4 WWE सुपरस्टार्स जो नए पॉल हेमन गाय बन सकते हैं

WWE दिग्गज पॉल हेमन नए सुपरस्टार को मैनेज कर सकते हैं
WWE दिग्गज पॉल हेमन नए सुपरस्टार को मैनेज कर सकते हैं

WWE और रेसलिंग जगत में पॉल हेमन का काफी बड़ा योगदान रहा है। हेमन ने रेसलिंग प्रमोटर और मैनेजर के रूप में जबरदस्त काम किया है। वो काफी सालों से WWE का हिस्सा बने हुए हैं। पहले वो ECW को चलाते थे लेकिन बाद में यह WWE के साथ जुड़ गई। इसी वजह से हेमन WWE में आ गए। पॉल हेमन ने बाद में कई सारे सुपरस्टार्स को मैनेज किया।

वो ब्रॉक लैसनर के एडवोकेट के रूप में काफी समय तक दिखाई दिए हैं। इसके अलावा वो सीएम पंक, सिजेरो, कर्टिस एक्सल और बिग शो जैसे बड़े सुपरस्टार्स को भी मैनज कर चुके हैं। SummerSlam 2020 में रोमन रेंस ने वापसी की थी और इसके बाद पॉल हेमन उनके साथ स्पेशल काउंसिल के रूप में जुड़ गए थे। रोमन रेंस को हील के तौर पर पॉल हेमन की वजह से सफलता मिली है।

उन्होंने रेंस की सफलता में बड़ा किरदार निभाया और वो काफी समय तक साथ रहे लेकिन कुछ हफ्ते पहले रेंस ने उन्हें स्पेशल काउंसिल के पद से हटा दिया। पॉल हेमन इससे बिल्कुल खुश नहीं थे और अब लग रहा है कि दोनों शायद साथ दिखाई नहीं देंगे। हेमन ने एक इंटरव्यू में टीज़ किया था कि वो किसी नए सुपरस्टार को मैनेज कर सकते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिन्हें पॉल हेमन मैनेज कर सकते हैं।

4- WWE सुपरस्टार ऑस्टिन थ्योरी

ऑस्टिन थ्योरी को इस समय काफी अच्छा पुश मिल रहा है। वो विंस मैकमैहन के साथ सैगमेंट्स में दिखाई दे रहे हैं और यह काफी बड़ी बात है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें आगे जाकर बढ़िया तरह से पुश मिलने वाला है। इसी वजह से पॉल हेमन को उनका मैनेजर बनाया जा सकता है।

इससे ऑस्टिन का कद बढ़ जाएगा और उन्हें स्टोरीलाइंस के दौरान प्रोमो कट करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। पॉल हेमन को ऑस्टिन थ्योरी काफी पसंद है और इसी कारण जब वो Raw के लिए काम कर रहे थे तो उन्होंने ऑस्टिन को NXT से बुलाया था। इसी वजह से कहा जा सकता है कि थ्योरी को हेमन के साथ रहने से फायदा होगा।

3- वॉन वैगनर

वॉन वैगनर को WWE का अगला टॉप सुपरस्टार माना जा रहा है। इसी वजह से उन्हें अभी से NXT में पुश दिया जा रहा है। वॉन के पास जबरदस्त साइज है और उनकी रेसलिंग स्किल्स भी काफी अच्छी है। इसी वजह से कहा जा सकता है कि वैगनर को मेन रोस्टर पर जबरदस्त सफलता मिल सकती है।

अगर उन्हें एक मैनेजर मिल जाए तो उनके लिए सफलता हासिल करना और आसान हो जाएगा। इसके लिए पॉल हेमन से अच्छा विकल्प नहीं रहेगा। उन्होंने ब्रॉक लैसनर को शुरुआती करियर में सफलता दिलाने में बड़ा किरदार निभाया था। इसी वजह से हेमन NXT सुपरस्टार को मैनेजर कर सकते हैं और उन्हें टॉप स्टार बनने में मदद कर सकते हैं।

2- ओमोस

ओमोस और एजे स्टाइल्स अलग हो गए हैं। स्टाइल्स के साथ रहने से ओमोस को फायदा मिला है। डेब्यू के बाद से ओमोस को ताकतवर दिखाया है। उनके पास जबरदस्त साइज है और वो आसानी से फैंस का ध्यान खींच सकते हैं। उनके पास बेहतर माइक स्किल्स नहीं है और इसी वजह से पॉल हेमन उनकी मदद कर सकते हैं।

अगर ओमोस को पॉल हेमन का साथ मिल जाता है तो फिर उनके लिए सफलता हासिल करना आसान हो जाएगा। ओमोस अपनी ताकत की मदद से ढेरों बड़े सुपरस्टार्स की बुरी हालत कर सकते हैं। दोनों सुपरस्टार्स की जोड़ी को सभी प्रशंसकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाएगा। .

1- हारलैंड

हारलैंड को WWE का अगला ब्रॉक लैसनर कहा जा रहा था। उनकी फिजिक काफी जबरदस्त है लेकिन WWE में आने के बाद उनके लुक में पूरी तरह बदलाव हो गया है। वो इस समय जो गेसी के साथ नजर आ रहे हैं लेकिन आगे जाकर उन्हें सिंगल्स स्टार के रूप में सफलता मिल सकती है। हेमन की वजह से ब्रॉक लैसनर को सफलता मिली थी।

उसी तरह पॉल हेमन WWE को हारलैंड के रूप में अगला ब्रॉक लैसनर दे सकते हैं। हारलैंड और हेमन की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करेंगे। इस सुपरस्टार के पास अच्छी माइक स्किल्स नहीं है और इसी वजह से पॉल हेमन के साथ जुड़ने से उन्हें काफी फायदा मिलेगा। यह उनके करियर के लिए काफी अच्छी चीज़ होगी।

Quick Links