियन के तौर पर 700 से ज्यादा दिन हो गए हैं। उनका टाइटल रन जबरदस्त रहा है और उन्होंने रेसलमेनिया (WrestleMania 38) में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) को हराकर WWE चैंपियनशिप पर भी कब्जा किया था। बाद में उन्होंने दोनों टाइटल्स को जोड़ दिया। रोमन को अभी तक कोई भी नहीं रोक पाया है। रोमन रेंस ने अपने चैंपियनशिप रन के तौर ब्रॉक लैसनर, जॉन सीना और ऐज समेत कई दिग्गजों को हराया है। हालांकि, अभी भी कुछ ऐसे सुपरस्टार्स हैं जो उनके लंबे टाइटल रन को रोक सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो रोमन रेंस के 700 दिनों के चैंपियनशिप रन को खत्म करने का दम रखते हैं। 4- WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर View this post on Instagram Instagram Postड्रू मैकइंटायर और रोमन रेंस के बीच Clash at the Castle के लिए एक सिंगल्स मैच तय हो गया है। दोनों ही सुपरस्टार्स अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए आमने-सामने आ रहे हैं। काफी समय से दोनों के बीच मैच के संकेत मिल रहे थे और अब जाकर दोनों का मैच आधिकारिक रूप से तय हो गया है। ड्रू मैकइंटायर एक तगड़े और ताकतवर सुपरस्टार हैं। उन्होंने कई दिग्गजों को हराया है और वो लंबे समय से चैंपियनशिप नहीं जीते हैं। साथ ही रोमन अब लगातार WWE में नजर नहीं आते हैं और इसी कारण उनके ऐतिहासिक टाइटल रन को रोकने के लिए ड्रू मैकइंटायर सबसे अच्छा विकल्प रहेंगे। 3- थ्योरी View this post on Instagram Instagram Postथ्योरी के पास इस समय Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट है। उन्हें अगला वर्ल्ड चैंपियन माना जा रहा है। कई लोगों को लगता है कि शायद थ्योरी अपने कॉन्ट्रैक्ट को सफलतापूर्वक कैश-इन नहीं कर पाएंगे। हालांकि, थ्योरी सभी फैंस को चौंका सकते हैं और सही समय आने पर कैश-इन कर सकते हैं। थ्योरी थोड़े महीनों का इंतजार कर सकते हैं और एक ऐसे समय का चुनाव कर सकते हैं, जब रोमन काफी घायल हो। उस समय थ्योरी कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करके जरूर उनके ऐतिहासिक टाइटल रन को खत्म कर सकते हैं। अगर WWE उन्हें अगला टॉप स्टार बनाना चाहता है तो फिर कॉन्ट्रैक्ट का सही तरह से कैश-इन होना जरुरी है। 2- सैथ रॉलिंस View this post on Instagram Instagram Postसैथ रॉलिंस का रिकॉर्ड रोमन रेंस के खिलाफ काफी अच्छा है। रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच Royal Rumble 2022 में मैच देखने को मिला था। इस मैच में भी सैथ जीत के करीब आ गए थे लेकिन अंत में मैच DQ द्वारा खत्म हो गया। पिछले कुछ समय में सैथ ने कई मौकों पर रेंस के खिलाफ मैच के संकेत दिए थे। आगे जाकर सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस का फिर मैच हो सकता है। सैथ काफी बड़े सुपरस्टार हैं और इसी कारण अगर वो चैंपियनशिप रन का अंत करते हैं तो फैंस बिल्कुल निराश नहीं होंगे। सैथ रॉलिंस इस मैच में जीत दर्ज करके ऐतिहासिक चैंपियनशिप रन को खत्म कर सकते हैं। 1- कोडी रोड्स View this post on Instagram Instagram Postकोडी रोड्स ने WWE में वापसी करते हुए फैंस को खुश कर दिया था। साथ ही रोड्स ने आते ही अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। वो लगातार तीन बार सैथ रॉलिंस को हरा चुके हैं लेकिन अभी चोट के कारण वो एक्शन से दूर हैं। रोड्स ने बताया था कि वो WWE में वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने के लिए आए हैं। यह उनका बड़ा सपना है और इसी कारण WWE उन्हें मौका दे सकता है। रोमन कंपनी के टॉप हील हैं वहीं कोडी रोड्स को सबसे बड़ा बेबीफेस माना जा सकता है। कुछ महीनों बाद रोड्स शॉकिंग वापसी करके रेंस के साथ दुश्मनी शुरू कर सकते हैं। वो आखिर में रेंस को हराकर नए चैंपियन बन सकते हैं और फैंस को खुश कर सकते हैं। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।।