WWE के लिए साल 2022 काफी अच्छा रहा है। इस साल कई सारे सुपरस्टार्स को जबरदस्त पुश मिला है और ढेरों रेसलर्स ने चैंपियनशिप जीती है। इसी दौरान WWE के ज्यादातर इवेंट्स जबरदस्त रहे हैं और फैंस के बीच चर्चा का विषय बने हैं। अभी 2022 के अंत में काफी समय बाकी है। इस साल कई और टाइटल चेंज देखने को मिल सकते हैं। कुछ ऐसे सुपरस्टार्स हैं जो साल के अंत तक चैंपियनशिप को अपने पास रखते हुए टाइटल रन को यादगार बना सकते हैं। साथ ही कुछ ऐसे भी सुपरस्टार्स हैं जो 2022 के अंत तक जरूर चैंपियन बनने में सफल होंगे। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो इस साल के अंत तक जरूर चैंपियन बनेंगे। 4- WWE सुपरस्टार लिव मॉर्गन View this post on Instagram Instagram Postलिव मॉर्गन लगातार अपने प्रदर्शन द्वारा प्रभावित करते जा रही हैं। मॉर्गन काफी समय से WWE में काम करते हुए नजर आ रही हैं लेकिन उन्हें कभी भी टॉप सुपरस्टार की तरह पुश नहीं मिला है। इस साल उन्होंने अपने कैरेक्टर में काफी सुधार किया है और वो साल की शुरुआत में चैंपियनशिप जीतने के करीब थीं।उन्होंने साबित कर दिया कि वो विमेंस चैंपियनशिप जीतने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्हें फैंस की ओर से काफी अच्छा रिएक्शन मिलता है। यह उन्हें चैंपियन बनाने का सही समय है। कुछ समय बाद उन्हें पुश मिल सकता है और वो विमेंस Money in the Bank ब्रीफकेस जीत सकती हैं। बाद में इसे कैश-इन करते हुए मॉर्गन Raw विमेंस टाइटल पर कब्जा कर सकती हैं।3&2- एजे स्टाइल्स और फिन बैलर View this post on Instagram Instagram Postएजे स्टाइल्स और फिन बैलर दोनों ही अब साथ आ गए हैं। काफी समय से फैंस बुलेट क्लब के दोनों सदस्यों को साथ देखना चाहते थे और अब उनकी इच्छा पूरी हुई है। एजे स्टाइल्स और फिन बैलर की अभी ऐज और डेमियन प्रीस्ट के साथ दुश्मनी चल रही है लेकिन कुछ समय बाद उनकी स्टोरीलाइन का अंत हो सकता है। एजे स्टाइल्स और फिन बैलर बाद में बतौर टैग टीम काम कर सकते हैं और Raw टैग टीम चैंपियंस बन सकते हैं। स्टाइल्स और बैलर दोनों के पास जबरदस्त टैलेंट है और उन्हें पिछले कुछ समय में सही तरह से बुकिंग नहीं मिली है। हालांकि, अगर वो साथ आते हैं तो फैंस काफी ज्यादा खुश होंगे। 1- कोडी रोड्स View this post on Instagram Instagram Postकोडी रोड्स ने WrestleMania 38 में यादगार वापसी करते हुए सैथ रॉलिंस को हराया था। इसके बाद से ही वो लगातार चर्चा का विषय रहे हैं। उन्होंने आते ही बता दिया था कि उन्होंने WWE चैंपियन बनने के लिए वापसी की है और यह उनका लक्ष्य है। अभी वो सैथ रॉलिंस के साथ दुश्मनी में नजर आ रहे हैं लेकिन बाद में वो चैंपियनशिप की स्टोरीलाइन में कदम रख सकते हैं।रोमन रेंस के चैंपियनशिप रन को रोकने के लिए कोडी सबसे बेहतर विकल्प रहेंगे। उनके पास काफी मोमेंटम है और वो इसका उपयोग करते हुए अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बन सकते हैं। 2022 में WWE उनकी इच्छा को पूरा कर सकता है और यहां से उनके मेन इवेंट पुश की शुरुआत हो सकती है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।