WWE के लिए साल 2021 काफी अच्छा रहा है और वो 2022 को भी अच्छा बनाना चाहेंगे। इस साल कई सारे सुपरस्टार्स को पुश मिला है और उन्हें टॉप स्टार बनने में मदद मिली है। WWE ने इस साल बिग ई (Big E), बियांका ब्लेयर (Bianca Belair), जेवियर वुड्स (Xavier Woods), डेमियन प्रीस्ट (Damian Priest), रिडल (Riddle) समेत कई सारे सुपरस्टार्स को बढ़िया तरह से पुश दिया है।2021 में बॉबी लैश्ले और बिग ई को अपने करियर में पहली बार वर्ल्ड टाइटल जीतने का मौका मिला। कुछ ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिनके पास जबरदस्त टैलेंट है। इसी कारण उन्हें 2022 में जबरदस्त सफलता मिल सकती है और वो WWE की टॉप चैंपियनशिप जीत सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिन्हें 2022 में वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका मिल सकता है।4- WWE सुपरस्टार ऑस्टिन थ्योरी View this post on Instagram Instagram Postऑस्टिन थ्योरी को ड्राफ्ट के बाद से लगातार अच्छी तरह बुकिंग मिल रही है। वो Raw के एपिसोड्स में नजर आ रहे हैं और लगातार अपने कैरेक्टर से प्रभावित कर रहे हैं। WWE ने उन्हें अब तक पुश दिया है और उन्हें मैचों में कमजोर नहीं दिखाया है। ऑस्टिन थ्योरी के पास जबरदस्त टैलेंट है और वो आसानी से कंपनी के टॉप सुपरस्टार बन सकते हैं।ऑस्टिन थ्योरी के पास जबरदस्त लुक, बढ़िया कैरेक्टर और प्रोमो स्किल्स है। इसके अलावा उनकी रेसलिंग स्किल्स भी काफी अच्छी है। इसी वजह से ऑस्टिन के लिए सफलता हासिल करना काफी ज्यादा आसान रहने वाला है। थ्योरी इस समय विंस मैकमैहन के साथ बैकस्टेज सैगमेंट्स में नजर आ रहे हैं और यह काफी बड़ी बात है। View this post on Instagram Instagram Postअमूमन विंस मैकमैहन किसी भी सुपरस्टार्स के साथ लगातार दिखाई नहीं देते हैं। मैकमैहन को जरूर थ्योरी में टैलेंट दिख रहा है और इसी वजह से उन्हें पुश मिल रहा है। WWE उन्हें सीधा मेन इवेंटर के रूप में पुश दे सकता है। 2022 में वो अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं और अपना कद बढ़ा सकते हैं। इसके बाद वो वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं। 2022 में उन्हें बड़ा पुश मिलने के चांस काफी ज्यादा है।