4 WWE Superstars जिन्हें नाम बदलने का जबरदस्त फायदा हुआ और काफी ज्यादा सफल हुए 

WWE के दो सबसे बड़े दिग्गज सुपरस्टार्स द रॉक और जॉन सीना
WWE के दो सबसे बड़े दिग्गज सुपरस्टार्स द रॉक और जॉन सीना

प्रो-रेसलिंग की दुनिया में किसी भी रेसलर के नाम में बदलाव कोई ख़ास बात नहीं है। WWE हमेशा से ही मार्केटिंग लेवल को ध्यान में रख कर स्टार्स के नाम में बदलाव करता रहता है। हाल के समय में WWE ने कई स्टार्स के नाम में बदलाव किया है।

WWE ने वीर को वीर महान, पीट डन को बच, वॉल्टर को गंथर कर दिया। इससे पहले भी कई स्टार्स के नाम में WWE ने बदलाव किया है। इसमें से कुछ स्टार्स आगे चल कर प्रो-रेसलिंग के सबसे बड़े स्टार्स में से एक बने हैं। तो आइये जानते है उन पांच ऐसे स्टार्स के बारे में जिनके नाम में बदलाव के बाद वो प्रो-रेसलिंग दुनिया के सबसे बड़े स्टार्स बन गए।

#4 WWE लैजेंड ट्रिपल एच

WWE के पूर्व चैंपियन ट्रिपल एच
WWE के पूर्व चैंपियन ट्रिपल एच

ट्रिपल एच प्रो-रेसलिंग की दुनिया के सबसे महान रेसलर में एक हैं। वो 14 बार वर्ल्ड चैंपियन और दो बार Royal Rumble मैच जीत चुके हैं। द गेम ने इस बिजनेस में सब कुछ हासिल किया है। वो हालांकि वो हमेशा से ही इतने ज्यादा सफल नहीं थे। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने WCW से की थी। WCW में उनका नाम टेरर रीज़न और टेरर राइजिंग था।

WCW में उनका स्टंट ज्यादा लंबे समय तक नहीं था। WCW छोड़ने के बाद वो WWE से जुड़े, जहां उनका नाम हंटर हर्स्ट हैमश्ले रखा गया था। इसके बाद ट्रिपल एच ने शॉन माइकल्स के साथ DX ग्रुप जान ज्वाइन कर लिया था। उनके इस फैसले से उनके करियर पर सबसे ज्यादा असर पड़ा था। ग्रुप ज्वाइन करने के बाद वो ट्रिपल एच के नाम से फेमस हुए और आज वो प्रो-रेसलिंग की दुनिया के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। अब वो रिटायर हो चुके हैं।

#3 पूर्व WWE चैंपियन जॉन सीना

WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार जॉन सीना
WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार जॉन सीना

जॉन सीना प्रो-रेसलिंग के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। पिछले कई सालों में वो WWE के पोस्टर बॉय रहे हैं। वो 16 बार के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन हैं। उन्होंने कई बार WrestleMania के मेन इवेंट में हिस्सा लिया है। अपने करियर की शुरुआत में वो अपने नाम से जाने नहीं जाने जाते थे। WWE डेवलपमेंटल में प्रोटोटाइप के नाम से परफॉर्म करते थे। वो अपने इस कैरेक्टर में हाफ ह्यूमन और हाफ रोबट का किरदार निभाते थे। इसके बाद WWE ने उनके नाम और कैरेक्टर में बड़ा बदलाव किया था।

बाद में उन्होंने अपना डेब्यू कर्ट एंगल के खिलाफ जॉन सीना के नाम से ही किया था। उन्हें इस मैच में हार का सामना करना करना पड़ा था। हालांकि इस मैच के जरिए उन्होंने खुद को साबित कर दिया था और बाद में उन्होंने क्या-क्या हासिल किया वो किसी से भी छुपा नहीं है।

#2 द रॉक

द रॉक हमेशा से ही WWE के सबसे स्टार्स बनाने के लिए ही कंपनी से जुड़े थे। रॉक रेसलिंग की दुनिया के सबसे फेमस परिवार समोअन फैमिली से आते हैं। विंस हमेशा से ही उन्हें कंपनी के सबसे बड़े स्टार्स में एक बनाना चाहते थे। इसी कारण से उन्हें उनके करियर के शुरुआत में ही एक फेस रेसलर के रूप में काफी ज्यादा पुश भी दिया गया था।

अपने करियर की शुरुआत में उनका नाम रॉकी मैविया था। ये नाम उनके पिता और दादा जी के नाम से मिलकर बना था। रॉक ने इसी नाम के साथ Survivor Series 1996 में डेब्यू किया था। उनक डेब्यू के बाद फैंस उनके कैरेक्टर से कनेक्ट नहीं कर पाए और एक फेस रैसलर होने के बाद भी उन्हें कभी भी पॉजिटिव रिएक्शन नहीं मिला। ऐसे में विंस को उन्हें हील टर्न देना पड़ा। इस हील टर्न के बाद उनके नाम में बदलाव किया और वो रॉक के नाम से नज़र आने लगे। उनके इस हील टर्न के बाद उनके करियर में बड़ा बदलाव आया और वो आज WWE ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के सबसे फेमस स्टार्स में से एक हैं।

#1 स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन

स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन ने अपने करियर की शुरुआत WCW से की थी, लेकिन वहां उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली थी। इसके बाद उन्होंने WWE में द रिंगमास्टर के रूप में डेब्यू किया था। इस दौरान वो Million Dollar Champion भी थे, लेकिन वो अपने किरदार में बदलाव नहीं कर पा रहे थे। हालांकि जल्द ही स्टोन कोल्ड ने अपने किरदार में बड़ा बदलाव किया।

स्टोन कोल्ड ने अपने लुक में बदलाव किया और वो अब ट्रैक पैन्ट्स और फ्रेंच दाढ़ी के साथ नज़र आने लगे थे। 1996 में किंग ऑफ़ द रिंग बने थे। इसके बाद उन्होंने फेमस ऑस्टिन 3:16 का प्रोमो दिया था। उनके इस प्रोमो के बाद से WWE में फेमस Attitude Era की शुरुआत हुई और वो इस एरा के सबसे बड़े स्टार के रूप में आगे आए।

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

Quick Links

App download animated image Get the free App now