WWE WrestleMania 38 के आयोजन में अब कुछ ही हफ्ते बचे हैं। रेसलमेनिया (WrestleMania) कंपनी का सबसे बड़ा इवेंट है और हर साल इस शो में कई बड़े मैच देखने मिलते हैं। इसके अलावा कुछ WWE सुपरस्टार्स बड़े शो में वापसी करते हुए भी नजर आते हैं। कुछ सुपरस्टार्स WrestleMania के पहले वापसी करते हैं और किसी सुपरस्टार के खिलाफ स्टोरीलाइंस शुरुआत करते हैं।कुछ ऐसे भी रेसलर्स हैं जो सीधा इसी इवेंट में वापसी करते हुए नजर आते हैं। इस साल भी कुछ ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिनकी सीधा WrestleMania इवेंट के दौरान वापसी देखने को मिल सकती है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 बड़े सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो सीधा WrestleMania 38 में वापसी कर सकते हैं।4- WWE दिग्गज स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन View this post on Instagram Instagram Postस्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन WWE इतिहास के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। उन्होंने WWE को सफल बनाने में अहम किरदार निभाया है। वो काफी सालों पहले ही गहरी चोट के कारण रिटायर हो गए थे। इसके बाद से वो कभी रेसलिंग करते हुए नजर नहीं आए हैं। हालांकि, वो समय-समय पर शोज़ का हिस्सा बने हैं।अब WrestleMania में उनकी इन-रिंग वापसी की खबरें सामने आ रही है। WrestleMania 38 का आयोजन डैलस, टेक्सस में होगा और यह स्टीव का होमटाउन है। पहले भी वहां WrestleMania का आयोजन हुआ है और स्टोन कोल्ड ने गेस्ट अपीयरेंस दी है। उसी तरह वो इस साल भी अपने होमटाउन में होने वाले शो में नजर आ सकते हैं। View this post on Instagram Instagram Postकेविन ओवेंस के खिलाफ उनका एक सिंगल्स मैच देखने को मिल सकता है। दरअसल, ओवेंस पिछले कुछ समय से टेक्सस की बुराई कर रहे हैं। वो WrestleMania 38 के दौरान भी कुछ ऐसा ही कर सकते हैं। वो प्रोमो कट करते हुए लोगों और शहर की बुराई कर सकते हैं। बाद में स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन सरप्राइज रिटर्न करते हुए ओवेंस को मैच के लिए चैलेंज कर सकते हैं। इसी कारण ऑस्टिन की वापसी हो सकती है।