4 WWE Superstars जिन्होंने 2022 में अपने साथियों को धोखा दिया

WWE में फैंस को इस साल कई यादगार पल देखने को मिलें हैं
WWE में कई सुपरस्टार्स ने साथियों को धोखा दिया है

WWE: WWE में इस साल फैंस को कई यादगार पल देखने को मिले हैं। इस दौरान WWE में कई बड़े बदलाव हुए हैं। विंस मैकमैहन (Vince McMahon) विवादों में आने के बाद रिटायर हो गए हैं। उनके रिटायर होने के बाद ट्रिपल एच (Triple H) क्रिएटिव हेड के रूप में नज़र आ रहे हैं। उनके क्रिएटिव हेड बनने के बाद से ही WWE के प्रोडक्ट में भी बदलाव देखा जा रहा है।

Ad

WWE में इस साल कई स्टार्स जहां एक-दूसरे के अच्छे दोस्त बनते हुए भी नज़र आए हैं। इसके अलावा कुछ स्टार्स ने अपने ही दोस्तों को धोखा दिया है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 फेमस WWE सुपरस्टार्स को लेकर बात करेंगे, जिन्होंने साल 2022 में अपने साथियों को धोखा दिया है।

4- पूर्व WWE चैंपियन द मिज़ ने WrestleMania 38 में लोगन पॉल को धोखा दिया था

Ad

WrestleMania में हमेशा ही बड़े स्टार्स हिस्सा लेते रहते हैं। इस बार WrestleMania में लोगन पॉल ने हिस्सा लिया था। वो इन-रिंग एक्शन में भी नज़र आए थे। इस दौरान उनके पार्टनर पूर्व WWE चैंपियन द मिज़ बने थे।

WrestleMania 38 में लोगन पॉल और द मिज़ का सामना रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक से हुआ था। इस मैच में लोगन पॉल ने अपने इन-रिंग वर्क से फैंस को हैरान कर दिया था। इस मैच में उन्होंने जीत भी हासिल की थी। इस मैच के बाद द मिज़ ने लोगन पॉल पर अटैक कर दिया था और सभी को चौंका दिया था।

3- द जजमेंट डे ने ऐज को धोखा दिया था

youtube-cover
Ad

पूर्व WWE चैंपियन ऐज हमेशा ही अपने हील कैरेक्टर के लिए जाने जाते हैं। इस साल भी फैंस ने उन्हें हील कैरेक्टर में देखा, जहां उन्होंने एजे स्टाइल्स के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए द जजमेंट डे ग्रुप बनाया था। इस ग्रुप में उनके अलावा डेमियन प्रीस्ट और रिया रिप्ली भी थे।

एजे स्टाइल्स के साथ स्टोरीलाइन के दौरान फिन बैलर भी अपने दोस्त का साथ दे रहे थे। इस स्टोरीलाइन में उनका ग्रुप ही उनके खिलाफ हो गया था। 6 जून को Raw में डेमियन प्रीस्ट, रिया रिप्ली और फिन बैलर ने साथ मिलकर ऐज पर हमला कर दिया था। इस अटैक के बाद ऐज दो महीने तक इन-रिंग एक्शन से दूर रहे थे।

2- सैमी ज़ेन ने केविन ओवेंस को दिया था धोखा

Ad

Survivor Series WarGames में इस बार द ब्लडलाइन ग्रुप का सामना ब्रॉलिंग ब्रूट्स, ड्रू मैकइंटायर और केविन ओवेंस से हुआ था। इस मैच में सैमी ज़ेन के खिलाफ उनके बेस्ट फ्रेंड केविन ओवेंस थे। सभी को उम्मीद थी कि सैमी ज़ेन, ब्लडलाइन में होने के बाद भी केविन ओवेंस को धोखा नहीं देंगे।

WarGames मैच में इसका उल्टा देखने को मिला था, जहां केविन ओवेंस, सैमी ज़ेन से द ब्लडलाइन को धोखा देने की बात कह रहे थे लेकिन सैमी ने उन्हीं पर अटैक कर दिया था। उनके इस हमले की वजह से द ब्लडलाइन को इस मैच में जीत मिली थी।

1- डॉमिनिक ने अपने पिता रे मिस्टीरियो पर अटैक किया था

youtube-cover
Ad

जजमेंट डे के अटैक के बाद ऐज करीब 2 महीनों के लिए इन-रिंग एक्शन से दूर हो गए थे। अपने रिटर्न पर उन्होंने बदला लेने के लिए रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक मिस्टीरियो की मदद ली थी, जिसके बाद Clash at the Castle में इन दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था।

इस मैच में ऐज और रे मिस्टीरियो ने द जजमेंट डे को हरा दिया था। इस मैच में जीत के बाद डॉमिनिक मिस्टीरियो ने रे मिस्टीरियो पर अटैक कर दिया था। इस अटैक को देखकर फैंस भी हैरान रह गए थे। इस हमले के बाद डॉमिनिक मिस्टीरियो ने द जजमेंट डे ग्रुप में कदम रखा था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications