एक प्रोफेशनल रेसलर बने रहना कोई आसान काम नहीं हैं। हर हफ्ते एक रेसलर (या WWE सुपरस्टार) को अपनी जान की बाजी लगाकर लड़ना होता है और लगातार लोग आपको लड़ने के लिए उकसाते हैं। इसके साथ ही एक WWE सुपरस्टार को खुद को बार- बार साबित करने की भी चुनौती होती है।
रेसलिंग के दौरान में हमने कई बार देखा है, जब कोई रेसलर किसी बाहर के बंदे से भिड़ जाता है और यह किसी बड़ी लड़ाई में तब्दील हो जाता है। इसमें फिर गलती फैन की हो या रेसलर की, लेकिन इसका परिणाम हमेशा ही खराब होता है।
हाल ही में हुए Raw के एपिसोड में भी ऐसा ही इंडिडेंट देखने को मिला। दरअसल सैथ रॉलिंस जब बैकस्टेज जा रहे थे तभी एक फैन ने उनके ऊपर अटैक कर दिया था। हालांकि सैथ रॉलिंस बच गए और उन्हें कुछ नहीं हुआ।
इस आर्टिकल में हम ऐसे ही WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिनके ऊपर नॉन रेसलर्स ने अटैक किया:
4- ओले एंडरसन

1970 में एक प्रोफेशनल रेसलर बनना कितना मुश्किल होता था, यह तो आपको कोई भी उस टाइम का लैजेंड ही बता सकता है। खासकर जब बात फैंस से डील करने की हो, तो यह काफी मुश्किल साबित होता था। 1976 में मैच के बाद ओले एंडरसन के ऊपर एक 79 वर्षीय फैन ने हमला किया और उनके चेस्ट पर अटैक किया। वो तो उनकी किस्मत अच्छी थी कि वो बच गए। एंडरसन ने उस हादसे के 48 घंटे बाद रिंग में वापसी की और साबित किया कि वो कितने मजबूत इंसान हैं।
3- राउडी रोड़ी पाइपर

एंडरसन इकलौते ऐसे सुपरस्टार नहीं हैं, जिनके ऊपर फैन ने हमला किया है। पाइपर ने बताया था कि उनके ऊपर तीन बार हमला हुआ। इनमें सबसे चर्चित केस था नॉर्थ कैरोलिना का, जब पाइपर ने एक लड़की को बचाने के चक्कर में हमलावर के ऊपर से आँख हटा ली थी। वो लड़की हमलावर की बेटी थी और उसके बाद पाइपर के छाती पर हमला किया गया। वो किस्मत वाले थे कि पुलिस आस पास ही थी। उन्होंने पाइपर की मदद की और उन्हें मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए ले गए और हमलावार को गिरफ्तार कर लिया गया।
2- पेरी सैर्टन

पेरी सैर्टन को कभी प्रोफेशनल रेसलिंग में वो महत्व नहीं दिया गया, जिसके वो हकदार थे। उन्हें WWE ने 2002 में रिलीज कर दिया था, फिर भी उन्होंने 2004 तक रेसलिंग करनी जारी रखी।
सैर्टन की रिंग के बाहर एक हीरो की छवि थी। एक बार जब वो अपनी गर्लफ्रेंड को उनके काम पर छोड़ने जा रहे थे, तब उन्होंने देखा कि दो लड़के एक लड़की को परेशान कर रहे थे। सैर्टन उस लड़की को बचाने गए और उन्होंने उन लड़कों से लड़ाई करते हुए उस लड़की को बचाया भी। लेकिन इस बीच सैर्टन को दो गोलियां भी लगी।
जब पुलिस वहाँ आई और सैर्टन को एंबुलेंस में ले जा रही थी, तब उन्हें पता ही नहीं था कि उनको गोली लगी है। उन्हें लग रहा था कि किसी ने उनको मारा है। यह दिखाता है कि पेरी कितने मजबूत इंसान हैं।
1- शॉन माइकल्स

शॉन माइकल्स को हमेशा ही उनके बड़बोले पल के लिए जाना जाता रहा है और यह बिजनेस में काफी बार देखा भी गया है। यह बात सब जानते हैं कि जब रेसलर्स पब्लिक प्लेस में जाते हैं, तो फैंस उन्हें याद रखते हैं।
शॉन 1995-96 तक इंटरकॉन्टिनेन्टल चैम्पियन थे और वो WWE चैम्पियन बनने वाले थे। एक दिन वो बार में ब्रिटिश बुलडॉग के साथ गए। बार में उनकी किसी से बहस हो गई और एक दम वो लड़की को मारने लगे, जोकि एक लड़के के साथ थी। इस मामले में काफी कुछ सुनने को मिला, लेकिन सच का पता कभी नहीं चल सका। अंत में शॉन को मारा गया और वो कुछ नहीं कर पाए। यह बात तो पक्की थी उनके ऊपर हमला हुआ था।