4 WWE Superstars जो SmackDown World Cup को जीत सकते हैं

..
SmackDown में हो सकता है वर्ल्ड कप
SmackDown में हो सकता है वर्ल्ड कप

WWE: साल 2022 के अंत में दुनिया के दो सबसे मशहूर खेलों का वर्ल्डकप आयोजित हो रहा है। क्रिकेट का वर्ल्ड कप चल रहा है और कुछ ही दिनों के बाद फुटबाल वर्ल्ड कप शुरू हो जाएगा। दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी WWE भी स्मैकडाउन (SmackDown) में एक वर्ल्ड कप आयोजित करने वाला है।

WWE में कई देशों के सुपरस्टार्स शामिल हैं। कंपनी कुछ देशों के स्टार्स को चुनकर एक तरह का टूर्नामेंट कराने वाला है। इस वर्ल्ड कप के विजेता को गुंथर की इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए एक मौका मिलेगा। इस आर्टिकल में हम 4 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो SmackDown वर्ल्ड कप को जीत सकते हैं।

4- पूर्व WWE NXT यूके चैंपियन बुच: इंग्लैंड

बुच और गुंथर एक-दूसरे को बहुत ही अच्छी तरह से जानते हैं। गुंथर ने अपना WWE डेब्यू NXT यूके ब्रांड में किया था। गुंथर, बुच (पीट डन) को हराकर NXT यूके चैंपियन बने थे। बुच SmackDown ब्रांड में द ब्रॉलिंग ब्रूट्स फैक्शन का हिस्सा हैं। हाल ही में वो Crown Jewel में भी दिखे थे।

बुच, टॉप इंटरनेशनल सुपरस्टार्स में से एक हैं और इंग्लैंड से संबंध रखते हैं। कंपनी SmackDown वर्ल्ड कप में बुच को बुक कर सकता है। फुटबाल वर्ल्ड कप में वो इंग्लैंड को सपोर्ट कर रहे हैं। इस वर्ल्ड कप को जीतकर इंग्लैंड को ट्रिब्यूट दे सकते हैं और गुंथर के साथ फिर से अपनी दुश्मनी की शुरूआत कर सकते हैं।

3- मैडकैप मॉस: USA

मैडकैप मॉस
मैडकैप मॉस

मैडकैप मॉस का NXT रन भले ही ज्यादा खास नहीं रहा हो लेकिन मेन रोस्टर में बैरन कॉर्बिन के साथ जुड़ने के बाद उन्हें कंपनी में काफी सफलता मिली है। वो मिड कार्ड के सबसे अच्छे स्टार्स में से एक हैं। पूर्व 24/7 चैंपियन, SmackDown वर्ल्ड कप में यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं।

ट्रिपल एच और उनकी क्रिएटिव टीम मॉस के हालिया बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए बड़ा पुश दे सकती है। इसकी शुरूआत हमें SmackDown वर्ल्डकप से देखने मिल सकती है। वो इस संभावित टूर्नामेंट को जीतकर गुंथर को चैलेंज कर पाएंगे। मॉस निश्चित ही मेन रोस्टर में अपनी पहली बड़ी चैंपियनशिप को इस वर्ल्ड कप के जरिए जीतना चाहेंगे।

2- सैमी ज़ेन: कनाडा

सैमी ज़ेन कनाडा से हैं
सैमी ज़ेन कनाडा से हैं

फीफा वर्ल्डकप में कनाडा की टीम भी भाग ले रही है। WWE भी SmackDown वर्ल्ड कप में किसी कनाडियन सुपरस्टार को बुक करना चाहेगा और सैमी ज़ेन इसके लिए उपयुक्त विकल्प हैं। ज़ेन इस समय ब्लडलाइन के मेंबर हैं और उन्हें WWE यूनिवर्स का जबरदस्त समर्थन भी मिल रहा है।

ब्लडलाइन के Honorary Uce की मदद उनके साथी टूर्नामेंट को जीतने में कर सकते हैं। इस तरह आखिरकार फैंस को इम्पीरियम और ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन देखने मिल सकती है। रोमन रेंस भी चाहेंगे कि उनके ग्रुप में एक और चैंपियनशिप शामिल हो जाए। अगर सैमी, गुंथर को किसी तरह हरा देते हैं, तब हो सकता है कि गुंथर, ट्राइबल चीफ पर अपना निशाना साधें।

1- शिंस्के नाकामुरा: जापान

शिंस्के नाकामुरा जापान से आते हैं और निश्चित ही वो बहुत हीे फेमस इंटरनेशनल सुपरस्टार्स में से एक हैं। जहां एक ओर फीफा वर्ल्ड कप में जापान की फुटबाल टीम हिस्सा ले रही है, वहीं नाकामुरा भी SmackDown वर्ल्ड कप में जापान का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। नाकामुरा रिंग में अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते है।

गुंथर और नाकामुरा पहले भी एक-दूसरे का सामना कर चुके हैं। दोनों अभी भी हाउस शोज में एक-दूसरे के खिलाफ दिखाई दे रहे हैं। कंपनी फिर से एक बार दोनों की दुश्मनी को टीवी पर दिखा सकती है। वो SmackDown वर्ल्ड कप जीतने के बाद गुंथर को मेन रोस्टर में हराने वाले पहले सुपरस्टार बन सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links