WWE हमेशा अपनी स्टोरीलाइंस पर काफी ज्यादा ध्यान देता है। स्टोरीलाइंस की वजह से मैचों के लिए फैंस के बीच हाइप बनती है और फिर मुकाबले रोचक बनते हैं। साल 2021 WWE के लिए अच्छा रहा है। इस साल कई सारी जबरदस्त स्टोरीलाइंस देखने को मिली है। WWE में कुछ सुपरस्टार्स टैग टीम में काम करते हैं या फिर मैनेजर के रूप रेसलर्स के साथ दिखाई देते हैं।हर साल काफी सारे सुपरस्टार्स स्टोरीलाइन के दौरान अपने साथियों को धोखा दे देते हैं। बाद में उनके बीच दुश्मनी देखने को मिलती है। 2021 में कुछ ऐसे मौके आए हैं जब रेसलर्स ने अपने साथियों को धोखा दिया। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिन्होंने 2021 में अपने साथियों को धोखा दिया है।4- WWE WrestleMania 37 में एलेक्सा ब्लिस का द फीन्ड को धोखा देनाCageside Seats@cagesideseatsAlexa Bliss costs The Fiend against Randy Orton #WrestleMania cagesideseats.com/wwe/2021/4/11/…6:04 AM · Apr 12, 2021348Alexa Bliss costs The Fiend against Randy Orton #WrestleMania cagesideseats.com/wwe/2021/4/11/… https://t.co/XnwvsImUGDद फीन्ड और एलेक्सा ब्लिस काफी समय से साथ दिखाई दे रहे थे। दोनों ने मिलकर काफी अच्छा काम किया था और वो रैंडी ऑर्टन के खिलाफ दुश्मनी के दौरान साथ दिखाई दे रहे थे। रैंडी ऑर्टन और फीन्ड के बीच WrestleMania 37 में मैच हुआ था। इस मैच में एलेक्सा ब्लिस ने बड़ा किरदार निभाया। लग रहा था कि वो आकर अपने साथी की मदद करेंगी और इसके चलते रैंडी की हार होगी।एलेक्सा ब्लिस ने मैच में इंटरफेयर किया और इससे फीन्ड का ध्यान भटक गया। यह काफी शॉकिंग चीज़ थी क्योंकि वो काफी समय से एक साथ काम कर रहे थे। रैंडी ऑर्टन ने ब्लिस की इंटरफेरेंस का फायदा उठाकर द फीन्ड पर जीत दर्ज की। WrestleMania में फीन्ड की हार होना जरूर शॉकिंग चीज़ थी। किसी को कारण समझ नहीं आ रहा था।WrestlingWorldCC@WrestlingWCCAlexa Bliss managed The Fiend for only one match12:13 PM · Aug 20, 202121538Alexa Bliss managed The Fiend for only one match https://t.co/oXxf1EZOMKलग रहा था कि WrestleMania 37 के बाद फीन्ड और ब्लिस के बीच स्टोरीलाइन देखने को मिलेगी। Raw के अगले ही एपिसोड में ब्रे वायट का फायरफ्लाई फन हाउस सैगमेंट देखने को मिला और इसके बाद वायट पूरी तरह WWE से गायब हो गए। कुछ समय बाद खबरें सामने आई कि ब्रे वायट को रिलीज कर दिया। इसी कारण दोनों की स्टोरीलाइन कभी आगे नहीं बढ़ पाई।