Roman Reigns: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) के लिए साल 2022 काफी अच्छा रहा है। उनके लिए 2020 और 2021 भी जबरदस्त रहा था और इस साल उन्होंने फैंस को कई यादगार पल दिए हैं। रोमन के पास इस समय अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप है। वो 2022 में कई यादगार मैच देने में सफल रहे हैं। रोमन रेंस ने इस साल गोल्डबर्ग, ब्रॉक लैसनर और रिडल जैसे टॉप स्टार्स को हराया है। अभी 2022 के समापन में बहुत समय बाकी है और कुछ ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिनके खिलाफ उनका इस साल के अंत से पहले मैच हो सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिनका 2022 में रोमन रेंस के खिलाफ मैच होना चाहिए। 4- WWE दिग्गज सैथ रॉलिंस WrestlingWorldCC@WrestlingWCC888 days since Seth Rollins held a championship in WWE 🤯10095625888 days since Seth Rollins held a championship in WWE 🤯 https://t.co/dV1dq0fDHCसैथ रॉलिंस और रोमन रेंस के बीच बहुत बड़ा इतिहास रहा है। दोनों ही सुपरस्टार्स ने सालों तक साथ काम किया है और वो एक-दूसरे के खिलाफ भी काफी मैच लड़ चुके हैं। सैथ और रोमन के बीच साल की शुरुआत में हुए Royal Rumble 2022 इवेंट में मैच हुआ था और इसका अंत DQ द्वारा देखने को मिला था। उस मैच के अंत से संकेत मिले थे कि दोनों के बीच जरूर ही भविष्य में मैच होगा। साथ ही सैथ ने कुछ हफ्तों पहले स्टेज एरिया पर रोमन रेंस को कंफ्रंट भी किया था। इसके अलावा उन्होंने दो हफ्ते पहले Raw में रोमन के खिलाफ मैच टीज़ किया था। WWE दोनों दिग्गजों को 2022 के अंत से पहले आखिर आमने-सामने ला सकता है। 3- एजे स्टाइल्स 🦅 Chetan Sharma 🇮🇳@3dxchetanRoman Reigns vs AJ Styles from Extreme Rules 2016 Highlights ft. Return of Seth Rollins1086Roman Reigns vs AJ Styles from Extreme Rules 2016 Highlights ft. Return of Seth Rollins https://t.co/orBdrIhP6Jएजे स्टाइल्स काफी समय से मिड कार्ड डिवीजन में नजर आ रहे हैं। फैंस उन्हें एक बार फिर टॉप स्टार के रूप में देखना चाहते हैं। रोमन के खिलाफ नजर आने से उन्हें जरूर फायदा मिलेगा। स्टाइल्स को वर्ल्ड टाइटल मैच लड़े बहुत ज्यादा लंबा समय हो गया है। उन्हें इसी कारण अब मौका दिया जाना चाहिए। एजे स्टाइल्स और रोमन रेंस के बीच 2016 में कई जबरदस्त मैच देखने को मिले थे। अगर वो फिर आमने-सामने आते हैं तो जरूर ही सभी फैंस उत्साहित होंगे। स्टाइल्स का कद फिर से WWE में बढ़ाने के लिए ट्रिपल एच उन्हें कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार के खिलाफ ला सकते हैं। 2- थ्योरीSherlene Witt (Roman Reigns 705+124)@wsherl3200I'm still not over this Roman Reigns beating Theory with the case was sweet31I'm still not over this 😂Roman Reigns beating Theory with the case was sweet https://t.co/FSXQGN9EHl थ्योरी के पास Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट है और वो कभी भी रोमन रेंस के खिलाफ मैच लड़ सकते हैं। रोमन और थ्योरी कई बार सैगमेंट्स में साथ नजर आ चुके हैं और SummerSlam में उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट को दांव पर लगाने की कोशिश की थी लेकिन वो सफल नहीं हुए थे। थ्योरी के पास कभी भी अपने Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट को कैश-इन करने का मौका है और अभी 2022 के समापन में बहुत समय है। इसी कारण कभी भी पूर्व NXT सुपरस्टार का कैश-इन ट्राइबल चीफ के खिलाफ हो सकता है। बाद में उनके कई रीमैच भी देखने को मिल सकते हैं। 1- कैरियन क्रॉस WWE on FOX@WWEonFOXIt can't be! Karrion Kross is back! #SmackDown @realKILLERkross5039652It can't be! Karrion Kross is back! 📺 #SmackDown @realKILLERkross https://t.co/6hqjdYQtXrकैरियन क्रॉस ने पिछले हफ्ते SmackDown में चौंकाने वाली वापसी करते हुए ड्रू मैकइंटायर पर हमला किया था। साथ ही उन्होंने यहां रोमन रेंस के खिलाफ मैच लड़ने के संकेत दिए थे। क्रॉस को WWE का अगला टॉप सुपरस्टार माना जा रहा है और वो कुछ समय बाद ट्राइबल चीफ के खिलाफ मैच लड़ सकते हैं। WWE ने इस मैच की नींव पहले ही रख दी है। दोनों सुपरस्टार्स के बीच मैच देखना शानदार रहेगा। अभी उनके बीच मैच के लिए बढ़िया हाइप बनी हुई है। इसी कारण WWE को उन्हें आमने-सामने लाने में देरी नहीं करनी चाहिए। 2022 के अंत से पहले उनका मैच जरूर होना चाहिए वरना फैंस का उत्साह मैच के लिए खत्म हो जाएगा। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।