4 बड़े WWE Superstars जो Roman Reigns को साल 2023 में चैलेंज कर सकते हैं

Ujjaval
WWE में फैंस रोमन रेंस को बड़े मैचों में देखना चाहते हैं
WWE में फैंस रोमन रेंस को बड़े मैचों में देखना चाहते हैं

Roman Reigns: WWE में इस समय रोमन रेंस (Roman Reigns) बहुत ही बढ़िया काम कर रहे हैं। आपको बता दें कि रोमन रेंस के पास अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप है। उनके लिए 2022 बहुत अच्छा रहा है। उन्होंने लगातार डॉमिनेट किया है और इस साल उन्होंने कई सारे कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

रोमन रेंस ने 2022 में सैथ रॉलिंस, गोल्डबर्ग, ब्रॉक लैसनर, मैट रिडल, ड्रू मैकइंटायर और लोगन पॉल जैसे टॉप स्टार्स के खिलाफ मैच लड़ा है। 2023 में भी कई स्टार्स उन्हें चुनौती दे सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 4 बड़े सुपरस्टार्स को लेकर बात करेंगे जो 2023 में रोमन रेंस को चैलेंज दे सकते हैं।

4- WWE सुपरस्टार केविन ओवेंस

केविन ओवेंस और रोमन रेंस के बीच बड़ा इतिहास रहा है। दोनों ने पहले कई मैच लड़े हैं और वो एक बार फिर आमने-सामने आ सकते हैं। Survivor Series WarGames के बाद से केविन ओवेंस लगातार द ब्लडलाइन के खिलाफ नज़र आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार वो रोमन के अगले चैलेंजर बनने वाले हैं।

दोनों के बीच अगले साल Royal Rumble प्रीमियम लाइव इवेंट में मैच देखने को मिलने वाला है। केविन ओवेंस और रोमन रेंस ने पहले भी Royal Rumble में मैच लड़ा है। वो एक बार फिर बड़े इवेंट में टाइटल मैच को खास बना सकते हैं। इस मैच के होने की संभावना बहुत ज्यादा है।

3- सैमी ज़ेन

सैमी ज़ेन और रोमन रेंस के बीच इस समय सबकुछ सही चल रहा है। सैमी ब्लडलाइन का हिस्सा हैं और फैंस उन्हें बहुत पसंद कर रहे हैं। साथ ही रोमन रेंस, द उसोज़ और सोलो सिकोआ को उनपर बहुत ज्यादा भरोसा है। सैमी को थोड़े समय बाद ब्लडलाइन से जरूर धोखा मिल सकता है।

उनका खून का रिश्ता नहीं है। ऐसे में अगर वो कोई गलती करते हैं, तो ट्राइबल चीफ उन्हें फैक्शन से बाहर कर सकते हैं। यह चीज़ 2023 में जरूर ही देखने को मिल सकती है। सैमी ज़ेन को अपने देश कनाडा में होने वाले Elimination Chamber इवेंट में रोमन के खिलाफ लड़ने का मौका मिल सकता है। फैंस को यह चीज़ पसंद आएगी।

2- द रॉक

द रॉक और रोमन रेंस के बीच फैंस काफी समय से ड्रीम मैच देखने का इंतजार कर रहे हैं। अगले साल फैंस की इच्छा पूरी हो सकती है। बताया जा रहा है कि WrestleMania 39 में रोमन रेंस और द रॉक के बीच टाइटल मैच देखने को मिल सकता है। इसके लिए Royal Rumble 2023 में रॉक का रिटर्न हो सकता है।

WWE दिग्गज यहां से ट्राइबल चीफ के खिलाफ अपना ड्रीम मैच सेटअप कर सकते हैं। द रॉक और रोमन रेंस दोनों ही समोअन परिवार का हिस्सा हैं और इसी वजह से यह देखना भी रोचक रहेगा कि द उसोज़ और सोलो सिकोआ किसका पक्ष लेते हैं। फैंस को स्टोरीलाइन में जरूर रुचि होगी।

1- कोडी रोड्स

रोमन रेंस ने अपने टाइटल रन के दौरान कई दिग्गजों को हराया है। अब कुछ ही ऐसे स्टार्स हैं, जिनका रोमन के खिलाफ मैच नहीं हुआ है। इसमें कोडी रोड्स का नाम शामिल हैं। अगर द रॉक वापसी नहीं करते हैं, तो फिर रोमन रेंस को कोडी रोड्स चैलेंज करते हुए नज़र आ सकते हैं।

अगर रॉक आते हैं, तो फिर रोड्स को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। SummerSlam 2023 के लिए रोमन रेंस को कोडी के रूप में नया विरोधी मिल सकता है। फैंस को रोड्स और रेंस के बीच भी मैच देखना है। हालांकि, यह मैच द रॉक के रिटर्न के हिसाब से एडजस्ट किया जा सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications