Extreme Rules: WWE में इन दिनों एक्सट्रीम रूल्स (Extreme Rules) प्रीमियम लाइव इवेंट की तैयारियां बहुत जोर-शोर से चल रही हैं, जिसके लिए कई धमाकेदार मैचों की पुष्टि की जा चुकी है। इस इवेंट में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins), ऐज (Edge) और रोंडा राउजी (Ronda Rousey) समेत कई अन्य बड़े सुपरस्टार्स परफॉर्म करते हुए नजर आएंगे।इन सभी मुकाबलों में जबरदस्त एक्शन देखे जाने की उम्मीद होगी, जो इवेंट को यादगार बनाने में अहम भूमिका निभा रहा होगा। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 4 सुपरस्टार्स के बारे में जिनकी Extreme Rules 2022 में जीत WWE फैंस का दिल जीत सकती है।#)WWE सुपरस्टार मैट रिडलWWE@WWEAfter each interfered in the other’s matches, @WWERollins & @SuperKingofBros agree to take their animosity to the Fight Pit at #ExtremeRules!#WWERaw1017143After each interfered in the other’s matches, @WWERollins & @SuperKingofBros agree to take their animosity to the Fight Pit at #ExtremeRules!#WWERaw https://t.co/irRP60Botyमैट रिडल और सैथ रॉलिंस पिछले कई महीनों से एक-दूसरे के दुश्मन बने हुए हैं और अब Extreme Rules 2022 में उनका 'फाइट पिट' मैच तहलका मचाने के लिए तैयार है। आपको बता दें कि एक 'फाइट पिट' मैच को केज के अंदर लड़ा जाएगा और इसे केवल सबमिशन या 10-काउंट स्टैंडिंग रहते जीता जा सकता है।इससे पहले Clash at the Castle में भी द विजनरी और द ऑरिजिनल ब्रो का मैच धमाकेदार रहा था, जिसमें रॉलिंस विजयी रहे। रिडल को इस समय बड़े बेबीफेस के रूप में बिल्ड किया जा रहा है और रॉलिंस जैसे दिग्गज चैंपियन के खिलाफ बड़ी जीत उन्हें और भी बड़े सुपरस्टार के रूप में प्रदर्शित कर रही होगी और अच्छी बात ये है कि फैंस उन्हें बेबीफेस कैरेक्टर में सपोर्ट करते आए हैं, इसलिए ये जीत उनके पुश की दृष्टि से बहुत अहम होगी।#)कैरियन क्रॉस View this post on Instagram Instagram Postकैरियन क्रॉस ने कुछ ही हफ्तों पहले WWE में वापसी की है। हालांकि एक समय पर उन्हें रोमन रेंस के अगले चैलेंजर के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन फिलहाल उनके सामने ड्रू मैकइंटायर की चुनौती को रखा गया है। हालांकि क्रॉस इस मैच में एक हील सुपरस्टार की भूमिका निभा रहे होंगे, लेकिन ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे इस जीत की उन्हें सख्त जरूरत है।ऐसा इसलिए क्योंकि मैकइंटायर पहले ही ट्राइबल चीफ को चैलेंज कर चुके हैं, लेकिन क्रॉस को एक चैलेंजर के रूप में बिल्ड किया जा रहा है। Extreme Rules में दोनों सुपरस्टार्स का स्ट्रैप मैच होगा, जिसमें खतरनाक हथियारों का इस्तेमाल करने की अनुमति होती है। क्रॉस बहुत क्रूर रवैया अपनाकर मैकइंटायर की बुरी हालत कर खुद को एक बड़े हील के रूप में स्थापित कर सकते हैं और फैंस भी जरूर चाहेंगे कि आगे चलकर क्रॉस के रूप में चैंपियन को एक नया चैलेंजर मिले।#)रोंडा राउजीMyNextSeat@MyNextSeat1Ronda Rousey and Liv Morgan brawl after Natalya falls to Rousey | WWE on FOX dlvr.it/SZJXf22Ronda Rousey and Liv Morgan brawl after Natalya falls to Rousey | WWE on FOX dlvr.it/SZJXf2रोंडा राउजी ने बहुत कम समय में WWE में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं और अब वो एक और चैंपियनशिप बेल्ट जीतने के बेहद करीब हैं। वो Extreme Rules 2022 में लिव मॉर्गन को SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करेंगी, जो Money in the Bank 2022 में राउजी पर MITB ब्रीफ़केस कैश-इन कर ब्लू ब्रांड की नई विमेंस चैंपियन बनी थीं।वो अभी तक कई बार अपनी बेल्ट को सफलतापूर्वक डिफेंड कर चुकी हैं, लेकिन इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि कंपनी मॉर्गन को एक बेहतरीन चैंपियन के रूप में दिखाने से बचती आई है। राउजी की स्टार पावर अधिक है और उनका चैंपियन बनना कंपनी के लिए अधिक फायदेमंद रह सकता है, इसलिए संभव है कि इस बार राउजी, मॉर्गन को हराकर दोबारा SmackDown विमेंस टाइटल अपने नाम कर सकती हैं और फैंस भी ब्लू ब्रांड के विमेंस रोस्टर को रीबिल्ड होते जरूर देखना चाहेंगे।#)ऐजWWE India@WWEIndia“At #ExtremeRules, for the first time ever, Edge vs. Finn Bálor… in an I QUIT MATCH.” - @EdgeRatedR to @FinnBalor Challenge MADE! #WWERaw83587“At #ExtremeRules, for the first time ever, Edge vs. Finn Bálor… in an I QUIT MATCH.” - @EdgeRatedR to @FinnBalor Challenge MADE! #WWERaw https://t.co/70YddLuE9oऐज ने इसी साल SummerSlam में वापसी कर द जजमेंट डे को सबक सिखाने के लिए द मिस्टीरियोज़ का साथ चुना था, मगर अब वो इस लड़ाई में काफी हद तक अकेले पड़ चुके हैं। इसलिए Extreme Rules 2022 में उनकी भिड़ंत 'आई क्विट' मैच में द जजमेंट डे के मेंबर, फिन बैलर से होगी।आपको बता दें कि WWE Crown Jewel 2021 से रेटेड-आर सुपरस्टार एक भी मैच नहीं हारे हैं, लेकिन मौजूदा स्टोरीलाइन में द जजमेंट डे ने उनपर बहुत जुल्म किए हैं। उस दृष्टि से फैंस जरूर चाहेंगे कि ऐज अपनी विनिंग स्ट्रीक को जारी रखते हुए अपना बदला पूरा करते हुए हील फैक्शन को कड़ा सबक सिखाएं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।