4 WWE Superstars जिन्हें 2022 में पहली बार Roman Reigns के साथ मैच लड़ने का मौका मिल सकता है

WWE दिग्गज रोमन रेंस 2022 में कुछ नए सुपरस्टार्स के खिलाफ मैच लड़ सकते हैं
WWE दिग्गज रोमन रेंस 2022 में कुछ नए सुपरस्टार्स के खिलाफ मैच लड़ सकते हैं

WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) को मौजूदा समय में कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक माना जा सकता है। उन्हें WWE में रहते हुए काफी समय हो गया है और उन्होंने जबरदस्त सफलता हासिल की है। रोमन के लिए 2021 काफी अच्छा रहा था और वो पूरे साल यूनिवर्सल चैंपियन बने रहे थे। उन्होंने कई बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ जीत दर्ज करते हुए अपना कद बढ़ाया। अब सभी उम्मीद करेंगे कि उनका साल 2022 भी रोचक रहे।

रोमन रेंस ने पिछले साल कई सुपरस्टार्स का सामना किया और उनका कद बढ़ाया। कुछ ऐसे भी सुपरस्टार्स थे जिनके खिलाफ रोमन रेंस पिछले साल सिंगल्स मैच में लड़ते हुए नजर आए। रोमन के साथ काम करने से उन सुपरस्टार्स को काफी ज्यादा फायदा हुआ था। अभी भी कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिनका 2022 में रोमन रेंस से पहली बार सिंगल्स मैच में आमना-सामना हो सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जो 2022 में रोमन रेंस के खिलाफ पहली बार मैच लड़ सकते हैं।

4- WWE सुपरस्टार रिडल

रिडल (Riddle) का मेन रोस्टर करियर काफी ज्यादा शानदार साबित हुआ है। उन्होंने WWE में रहते हुए अब तक जबरदस्त सफलता हासिल की है। उनका कभी भी रोमन रेंस के खिलाफ सिंगल्स मैच नहीं हुआ है लेकिन 2022 में वो आमने-सामने आ सकते हैं। रिडल ने 2021 में बढ़िया प्रदर्शन किया था।

अब उनका कद काफी ज्यादा बढ़ गया है और उन्हें सिंगल्स स्टार के रूप में पुश मिल सकता है। वो अभी रॉ (Raw) ब्रांड का हिस्सा बने हुए हैं लेकिन ड्राफ्ट के बाद वो स्मैकडाउन (SmackDown) में जा सकते हैं। इस ब्रांड में वो रोमन रेंस के साथ स्टोरीलाइन शुरू कर सकते हैं। रेंस और रिडल के बीच मैच देखना काफी रोचक रहेगा।

रेंस का कैरेक्टर काफी सीरियस है जबकि रिडल हमेशा मजाक करते रहते हैं। इसी वजह से उन्हें एक स्टोरीलाइन में देखना रोचक रहेगा। WWE के पास इस साल दोनों के बीच मैच बुक करने का मौका है और वो सही मायने में आमने-सामने आ सकते हैं।

3- रिकोशे

रिकोशे और रोमन रेंस का रेसलिंग स्टाइल काफी ज्यादा अलग है। इसी वजह से अगर वो एक सिंगल्स मैच में आमने-सामने आते हैं तो फैंस काफी खुश होंगे। रिकोशे इस समय SmackDown ब्रांड का हिस्सा हैं लेकिन वो कुछ खास काम नहीं कर रहे हैं। वो एक अच्छा पुश डिजर्व करते हैं और इसी वजह से रेंस के साथ उनका मैच होना चाहिए।

रिकोशे को इस मैच से काफी फायदा होगा और उनका करियर एक बार फिर सही राह पर आ जाएगा। रिकोशे के मुकाबले हमेशा ही अच्छे रहते हैं और इसी कारण रोमन रेंस के खिलाफ उनका मुकाबला भी शानदार रह सकता है। इसी वजह से 2022 में दोनों ही सुपरस्टार्स को आमने-सामने आना चाहिए। उनके बीच कभी सिंगल्स मैच नहीं हुआ है।

2- डेमियन प्रीस्ट

डेमियन प्रीस्ट का 2021 में मेन रोस्टर डेब्यू हुआ था और उनका पहला साल जबरदस्त रहा। उन्होंने WrestleMania में बैड बनी के साथ टीम बनाकर बड़ी जीत दर्ज की। इसके अलावा उन्होंने यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप जीती और काफी समय से चैंपियनशिप उनके पास ही है। 2022 भी प्रीस्ट के लिए अच्छा रह सकता है।

इस साल वो SmackDown में ड्राफ्ट हो सकते हैं और यहां रोमन रेंस के साथ उनकी दुश्मनी देखने को मिल सकती है। रोमन रेंस और डेमियन प्रीस्ट के बीच मुकाबला काफी जबरदस्त साबित होगा क्योंकि दोनों अपने ताकतवर मूव्स सेट के लिए जाने जाते हैं। इसी वजह से फैंस उनके बीच 2022 में दुश्मनी देखना पसंद करेंगे।

1- रिज हॉलैंड

रिज हॉलैंड के पास काफी ज्यादा टैलेंट है और वो WWE के अगले टॉप सुपरस्टार बन सकते हैं। उन्होंने अपने मेन रोस्टर करियर की शुरुआत शेमस के साथी के रूप में की है। हालांकि, बाद में वो अलग हो सकते हैं और उन्हें सिंगल्स स्टार के रूप में पुश मिल सकता है। रोमन रेंस के साथ मैच लड़ने से उन्हें फायदा मिल सकता है।

अभी उनके मेन रोस्टर करियर की शुरुआत हुई है और 2022 में उनकी किस्मत बदल सकती है। वो SmackDown ब्रांड के टॉप सुपरस्टार के खिलाफ लड़ते हुए नजर आ सकते हैं। दोनों ही सुपरस्टार्स मिलकर जबरदस्त मैच दे सकते हैं और इस मैच में हॉलैंड का कद काफी बढ़ जाएगा।