4 WWE Superstars जो WrestleMania 39 में Roman Reigns के लिए Cody Rhodes से बेहतर चैलेंजर रहते

रोमन रेंस और कोडी रोड्स के बीच रेसलमेनिया का मेन इवेंट होना है.
रोमन रेंस और कोडी रोड्स के बीच WWE WrestleMania 39 में मेन इवेंट होना है

Roman Reigns & Cody Rhodes: WWE में इस समय रोमन रेंस (Roman Reigns) और कोडी रोड्स (Cody Rhodes) सबसे बड़े स्टार्स के रूप में सामने आ रहे हैं। चोट के बाद वापसी कर रहे कोडी रोड्स ने रॉयल रंबल (Royal Rumble) मैच में जीत हासिल की थी। वो इस साल रेसलमेनिया (WrestleMania) में रोमन रेंस को टाइटल के लिए चैलेंज करेंगे।

इसमें कोई भी शक नहीं है कि फैंस इन दोनों ही स्टार्स का सामना होते हुए देखना चाहते हैं। हालांकि, अभी भी कई ऐसे स्टार्स हैं, जो रोमन रेंस का सामना किसी और से होते हुए देखना चाहते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जो कोडी रोड्स के बजाय WrestleMania 39 में रोमन रेंस के लिए बेहतर विरोधी रहते।

4- WWE सुपरस्टार Gunther WrestleMania 39 में Roman Reigns का सामना कर सकते थे

इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन गुंथर ने बेहद कम समय में WWE फैंस के दिल में अपनी जगह बनाई है। फैंस ने उनके और शेमस के बीच हार्ड-हिटिंग मुकाबलों को काफी ज्यादा पसंद किया था। इसके अलावा Royal Rumble 2023 मैच में उनके प्रदर्शन को फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया था।

WWE कोडी की जगह गुंथर को भी रोमन रेंस के साथ स्टोरीलाइन में बुक कर सकता था। उन्होंने ब्रॉन स्ट्रोमैन जैसे दिग्गज को हराकर अपना टाइटल डिफेंड किया है। ऐसे में साफ है कि उनके और रोमन रेंस के बीच भी एक यादगार मैच हो सकता था।

3- पूर्व WWE चैंपियन सैथ रॉलिंस

पूर्व WWE चैंपियन सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस अपने मेन रोस्टर डेब्यू से एक-दूसरे को अच्छे से जानते हैं। दोनों ही स्टार्स ने द शील्ड ग्रुप के साथ डेब्यू किया था। हालांकि, बाद में सैथ रॉलिंस ने रोमन रेंस के खिलाफ हील टर्न ले लिया था।

सैथ रॉलिंस इस समय बेबीफेस कैरेक्टर में नज़र आ रहे हैं और वो लगातार माइंडगेम्स खेलते रहते हैं। ऐसे में WWE उन्हें रोमन रेंस के साथ स्टोरीलाइन में शामिल कर सकता था। इस मैच में वो लगातार माइंडगेम्स खेलकर ब्लडलाइन को परेशान कर सकते थे। ये मैच WrestleMania के मेन इवेंट का हिस्सा बन सकता था।

2- पूर्व WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले

बॉबी लैश्ले रिंग में सबसे खतरनाक स्टार्स में से एक हैं। वो अपने इन-रिंग वर्क से किसी भी स्टार को हरा सकते हैं। उनके और रोमन रेंस के बीच एक दमदार मैच WrestleMania के मेन इवेंट में हो सकता था।

बॉबी लैश्ले और रोमन रेंस के बीच इससे पहले भी मैच हो चुका है, लेकिन ये दोनों ही स्टार्स कभी भी चैंपियनशिप स्टोरीलाइन का हिस्सा नहीं बने हैं। WWE उन्हें भी WrestleMania के मेन इवेंट में इस्तेमाल कर सकता था। ये मैच भी फैंस के लिए काफी ज्यादा यादगार हो सकता था।

1- सैमी ज़ेन

सैमी ज़ेन और रोमन रेंस के बीच स्टोरीलाइन को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। दोनों ही स्टार्स आगामी Elimination Chamber 2023 में एक-दूसरे का सामना भी करने वाले हैं। इस मैच में रोमन रेंस अपना टाइटल डिफेंड करते हुए नज़र आएंगे। अगर सैमी इस मैच में हार भी जाते हैं, तो WWE उन्हें WrestleMania के मेन इवेंट में शामिल कर सकता है।

सैमी ज़ेन को शामिल होने से ये मैच ट्रिपल थ्रेट हो जाएगा और कोडी बिना रोमन रेंस को पिन किए भी चैंपियन बन सकते थे। रोमन रेंस इसके बाद सैमी ज़ेन के साथ स्टोरीलाइन का हिस्सा बन सकते हैं और कुछ समय के लिए टाइटल पिक्चर से भी दूर हो सकते थे। सैमी ज़ेन के होने से WrestleMania का मेन इवेंट और ज्यादा यादगार बन सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications