4 WWE Superstars जिनके कैरेक्टर में Triple H के क्रिएटिव हेड बनने के बाद बदलाव हुआ है

..
कई सुपरस्टार्स के किरदार में बदलाव हुए हैं
कई सुपरस्टार्स के किरदार में बदलाव हुए हैं

Triple H: WWE में मैनेजमेंट और स्टोरीलाइन से लेकर रोस्टर और कैरेक्टर्स में भारी बदलाव हुए हैं। पूर्व चेयरमैन विंस मैकमैहन (Vince McMahon) अब रिटायर हो चुके हैं। उनकी जगह स्टैफनी मैकमैहन (Stephanie McMahon) और निक खान (Nick Khan) को कंपनी का CO-CEO बनाया गया है।

Ad

ट्रिपल एच के क्रिएटिव हेड बनने के बाद से उन्होंने कई पूर्व WWE स्टार्स को वापस बुलाया है। इसके साथ ही किंग ऑफ किंग्स ने कई सुपरस्टार्स के कैरेक्टर में बड़े बदलाव भी किए हैं। इस आर्टिकल में हम 4 WWE सुपरस्टार्स के बारे में जानेंगे, जिनके कैरेक्टर में ट्रिपल एच के क्रिएटिव हेड बनने के बाद से बदलाव हुआ है।

4- WWE Raw में निकी A.S.H. फिर से निकी क्रॉस में बदल गईं

Ad

निकी क्रॉस ने अपने WWE करियर में कई बार कैरेक्टर में बदलाव किए हैं। NXT में SAnitY ग्रुप के साथ निकी क्रॉस साइको लड़की के किरदार में नज़र आती थीं। मेन रोस्टर में कुछ समय बिताने के बाद क्रॉस एक सुपरहीरो के किरदार में दिखीं, जहां उन्होंने अपना नाम निकी A.S.H. रखा।

निकी A.S.H. के किरदार में उन्हें फैंस का मिला-जुला रिएक्शन मिला। हालांकि, इस दौरान वो विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप और Raw विमेंस चैंपियनशिप जीतने में कामयाब हुई थीं। हालिया Raw के एपिसोड में वो फिर से एक बार निकी क्रॉस के रूप में नज़र आईं। उन्होंने बियांका ब्लेयर पर हमला कर दिया था।

3- इलायस की वापसी हुई

Raw में इलायस
Raw में इलायस

इलायस ने अपने WWE करियर की शुरुआत साल 2014 में NXT ब्रांड में 'इलायस सैमसन' के किरदार में की थी। ड्रिफ्टर के नाम से मशहूर इलायस ने साल 2017 में मेन रोस्टर में कदम रखा था। फिलहाल इलायस कंपनी में ज्यादा सफलता नहीं प्राप्त कर पाए हैं। हालांकि, वो इस दौरान 24/7 चैंपियनशिप जीतने में कामयाब हुए हैं।

Ad

साल 2021 में इलायस अचानक WWE प्रोग्रामिंग से गायब हो गए थे। कुछ समय बाद एक वीडियो पैकेज में दिखाया गया कि वो अपना गिटार जला रहे हैं। WrestleMania 38 के बाद वो इजेक्यूल नाम के कैरेक्टर में नज़र आए। हालांकि, ट्रिपल एच ने उन्हें इलायस के रूप में इस हफ्ते वापस बुला लिया।

2- डॉमिनिक डाइजाकोविच की NXT में वापसी होगी

Ad

डॉमिनिक डाइजाकोविच ने साल 2017 में NXT में अपना डेब्यू किया था। डॉमिनिक कंपनी के डेवलपमेंटल ब्रांड में अपने जबरदस्त प्रदर्शन से ऑफिशियल्स को प्रभावित करने में कामयाब हुए थे। हालांकि, ब्रांड में अपना नाम बनाने से पहले ही उन्हें साल 2020 में मेन रोस्टर पर भेज दिया गया था।

डाइजाकोविच ने साल 2020 में द रेट्रीब्यूशन फैक्शन के साथ मेन रोस्टर में डेब्यू किया था। इस दौरान उनके कैरेक्टर में भी बहुत बदलाव देखने को मिले थे। डॉमिनिक डाइजाकोविच एक मास्क के साथ थे और उनका नाम भी बदलकर टी-बार कर दिया गया था। हाल ही में डॉमिनिक की वीडियो पैकेज के जरिए NXT में वापसी तय हुई है।

1- एलए नाइट वापस आ गए हैं

एलए नाइट SmackDown में
एलए नाइट SmackDown में

लगभग दो दशकों से रेसलिंग इंडस्ट्री में काम करने वाले एलए नाइट ने साल 2021 में स्टैमफोर्ड बेस्ड प्रमोशन (WWE) में डेब्यू किया था, जहां वो NXT का हिस्सा बने थे। नाइट बढ़िया इन-रिंग प्रतियोगी होने के साथ-साथ इंडस्ट्री के टॉप माइक वर्कर्स में से एक हैं। वो अपनी माइक स्किल्स के जरिए क्राउड को संभालना जानते हैं।

Ad

मई 2022 में वो मेन रोस्टर पर आ गए लेकिन कंपनी ने उनके किरदार में बदलाव कर दिया। वो मासे और मानसूर (मंसूर) के मैनेजर के रूप में दिख रहे थे। इसके साथ ही उनका नाम मैक्स डूप्री हो गया था। लगातार निराशाजनक प्रदर्शन के बाद मैक्स ने मासे और मानसूर का साथ छोड़ दिया और वो हाल ही में अपने पुराने एलए नाइट के किरदार में वापस आ गए हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications