WWE: WWE के 2023 सीजन की शुरुआत हो चुकी है और इन दिनों रॉयल रंबल (Royal Rumble) प्रीमियम लाइव इवेंट की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। उसके बाद रेसलमेनिया (WrestleMania) सीजन शुरू होगा, जिसके दौरान कई आइकॉनिक स्टोरीलाइंस के शुरू होने की उम्मीद की जा रही है।ऐसे कई सुपरस्टार्स हैं जो पिछले काफी समय से मेंस और विमेंस रोस्टर को डॉमिनेट करते आए हैं और लगातार अपने टाइटल्स को डिफेंड करने में सफल रहे हैं। मगर मौजूदा परिस्थितियां दर्शा रही हैं कि जल्द ही चैंपियनशिप बेल्ट्स एक से दूसरे सुपरस्टार्स के पास जा सकती हैं। इसलिए इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 4 WWE सुपरस्टार्स के बारे में जो 2023 में नए चैंपियन बनकर धमाल मचा सकते हैं।4)केविन ओवेंस और 3)सैमी ज़ेन - अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियंसWrestle Features@WrestleFeaturesKevin Owens & Sami Zayn vs. The Usos is planned for WrestleMania 39 in April. - WrestlingNewsCo.9288672Kevin Owens & Sami Zayn vs. The Usos is planned for WrestleMania 39 in April. - WrestlingNewsCo. https://t.co/KBqbzQ9MVfजब केविन ओवेंस ने द ब्लडलाइन के साथ स्टोरीलाइन में एंट्री ली थी, तभी इस बात की नींव रखी जा चुकी थी कि सैमी ज़ेन बहुत जल्द इस ग्रुप से अलग होने वाले हैं। हालांकि ज़ेन और ओवेंस अभी एक-दूसरे के विरोधी हैं, लेकिन परिस्थितियां बहुत तेजी से बदल रही हैं और कयास लगाए जा रहे हैं कि बहुत जल्द दोनों रियल लाइफ फ्रेंड्स इस स्टोरीलाइन में भी साथ आ सकते हैं।कुछ समय पहले रिपोर्ट्स में कहा गया था कि केविन ओवेंस और सैमी ओवेंस WrestleMania 39 में द उसोज़ को अनडिस्प्यूटेड टैग टीम टाइटल्स के लिए चैलेंज कर सकते हैं। जे और जिमी उसो अब WWE इतिहास के सबसे लंबे समय तक टैग टीम चैंपियन बने रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। वहीं ओवेंस और ज़ेन की बुकिंग को देखते हुए वो मौजूदा चैंपियंस को हराने के लिए एक आदर्श टीम दिखाई देती है।2)एलेक्सा ब्लिसWrestlingWorldCC@WrestlingWCCWill Alexa Bliss side with Bray Wyatt or Uncle Howdy 1874196Will Alexa Bliss side with Bray Wyatt or Uncle Howdy ⁉️ https://t.co/igasT8lWmzकुछ महीनों पहले तक एलेक्सा ब्लिस मौजूदा Raw विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर के साथ द डैमेज कंट्रोल के साथ फ्यूड में नज़र आ रही थीं। मगर जबसे ब्रे वायट ने WWE में वापसी की है तबसे ब्लिस के किरदार में बदलाव होते देखे गए हैं। उन्होंने यहां तक कि ब्रे वायट और Uncle Howdy को नज़रअंदाज करते हुए हाल ही में खुद को बॉस बताया था।बियांका ब्लेयर के साथ उनकी दुश्मनी का एंगल हर हफ्ते दिलचस्प बनता जा रहा है और उनके Royal Rumble 2023 में मैच बुक किए जाने की संभावनाएं बहुत अधिक हैं। इन दोनों सुपरस्टार्स का भविष्य में आमने-सामने आना निश्चित है, जहां नई Raw विमेंस चैंपियन बनकर एलेक्सा ब्लिस Raw विमेंस रोस्टर को एक नई दिशा में आगे बढ़ा सकती हैं। वहीं वायट और Howdy का एंगल भी उनके टाइटल रन को यादगार बना रहा होगा।1)कोडी रोड्स🔥 ❌  GOAT GOD  🔥 ❌ #MoneSZN #HayterSZN (-_•)@GOATGOD_1000Cody Rhodes being featured on a Wrestlemania 39 WWE Production Truck.That World Title gonna look amazing on him Fr.375Cody Rhodes being featured on a Wrestlemania 39 WWE Production Truck.👀That World Title gonna look amazing on him Fr.😤🔥 https://t.co/lj9IRv65I8कोडी रोड्स को WrestleMania 38 में वापसी के बाद बहुत मजबूत दिखाया गया था, लेकिन Hell in a Cell 2022 में सैथ रॉलिंस के खिलाफ मैच की तैयारी के दौरान वो चोटिल हो गए थे। उन्हें इन-रिंग कम्पटीशन से दूर रहते कई महीने बीत चुके हैं, लेकिन पिछले हफ्तों में कई बार उनकी Royal Rumble 2023 में वापसी के संकेत दिए गए हैं।कुछ हालिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि रोड्स, WrestleMania 39 में रोमन रेंस को WWE चैंपियनशिप के लिए चैलेंज कर सकते हैं। इन रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया कि उन्हें द रॉक के रिप्लेसमेंट के तौर पर भी देखा जा रहा है। इसलिए संभव है कि कोडी इस साल WWE ही नहीं बल्कि अनडिस्प्यूटेड टाइटल्स को अपने नाम कर पूरे प्रो रेसलिंग वर्ल्ड को चौंका सकते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।