WWE: प्रो-रेसलिंग की दुनिया में WWE चैंपियनशिप सबसे बड़े टाइटल के रूप में देखी जाती है। हर WWE स्टार इस टाइटल को अपने करियर में एक बार जरूर जीतना चाहता है। इस समय रोमन रेंस (Roman Reigns) अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं और वो शानदार काम कर रहे हैं।रोमन रेंस हमेशा WWE में टॉप चैंपियन नहीं रहेंगे। कोई ना कोई सुपरस्टार उन्हें हराकर वर्ल्ड चैंपियन जरूर बनेगा। कई बड़े नाम हैं, जो रोमन रेंस को हराकर चैंपियन बन सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो 2023 में अगले वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं।4- WWE सुपरस्टार बिग ईTHE™ Jessi Davin@jessithebuckeye11212https://t.co/iIxPD8Wj16बिग ई के सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में काम को फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया था। इसी वजह से WWE ने उन्हें मेन इवेंट सीन में भी पुश किया था, जहां पर वो WWE चैंपियन बने थे। पिछले साल बिग ई को SmackDown के एक एपिसोड के दौरान गर्दन में चोट लग गई थी।इस चोट की वजह से वो इन-रिंग एक्शन से दूर हैं। इस साल मार्च में उनका फिर से चेकअप होना है। उम्मीद की जा रही है कि उनकी रिपोर्ट्स पॉजिटिव आएंगी और वो वापसी कर पाएंगे। ऐसे में WWE उन्हें एक बार फिर से पुश देते हुए चैंपियन बना सकता है।3- लोगन पॉलNitin Raghuwanshi@NiTzZ_M#loganpaulvsromanreigns #RomanReigns #WWECrownJewel #universalchampionship #LoganPaul#loganpaulvsromanreigns #RomanReigns #WWECrownJewel #universalchampionship #LoganPaul https://t.co/yIYwpqPsw0लोगन पॉल ने बेहद कम समय में रेसलिंग फैंस के दिल में अपनी जगह बना ली है। उन्होंने पिछले साल WrestleMania में डेब्यू किया था। इस मैच में वो द मिज़ के साथ थे। इसके बाद वो SummerSlam में द मिज़ के खिलाफ नज़र आए थे। इस मैच में उन्होंने जीत हासिल की थी।इस मुकाबले के बाद वो अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस के खिलाफ टाइटल मैच में नज़र आए थे। इस मैच में भले ही उन्हें हार का सामना करना पड़ा था लेकिन उन्होंने अपने इन-रिंग वर्क से सभी को प्रभावित किया है। WWE इस साल उन्हें भी चैंपियन बनाने के लिए पुश दे सकता है।2- ब्रे वायटValo 𓂀@SomeDeadOJThis whole segment was a master piece #ExtremeRules #BrayWyatt #WhiteRabbit949189This whole segment was a master piece #ExtremeRules #BrayWyatt #WhiteRabbit https://t.co/23aWZCyIvFरिलीज होने के बाद ब्रे वायट ने एक बार फिर से WWE में वापसी की है। उनकी वापसी से फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। फैंस को उम्मीद है कि WWE इस बार उन्हें एक बड़ा पुश दे सकता है। ब्रे वायट ने अपने करियर में दो बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती है।रिटर्न के बाद अब WWE उन्हें मेन इवेंट सीन में इस साल पुश कर सकता है। ब्रे वायट इस समय एलए नाइट के साथ स्टोरीलाइन का हिस्सा हैं। इसके बाद वो वर्ल्ड चैंपियनशिप स्टोरीलाइन में बुक किए जा सकते हैं और उनकी जीत हो सकती है। उनके मेन इवेंट में होने से फैंस को कई यादगार स्टोरीलाइंस देखने को मिल सकती हैं।1- सैमी ज़ेनGerry Competiello@GerryCompetie#SamiZyan is officially an honorary USO #SmackDown #TheBloodline1#SamiZyan is officially an honorary USO #SmackDown #TheBloodline https://t.co/XGi7ggVECIWWE में साइन होने से पहले ही सैमी ज़ेन ने खुद को इंडिपेंडेंट सीन में साबित कर दिया था। एक मास्क स्टार के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बना ली थी। WWE से जुड़ने से पहले वो Ring Of Honor, Evolve, Dragon Gate और Pro Wrestling Guerilla जैसे प्रमोशन्स का हिस्सा बन चुके हैं।WWE में अभी तक वो एक बार भी वर्ल्ड चैंपियन नहीं बने हैं लेकिन द ब्लडलाइन ग्रुप के साथ स्टोरीलाइन से उन्हें काफी ज्यादा फायदा हुआ है। फैंस भी उनका लगातार सपोर्ट कर रहे हैं। ऐसे में WWE उन्हें बेबीफेस बना सकता है। बाद में वो अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस के खिलाफ नज़र आ सकते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।