WWE: WWE में इस समय कई टैलेंटेड सुपरस्टार्स मौजूद हैं। ज्यादातर स्टार्स अपने WWE करियर की शुरुआत कंपनी के डेवलपमेंटल ब्रांड NXT से करते हैं। सुपरस्टार्स अपने प्रदर्शन और इन-रिंग स्किल्स से सभी को प्रभावित कर मेन रोस्टर में जगह बनाते हैं, जहां उनका मुख्य लक्ष्य वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतना होता है।रोस्टर में कई ऐसे स्टार्स होते हैं, जो लंबे समय तक WWE का हिस्सा रहने के बाद भी वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन पाते हैं। मौजूदा समय में भी कई सुपरस्टार्स हैं, जो वर्ल्ड चैंपियन बनने के हकदार हैं। इस आर्टिकल में हम 4 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें रिटायर होने से पहले वर्ल्ड चैंपियन जरूर बनना चाहिए।4- शिंस्के नाकामुरा View this post on Instagram Instagram Postशिंस्के नाकामुरा कई सालों से मिड-कार्ड स्टोरीलाइन का हिस्सा हैं। फैंस भी उनके हील और फेस दोनों कैरेक्टर्स के काम को बहुत पसंद करते हैं। नाकामुरा NXT में जितने प्रभावशाली रहे हैं, उन्हें मेन रोस्टर में उतनी सफलता नहीं मिली है। वो अभी तक वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम नहीं कर पाए हैं।पूर्व NXT चैंपियन शिंस्के नाकामुरा Royal Rumble 2018 जीतने के बावजूद WrestleMania में वर्ल्ड चैंपियन बनने में असफल रहे थे। अब ट्रिपल एच क्रिएटिव कंट्रोल के हेड हैं, तो फैंस को उम्मीद है कि वो भविष्य में NXT की तरह एक बार फिर नाकामुरा को वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने के लिए बुक कर सकते हैं।3- सैमी ज़ेनSami Zayn@SamiZayn502944368सैमी ज़ेन रेसलिंग इंडस्ट्री में लगभग दो दशकों से काम कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने ROH जैसे कई बड़े प्रमोशन्स में अपनी अलग पहचान बनाई है। वो लगातार अपनी इन-रिंग स्किल्स और जबरदस्त प्रोमो से फैंस को हैरान कर रहे हैं। ज़ेन को साल 2022 का टॉप एंटरटेनर कहें तो गलत नहीं होगा।पूर्व NXT चैंपियन इस समय द ब्लडलाइन फैक्शन का हिस्सा हैं। ज़ेन का रोमन रेंस का भरोसा जीतकर ग्रुप में शामिल होना और जे उसो के साथ उनका टकराव WWE प्रोग्रामिंग के बेस्ट मोमेंट्स में से एक है। निश्चित ही ज़ेन कंपनी के टॉप ऑफिशियल्स को प्रभावित करने में कामयाब हुए हैं, जिसका इनाम उन्हें भविष्य में वर्ल्ड चैंपियनशिप के रूप में मिल सकता है।2- मौजूदा WWE आईसी चैंपियन गुंथरगुंथर साल 2019 में WWE का हिस्सा बने थे। NXT यूके ब्रांड में डेब्यू करने के बाद अपने दमदार प्रदर्शन से वो 870 दिन तक NXT UK चैंपियन बने रहने में सफल रहे थे। मौजूदा इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन गुंथर ने मेन रोस्टर में आने के बाद बहुत ही डॉमिनेंट प्रदर्शन किया है, जिसके कारण वो अभी तक अनडिफिटेड हैं।कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी के टॉप ऑफिशियल्स गुंथर को अगले मेगास्टार के रूप में देख रहे हैं। उनकी डॉमिनेंट इन-रिंग स्किल्स और कभी हार नहीं मानने वाले ताकतवर कैरेक्टर ने फैंस को भी प्रभावित किया है। निश्चित ही WWE आगे चलकर रिंग जनरल के नाम से मशहूर गुंथर को वर्ल्ड चैंपियन बना सकता है।1- बैरन कॉर्बिनबैरन कॉर्बिन ने साल 2012 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। NXT में वो बहुत ही प्रभावशाली दिखाई दिए थे। साल 2016 में मेन रोस्टर में आने के बाद कॉर्बिन को अच्छा पुश दिया गया था। लंबे समय से WWE का हिस्सा रहने के बावजूद भी वो अभी तक वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन पाए हैं।साल 2017 में उन्होंने Money in the Bank लैडर मैच जीता था लेकिन सफलतापूर्वक कैश-इन नहीं कर पाए। इसके बाद भी उन्हें वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने के कई मौके मिले लेकिन वो हर बार नाकामयाब रहे थे। प्रोग्रामिंग में हुए बदलाव और कॉर्बिन की प्रतिभा को देखते हुए कई फैंस को उम्मीद है कि वो रिटायर होने से पहले एक बार वर्ल्ड चैंपियन जरूर बनेंगे।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।