WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) को मौजूदा समय में कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक माना जा सकता है। उन्हें WWE में रहते हुए काफी समय हो गया है और उन्होंने जबरदस्त सफलता हासिल की है। रोमन के लिए 2021 काफी अच्छा रहा था और वो पूरे साल यूनिवर्सल चैंपियन बने रहे थे। उन्होंने कई बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ जीत दर्ज करते हुए अपना कद बढ़ाया। अब सभी उम्मीद करेंगे कि उनका साल 2022 भी रोचक रहे।रोमन रेंस ने पिछले साल कई सुपरस्टार्स का सामना किया और उनका कद बढ़ाया। कुछ ऐसे भी सुपरस्टार्स थे जिनके खिलाफ रोमन रेंस पिछले साल सिंगल्स मैच में लड़ते हुए नजर आए। रोमन के साथ काम करने से उन सुपरस्टार्स को काफी ज्यादा फायदा हुआ था। अभी भी कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिनका 2022 में रोमन रेंस से पहली बार सिंगल्स मैच में आमना-सामना हो सकता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जो 2022 में रोमन रेंस के खिलाफ पहली बार मैच लड़ सकते हैं।4- WWE सुपरस्टार रिडल View this post on Instagram Instagram Postरिडल (Riddle) का मेन रोस्टर करियर काफी ज्यादा शानदार साबित हुआ है। उन्होंने WWE में रहते हुए अब तक जबरदस्त सफलता हासिल की है। उनका कभी भी रोमन रेंस के खिलाफ सिंगल्स मैच नहीं हुआ है लेकिन 2022 में वो आमने-सामने आ सकते हैं। रिडल ने 2021 में बढ़िया प्रदर्शन किया था।अब उनका कद काफी ज्यादा बढ़ गया है और उन्हें सिंगल्स स्टार के रूप में पुश मिल सकता है। वो अभी रॉ (Raw) ब्रांड का हिस्सा बने हुए हैं लेकिन ड्राफ्ट के बाद वो स्मैकडाउन (SmackDown) में जा सकते हैं। इस ब्रांड में वो रोमन रेंस के साथ स्टोरीलाइन शुरू कर सकते हैं। रेंस और रिडल के बीच मैच देखना काफी रोचक रहेगा। View this post on Instagram Instagram Postरेंस का कैरेक्टर काफी सीरियस है जबकि रिडल हमेशा मजाक करते रहते हैं। इसी वजह से उन्हें एक स्टोरीलाइन में देखना रोचक रहेगा। WWE के पास इस साल दोनों के बीच मैच बुक करने का मौका है और वो सही मायने में आमने-सामने आ सकते हैं।