4 WWE Superstars जो Drew Mcintyre के बाद Roman Reigns के अगले चैलेंजर बन सकते हैं 

Ujjaval
WWE में रोमन रेंस को लगातार नए विरोधी मिल सकते हैं
WWE में रोमन रेंस को लगातार नए विरोधी मिल सकते हैं

Roman Reigns: WWE Clash at the Castle में रोमन रेंस (Roman Reigns) और ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) के बीच मैच देखने को मिलेगा। दोनों ही सुपरस्टार्स अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए आमने-सामने आने वाले हैं। यह मुकाबला काफी जबरदस्त रह सकता है और ड्रू को काफी समय बाद एक तगड़ा विरोधी मिल रहा है।

रोमन रेंस इस मैच में संभावित रूप से जीत दर्ज कर सकते हैं। इस मैच के बाद रेंस की किसी अन्य सुपरस्टार के खिलाफ दुश्मनी शुरू हो सकती है। WWE के पास उनके अगले अपोनेंट के रूप में कई अच्छे विकल्प हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो ड्रू मैकइंटायर के बाद रोमन रेंस के अगले विरोधी बन सकते हैं।

4- WWE सुपरस्टार कैरियन क्रॉस

कैरियन क्रॉस ने कुछ हफ्ते पहले SmackDown में वापसी करते हुए सभी फैंस को चौंका दिया था। उन्होंने यहां ड्रू मैकइंटायर पर अटैक किया था। इसके अलावा उन्होंने रोमन रेंस के खिलाफ भी मैच के संकेत दिए थे। क्रॉस Clash at the Castle के बाद रोमन के खिलाफ दुश्मनी शुरू कर सकते हैं।

रेंस शायद Extreme Rules में नजर नहीं आएंगे और वो सीधा Survivor Series का हिस्सा बन सकते हैं। कई रिपोर्ट्स के अनुसार WWE उस बड़े इवेंट के लिए रोमन रेंस और कैरियन क्रॉस के बीच सिंगल्स मैच प्लान कर रहा है। अगर यह मैच देखने को मिलता है तो फैंस काफी खुश होंगे।

3- सैमी जेन

सैमी जेन और रोमन रेंस अभी साथ नजर आ रहे हैं। रोमन ने सैमी को एक तरह से ब्लडलाइन में शामिल करने का विचार किया है। हालांकि, रोमन पर भरोसा करना मुश्किल है और वो अपने स्वार्थ के लिए कुछ भी कर सकते हैं। अगर सैमी उनके ग्रुप में फिट नहीं बैठते हैं तो वो उन्हें निकाल सकते हैं।

अभी देखकर ऐसा ही लग रहा है कि सैमी का सफर ब्लडलाइन में ज्यादा समय तक नहीं रहेगा क्योंकि जे उसो के साथ उनकी अनबन देखने को मिल रही है। सैमी ब्लडलाइन में दरार डालने की कोशिश कर सकते हैं और इसी कारण रोमन उनपर हमला कर सकते हैं। बाद में दोनों के बीच फिर दुश्मनी चल सकती है।

2- केविन ओवेंस

दो हफ्ते पहले SmackDown के एपिसोड में रोमन रेंस और सैमी जेन का एक बैकस्टेज सैगमेंट देखने को मिला था। इस सैगमेंट के दौरान रोमन ने जेन से केविन ओवेंस के बारे में बात की थी। रोमन ने सैमी को कहा था कि वो केविन ओवेंस तक संदेश पहुंचाएं। WWE ने यहां से उनके बीच मैच की नींव रख दी है।

Clash at the Castle के बाद रोमन रेंस की केविन ओवेंस के साथ दुश्मनी देखने को मिल सकती है। इस स्टोरीलाइन में सैमी जेन का काफी अहम किरदार रह सकता है। ओवेंस और रेंस पहले कई अच्छे मैच दे चुके हैं और वो मिलकर एक बार फिर अपने प्रदर्शन से फैंस को खुश कर सकते हैं। उनका अगले किसी भी इवेंट में मैच हो सकता है।

1- शेमस

शेमस काफी समय से SmackDown में जबरदस्त काम कर रहे हैं लेकिन उन्हें मेन इवेंट स्तर पर पुश नहीं मिल रहा है। वो इस समय इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप की स्टोरीलाइन में हैं और इसके समापन के बाद वो अपना लेवल बढ़ा सकते हैं। वो सीधा रोमन रेंस को टॉप चैंपियनशिप के लिए चैलेंज कर सकते हैं।

रोमन और शेमस कई बार आपस में भिड़ चुके हैं। दोनों को सालों बाद फिर से सिंगल्स मैच में आमने-सामने देखना खास रहेगा। ड्रू की तरह ही शेमस भी रोमन के लिए एक तगड़े विरोधी के तौर पर साबित होंगे। दोनों के बीच Survivor Series में बड़ा इतिहास रहा है और वो एक बार फिर इसी शो में लड़ सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।