WWE में काम करने वाला हर एक सुपरस्टार चाहता है कि उसे जबरदस्त सफलता मिले और वो टॉप पर पहुंचने में सफल हो। हालांकि, यह काम आसान नहीं है और इसमें काफी मेहनत लगती है। अगर कोई सुपरस्टार फैंस और मैनेजमेंट को अपने प्रदर्शन से प्रभावित करता है तो उसके लिए वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतना काफी ज्यादा आसान हो जाता है।पिछले कुछ सालों में कई ऐसे सुपरस्टार्स रहे हैं जिन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को खुश किया और इसी कारण उन्हें अपने करियर में पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका दिया गया। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो अगले दो सालों में पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं। 4- WWE सुपरस्टार कोडी रोड्स View this post on Instagram Instagram Postकोडी रोड्स ने काफी सालों पहले डेब्यू किया था लेकिन उन्होंने अपने करियर में ज्यादातर समय मिड-कार्ड सुपरस्टार के रूप में काम किया। 2016 में अपनी बुकिंग से परेशान होकर उन्होंने WWE से जाने का निर्णय लिया। उन्होंने अन्य प्रमोशन्स में काम करते हुए अपने कैरेक्टर और रेसलिंग स्किल्स में सुधार किया।WrestleMania 38 में उनका एक बार फिर WWE में रिटर्न हुआ। रोड्स अब एक टॉप सुपरस्टार की तरह नजर आ रहे हैं और उन्हें काफी अच्छी तरह पुश मिल रहा है। उन्होंने साफ तौर पर बता दिया है कि उन्होंने WWE में वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए रिटर्न किया है। अगले दो सालों में वो जरूर वर्ल्ड चैंपियन बनने में सफल होंगे।3- गंथर View this post on Instagram Instagram Postगंथर का कुछ समय पहले ही मेन रोस्टर पर डेब्यू हुआ है। उन्हें NXT और NXT UK में जबरदस्त पुश मिला था। गंथर अपने जबरदस्त साइज, शानदार थीम सॉन्ग और मुख्य रूप से रेसलिंग स्किल्स के लिए जानते जाते हैं। WWE में सफलता हासिल करने के लिए उनके पास सारे गुण हैं और उन्होंने अभी तक फैंस को प्रभावित किया।उन्हें भविष्य में टॉप सुपरस्टार्स के साथ काम करने का मौका मिल सकता है। वो इस दौरान अच्छा काम करते हुए WWE मैनेजमेंट और विंस मैकमैहन को खुश कर सकते हैं। इसके बाद उनका WWE में सफर आसान हो सकता है और वो अगले दो सालों में WWE वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं।2- ओमोस View this post on Instagram Instagram Postओमोस को WWE में डेब्यू के बाद से ही लगातार ताकतवर दिखाया है। वो हमेशा ही अपने जबरदस्त साइज और खतरनाक रेसलिंग स्टाइल का प्रदर्शन करते हैं। WWE बड़े साइज के सुपरस्टार्स को शानदार पुश देता है। इसके पहले ब्रॉन स्ट्रोमैन, द ग्रेट खली और बिग शो जैसे कई बड़े सुपरस्टार्स को वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका मिला है।ओमोस की बुकिंग इन सभी सुपरस्टार्स की तरह ही बढ़िया तरह से हो रही है। WWE में उन्हें अगले कुछ सालों में टॉप चैंपियनशिप जीतने का मौका जरूर दे सकता है। ओमोस के चैंपियन बनाने से WWE को फायदा होगा क्योंकि वो कई सारे साधारण फैंस को WWE की ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। 1- थ्योरी View this post on Instagram Instagram Postथ्योरी के पास इस समय यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप है। मेन रोस्टर पर आने के बाद से ही लगातार उन्हें टॉप सुपरस्टार की तरह बुकिंग मिल रही है। वो विंस मैकमैहन के फेवरेट सुपरस्टार बन गए हैं और वो दोनों साथ भी नजर आ चुके हैं। थ्योरी ने मिले हुए मौके को बिल्कुल नहीं छोड़ा है। विंस मैकमैहन असल में थ्योरी को अगला जॉन सीना बनाना चाहते हैं। इसी कारण उन्हें अगले दो सालों में वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका मिल सकता है। यह चीज़ लगभग तय नजर आ रही है क्योंकि उन्हें बहुत तेजी से हील सुपरस्टार के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है। फैंस उन्हें पुश मिलते हुए देखना चाहते हैं। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।