4 WWE Superstars जिन्हें WrestleMania 38 के बाद रिलीज किया जा सकता है

WWE कुछ सुपरस्टार्स को WrestleMania के बाद रिलीज कर सकता है
WWE कुछ सुपरस्टार्स को WrestleMania के बाद रिलीज कर सकता है

WWE WrestleMania 38 के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। इस इवेंट में हर साल कई बड़े मैच देखने को मिलते हैं और इस साल भी कंपनी कुछ शानदार मुकाबले तय करने वाला है। रेसलमेनिया (WrestleMania) 38 जरूर यादगार रहेगा। इसके बाद कंपनी की एक नई शुरुआत होगी। पिछले दो सालों में कई सुपरस्टार्स को रिलीज किया गया है।

WrestleMania के बाद अमूमन WWE कुछ सुपरस्टार्स को रिलीज करने का निर्णय लेता है। इस समय WWE में कुछ ऐसे सुपरस्टार्स हैं जो संघर्ष कर रहे हैं और WWE के पास उनके लिए कोई प्लान्स नहीं है। इसी कारण उन्हें रिलीज किया जा सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें WrestleMania 38 के बाद WWE से रिलीज किया जा सकता है।

4- WWE सुपरस्टार शायना बैजलर

शायना बैजलर (Shayna Baszler) को मेन रोस्टर पर आने के बाद से काफी संघर्ष करना पड़ा है। उन्हें बढ़िया तरह से बुकिंग नहीं मिली है। उन्होंने टैग टीम टाइटल्स जीते हैं और कुछ बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ मैच भी लड़े हैं। इसके बावजूद भी WWE बैजलर को उनके टैलेंट के अनुसार उपयोग नहीं कर रहा है। NXT में बैजलर को काफी ताकतवर दिखाया गया था और किसी भी सुपरस्टार के लिए उन्हें हराना मुश्किल था।

मेन रोस्टर पर उनके करियर की शुरुआत अच्छी तरह से हुई थी लेकिन बाद में WWE ने उन्हें पुश नहीं दिया। बैजलर की लगातार हार होते रहती है। पिछले कुछ समय से बैजलर को बढ़िया तरह से टीवी टाइम भी नहीं मिल पा रहा है। देखकर लग रहा है कि WWE के पास उनके लिए स्टोरीलाइन नहीं है।

वो WrestleMania 38 मिस कर सकती हैं और इसके बाद उन्हें कंपनी द्वारा रिलीज किया जा सकता है। पिछले साल बैजलर की दोस्त मरीना शफीर और जैसमिन ड्यूक को भी रिलीज किया गया था। इस साल उन्हें रिलीज किया जा सकता है। बैजलर WWE के बाहर अन्य प्रमोशन्स में जबरदस्त काम कर सकती हैं।

3- मेस

मेस ने रेट्रीब्यूशन के सदस्य के रूप में डेब्यू किया था। लग रहा था कि इस फैक्शन को बड़ी सफलता मिलेगी। हालांकि, इसे जल्द ही अलग कर दिया गया। बाद में मेस ने टी-बार के साथ टीम में काम किया लेकिन WWE ने उन्हें अलग-अलग ब्रांड में ड्राफ्ट किया। इस समय मेस टीवी टाइम पाने में संघर्ष कर रहे हैं।

WWE के पास उनके लिए कोई स्टोरीलाइन नहीं है। इसी वजह से उन्हें जल्द ही रिलीज किया जा सकता है। WWE ने पहले भी ऐसे सुपरस्टार्स को रिलीज किया है जिनके लिए उनके पास कोई प्लान्स नहीं थे। मेस के लिए भी WWE के पास प्लान्स नहीं है और इसी कारण उन्हें रिलीज किया जा सकता है।

2- टी-बार

टी-बार का करियर भी मेस की तरह ही रहा है। वो पहले डॉमिनिक डाइजाकोविच के नाम से नजर आते थे और उन्होंने NXT में काफी प्रभावित किया था। उनके पास जबरदस्त साइज, अच्छा लुक और रेसलिंग स्किल्स थी। लग रहा था कि मेन रोस्टर पर आने के बाद वो बड़ा नाम बनाने में सफल रहेंगे।

उन्हें एक गलत गिमिक मिला और इसी वजह से उनका WWE करियर पूरी तरह खराब हो गया। उन्हें सही तरह से बुकिंग नहीं मिल रही है और WWE के पास इस सुपरस्टार के लिए कोई प्लान्स नहीं है। इसी वजह से कहा जा सकता है कि उन्हें रिलीज करना ही सही निर्णय होगा। वो दूसरे प्रमोशन में जाकर सफलता हासिल कर सकते हैं।

1- मुस्तफा अली

मुस्तफा अली अपनी बुकिंग से निराश हैं और इसी वजह से उन्होंने कुछ हफ्तों पहले सोशल मीडिया पर अपने रिलीज की मांग की थी। हालांकि, खबरों के अनुसार WWE ने उन्हें रिलीज नहीं करने का निर्णय लिया है। WrestleMania के बाद अमूमन सुपरस्टार्स को निकाला जाता है और यहां अली को रिलीज किया जा सकता है।

अली और WWE के रिश्ते काफी ज्यादा खराब हो गए हैं। इसी वजह से अली का WWE में अब कोई भविष्य नहीं है। इसी वजह से उन्हें रिलीज किया जाना ही सही निर्णय होगा। वो किसी अन्य प्रमोशन में जाकर बेहतर काम कर पाएंगे। फैंस भी उन्हें रिलीज होते हुए देखना चाहते हैं और इसी कारण उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी चलाया था।

Quick Links