4 WWE Superstars जो 2023 में पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं

Ujjaval
कुछ WWE सुपरस्टार्स के लिए 2023 अच्छा रह सकता है
कुछ WWE सुपरस्टार्स के लिए 2023 अच्छा रह सकता है

WWE: WWE के लिए 2023 काफी ज्यादा अहम रहने वाला है। 2022 में कई बदलाव हुए हैं और कंपनी का मैनेजमेंट बदल गया है। ऐसे में अब 2023 में एक तरह से कंपनी नई शुरुआत करना चाहेगा। इस साल WWE ने कई नए सुपरस्टार्स को पुश दिया है। हालांकि, रोमन रेंस (Roman Reigns) के ऐतिहासिक वर्ल्ड टाइटल रन के कारण कोई नया रेसलर चैंपियन नहीं बन पाया।

इसके पहले हर साल कई सुपरस्टार्स ऐसे रहे हैं, जो पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बने हैं। 2023 में भी कुछ सुपरस्टार्स को अपने करियर में पहली बार वर्ल्ड टाइटल जीतने का मौका मिल सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स को लेकर बात करेंगे, जो 2023 में पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं।

4- WWE सुपरस्टार ऑस्टिन थ्योरी

ऑस्टिन थ्योरी असल में विंस मैकमैहन के फेवरेट सुपरस्टार थे और इसी वजह से उन्हें लगातार शानदार पुश मिला। ट्रिपल एच के क्रिएटिव हेड बनने के बाद थ्योरी की बुकिंग खराब होते गई और वो Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट भी हार गए। इसी कारण थ्योरी के कैरेक्टर में बड़ा चेंज देखने को मिला है।

अब वो पहले से ज्यादा सीरियस हो गए हैं और देखकर लग रहा है कि अब वो वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस समय उनके पास यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप है और वो बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। 2023 में वो अगले लेवल पर जा सकते हैं और आखिर वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं।

3- गुंथर

गुंथर ने 2022 के मध्य में डेब्यू किया था और उनका रन बतौर हील काफी अच्छा रहा है। गुंथर ने लगातार अपने प्रदर्शन द्वारा फैंस का दिल जीता है। आपको बता दें कि इस समय उनके पास इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप है और फैंस को उनका टाइटल रन उम्मीद से ज्यादा पसंद आया है।

उन्होंने साबित कर दिया है कि वो एक मेन इवेंट स्टार के रूप में भी डॉमिनेट कर सकते हैं। गुंथर को अभी तक कोई भी मेन रोस्टर पर पिन नहीं कर पाया है और यह बड़ी उपलब्धि है। अगर उनका यह डॉमिनेंट रन जारी रहा, तो फिर 2023 में जरूर ही वो वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं। फैंस उनका वो रन देखना पसंद करेंगे।

2- कैरियन क्रॉस

कैरियन क्रॉस ने कुछ महीनों पहले अपना शानदार रिटर्न किया था। इसके बाद से वो टॉप स्टार्स के साथ दुश्मनी में नज़र आ रहे हैं। उन्होंने ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ स्टोरीलाइन में प्रभावित किया। अब वो रे मिस्टीरियो को निशाना बना रहे हैं। देखा जाए तो क्रॉस को WWE अच्छे स्टार्स के साथ बुक कर रहा है।

इसका बड़ा कारण यह भी है कि क्रॉस टॉप हील बनाने के लिए बड़े दावेदार हैं। कैरियन क्रॉस को अच्छी तरह बिल्ड किया जा रहा है और अगर ऐसा ही चलता रहा तो वो 2023 में वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज करते हुए नज़र आएंगे। वो यहां जीतकर फैंस को एक अच्छा चैंपियनशिप रन दे सकते हैं।

1- कोडी रोड्स

कोडी रोड्स को हर कोई वर्ल्ड चैंपियन बनते हुए देखना पसंद करेगा। रोड्स ने WrestleMania 38 में वापसी के बाद बताया था कि वो WWE चैंपियन बनने के लिए मुख्य रूप से वापस आए हैं। वो अपने पिता का सपना पूरा करना चाहते हैं। अभी वो इन-रिंग एक्शन से दूर हैं और अगले साल की शुरुआत में उनका रिटर्न हो सकता है।

वो 2023 में जरूर वर्ल्ड टाइटल के लिए चैलेंज कर सकते हैं और इसे जीतकर फैंस को खुश कर सकते हैं। फैंस दिल से चाहते हैं कि रोड्स चैंपियन बने और इसी वजह से 2023 में उन्हें बड़ा मौका मिल सकता है। चोट के कारण कोडी का शानदार बेबीफेस रन रुक गया, वरना वो पहले ही चैंपियन बन जाते।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now