WWE के 4 सुपरस्टार्स जो 2022 में पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं

WWE के कुछ सुपरस्टार्स 2022 में वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं
WWE के कुछ सुपरस्टार्स 2022 में वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं

WWE के लिए साल 2021 काफी अच्छा रहा है और वो 2022 को भी अच्छा बनाना चाहेंगे। इस साल कई सारे सुपरस्टार्स को पुश मिला है और उन्हें टॉप स्टार बनने में मदद मिली है। WWE ने इस साल बिग ई (Big E), बियांका ब्लेयर (Bianca Belair), जेवियर वुड्स (Xavier Woods), डेमियन प्रीस्ट (Damian Priest), रिडल (Riddle) समेत कई सारे सुपरस्टार्स को बढ़िया तरह से पुश दिया है।

2021 में बॉबी लैश्ले और बिग ई को अपने करियर में पहली बार वर्ल्ड टाइटल जीतने का मौका मिला। कुछ ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिनके पास जबरदस्त टैलेंट है। इसी कारण उन्हें 2022 में जबरदस्त सफलता मिल सकती है और वो WWE की टॉप चैंपियनशिप जीत सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिन्हें 2022 में वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका मिल सकता है।

4- WWE सुपरस्टार ऑस्टिन थ्योरी

ऑस्टिन थ्योरी को ड्राफ्ट के बाद से लगातार अच्छी तरह बुकिंग मिल रही है। वो Raw के एपिसोड्स में नजर आ रहे हैं और लगातार अपने कैरेक्टर से प्रभावित कर रहे हैं। WWE ने उन्हें अब तक पुश दिया है और उन्हें मैचों में कमजोर नहीं दिखाया है। ऑस्टिन थ्योरी के पास जबरदस्त टैलेंट है और वो आसानी से कंपनी के टॉप सुपरस्टार बन सकते हैं।

ऑस्टिन थ्योरी के पास जबरदस्त लुक, बढ़िया कैरेक्टर और प्रोमो स्किल्स है। इसके अलावा उनकी रेसलिंग स्किल्स भी काफी अच्छी है। इसी वजह से ऑस्टिन के लिए सफलता हासिल करना काफी ज्यादा आसान रहने वाला है। थ्योरी इस समय विंस मैकमैहन के साथ बैकस्टेज सैगमेंट्स में नजर आ रहे हैं और यह काफी बड़ी बात है।

अमूमन विंस मैकमैहन किसी भी सुपरस्टार्स के साथ लगातार दिखाई नहीं देते हैं। मैकमैहन को जरूर थ्योरी में टैलेंट दिख रहा है और इसी वजह से उन्हें पुश मिल रहा है। WWE उन्हें सीधा मेन इवेंटर के रूप में पुश दे सकता है। 2022 में वो अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं और अपना कद बढ़ा सकते हैं। इसके बाद वो वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं। 2022 में उन्हें बड़ा पुश मिलने के चांस काफी ज्यादा है।

3- WWE NXT सुपरस्टार ब्रॉन ब्रेकर

ब्रॉन ब्रेकर को WWE का भविष्य माना जा रहा है। उन्हें आते ही टॉप स्टार की तरह बुकिंग मिल रही है और यह काफी बड़ी बात है। उनके पास अच्छा लुक और जबरदस्त फिजिक है। इसी वजह से ब्रेकर के लिए WWE में सफलता हासिल करना आसान होगा। वो इस समय NXT में नजर आ रहे हैं।

वो 2022 में और सुधार कर सकते हैं। उन्हें WWE द्वारा टॉप चैंपियनशिप जीतने का मौका मिल सकता है। वो NXT चैंपियन बन सकते हैं और अपना कद बढ़ा सकते हैं। इसके बाद वो मेन रोस्टर पर आकर सीधा मुख्य स्टोरीलाइन का हिस्सा बन सकते हैं और वर्ल्ड टाइटल पर कब्जा कर सकते हैं। WWE को इस सुपरस्टार पर काफी भरोसा है और इसी वजह से उन्हें बड़ा पुश मिल सकता है।

2- WWE Raw सुपरस्टार रिडल

रिडल ने मेन रोस्टर पर आने के बाद काफी प्रभावित किया। उनके पास एक मजेदार कैरेक्टर है और फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं। रिडल को 2021 में अच्छा पुश मिला है। वो यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बनने में सफल रहे थे और अभी वो रैंडी ऑर्टन के साथ टैग टीम चैंपियन के रूप में नजर आ रहे हैं।

रिडल को WWE ने इस साल स्थापित करने की कोशिश की। अब 2022 में उन्हें टॉप सुपरस्टार की तरह बुकिंग मिल सकती है। वो रैंडी ऑर्टन से अलग हो सकते हैं और इसके बाद उन्हें मेन इवेंट स्टोरीलाइन का हिस्सा बनाया जा सकता है। वो वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और उन्हें अब पुश मिलना चाहिए।

1- WWE सुपरस्टार ओमोस

ओमोस को कुछ समय पहले ही एजे स्टाइल्स से अलग किया है। WWE ने ओमोस को काफी ताकतवर दिखाया है। उन्हें अभी तक कोई भी सुपरस्टार पिन नहीं कर पाया है। अब वो स्टाइल्स से अलग हो गए हैं और इसी वजह से वो अपने सिंगल्स करियर पर ध्यान दे सकते हैं। WWE उन्हें बड़ा पुश दे सकता है।

वो लगातार सुपरस्टार्स के खिलाफ मैच में जबरदस्त प्रदर्शन कर सकते हैं। इसके बाद उन्हें बड़ी स्टोरीलाइन में डाला जा सकता है और वो टॉप चैंपियनशिप जीत सकते हैं। ओमोस के लिए किसी भी सुपरस्टार को हराना आसान है और इसी वजह से उन्हें 2022 में बड़ा पुश मिल सकता है। WWE उन्हें 2022 में वर्ल्ड चैंपियन बनाकर फैंस को प्रभावित कर सकता है।