4 WWE Superstars जिन्हें सीधा WrestleMania 38 में वापसी करने का मौका मिल सकता है

WWE WrestleMania 38 में कुछ बड़े रिटर्न्स हो सकते हैं
WWE WrestleMania 38 में कुछ बड़े रिटर्न्स हो सकते हैं

WWE WrestleMania 38 के आयोजन में अब कुछ ही हफ्ते बचे हैं। रेसलमेनिया (WrestleMania) कंपनी का सबसे बड़ा इवेंट है और हर साल इस शो में कई बड़े मैच देखने मिलते हैं। इसके अलावा कुछ WWE सुपरस्टार्स बड़े शो में वापसी करते हुए भी नजर आते हैं। कुछ सुपरस्टार्स WrestleMania के पहले वापसी करते हैं और किसी सुपरस्टार के खिलाफ स्टोरीलाइंस शुरुआत करते हैं।

कुछ ऐसे भी रेसलर्स हैं जो सीधा इसी इवेंट में वापसी करते हुए नजर आते हैं। इस साल भी कुछ ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिनकी सीधा WrestleMania इवेंट के दौरान वापसी देखने को मिल सकती है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 बड़े सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो सीधा WrestleMania 38 में वापसी कर सकते हैं।

4- WWE दिग्गज स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन

स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन WWE इतिहास के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। उन्होंने WWE को सफल बनाने में अहम किरदार निभाया है। वो काफी सालों पहले ही गहरी चोट के कारण रिटायर हो गए थे। इसके बाद से वो कभी रेसलिंग करते हुए नजर नहीं आए हैं। हालांकि, वो समय-समय पर शोज़ का हिस्सा बने हैं।

अब WrestleMania में उनकी इन-रिंग वापसी की खबरें सामने आ रही है। WrestleMania 38 का आयोजन डैलस, टेक्सस में होगा और यह स्टीव का होमटाउन है। पहले भी वहां WrestleMania का आयोजन हुआ है और स्टोन कोल्ड ने गेस्ट अपीयरेंस दी है। उसी तरह वो इस साल भी अपने होमटाउन में होने वाले शो में नजर आ सकते हैं।

केविन ओवेंस के खिलाफ उनका एक सिंगल्स मैच देखने को मिल सकता है। दरअसल, ओवेंस पिछले कुछ समय से टेक्सस की बुराई कर रहे हैं। वो WrestleMania 38 के दौरान भी कुछ ऐसा ही कर सकते हैं। वो प्रोमो कट करते हुए लोगों और शहर की बुराई कर सकते हैं। बाद में स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन सरप्राइज रिटर्न करते हुए ओवेंस को मैच के लिए चैलेंज कर सकते हैं। इसी कारण ऑस्टिन की वापसी हो सकती है।

3- किंग वुड्स

किंग वुड्स इस समय ब्रेक पर चल रहे हैं लेकिन वो WrestleMania इवेंट में नजर आ सकते हैं। कोफी किंग्सटन और बिग ई का रीयूनियन हो गया है लेकिन हर कोई किंग वुड्स को मिस कर रहा है। अभी कोफी और बिग ई किसी सुपरस्टार के साथ दुश्मनी में नजर नहीं आ रहे हैं लेकिन वो कंपनी के अहम स्टार्स हैं।

इसी वजह से उन्हें एक बड़ा किरदार मिल सकता है। वो किसी तरह से शो का हिस्सा बन सकते हैं और इस दौरान फैंस को बड़ा सरप्राइज मिल सकता है। किंग वुड्स सरप्राइज रिटर्न करते हुए अपने दोस्तों के साथ रीयूनियन कर सकते हैं। फैंस न्यू डे को बड़े इवेंट में साथ आते हुए देखकर जरूर खुश होंगे।

2- बेली

बेली काफी समय से चोट के कारण WWE में नजर नहीं आई हैं। वो इस समय लड़ने के लिए क्लियर नहीं हैं और इसी वजह से वो ब्रेक पर चल रही हैं। हालांकि, वो WrestleMania 38 का हिस्सा बन सकती हैं। पिछले साल उन्होंने WrestleMania में कोई मैच नहीं लड़ा था लेकिन वो शो का हिस्सा बनी थीं।

इस साल भी वो ऐसा ही कर सकती हैं। वो किसी तरीके से बड़े इवेंट का हिस्सा बन सकती हैं। वो कंपनी की सबसे बड़ी विमेंस सुपरस्टार्स में से एक हैं और इसी वजह से उन्हें WWE शो में इस्तेमाल करने की कोशिश करेगा। वो इस साल भी किसी बड़ी स्टार के साथ सैगमेंट में नजर आ सकती हैं।

1- कोडी रोड्स

कोडी रोड्स ने AEW के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है और वो अब WWE में आ सकते हैं। कई खबरों के अनुसार उनका WWE में आना लगभग तय है। हर कोई उम्मीद कर रहा है कि रोड्स की वापसी WrestleMania सीजन के पहले होगी। वो आकर किसी सुपरस्टार के साथ दुश्मनी शुरू करेंगे।

वो सीधा WrestleMania में नजर आ सकते हैं। वो किसी मैच के बाद आकर सुपरस्टार्स को कंफ्रंट करते हुए सभी फैंस को चौंका सकते हैं। यह रोड्स के करियर का सबसे बड़ा मौका होगा। WWE उन्हें तुरंत WrestleMania में किसी सुपरस्टार के खिलाफ मैच लड़ने के लिए भी बुक कर सकता है। उनका यह रिटर्न सालों तक याद रखा जाएगा।

Quick Links