4 WWE Superstars जिन्होंने Roman Reigns के साथ बेईमानी की

WWE सुपरस्टार्स रोमन रेंस के साथ बेईमानी कर चुके हैं
WWE सुपरस्टार्स रोमन रेंस के साथ बेईमानी कर चुके हैं

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने काफी समय से अपना वर्चस्व कायम किया हुआ है और इस समय कंपनी में मेंस डिवीजन के दोनों बड़े टाइटल्स उन्हीं के पास हैं। वो पिछले 2 सालों से ट्राइबल चीफ का किरदार निभा रहे हैं और इस हील किरदार में रहते उन्होंने अधिकांश मौकों पर बेईमानी से मैचों को जीता है।

मगर केवल रोमन रेंस ही ऐसे सुपरस्टार नहीं हैं जिन्हें बेईमानी करनी आती हो क्योंकि कई बड़े सुपरस्टार्स रेंस को भी बेईमानी का शिकार बना चुके हैं। इसलिए इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 4 सुपेरस्टार्स के बारे में जिन्होंने WWE में रोमन रेंस के साथ बेईमानी की है।

#)WWE सुपरस्टार शेमस

साल 2015 और 2016 के समय में रोमन रेंस और शेमस के बीच WWE चैंपियनशिप फ्यूड चल रही थी। उनकी दुश्मनी कई महीनों तक चली और इस बीच TLC 2015 में द केल्टिक वॉरियर को रेंस के खिलाफ अपने वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल को डिफेंड करना था।

23 मिनट से भी ज्यादा समय तक चले इस जबरदस्त मुकाबले में कई खतरनाक हथियारों का इस्तेमाल होते देखा गया। उस दौरान शेमस, लीग ऑफ नेशंस नाम के फैक्शन के मेंबर हुआ करते थे, इसलिए रेंस के खिलाफ मैच में अल्बर्टो डेल रियो और रुसेव ने बाहर आकर शेमस की मदद की थी। मैच में रेंस की हार हुई, जिसके बाद उन्होंने ट्रिपल एच पर खतरनाक तरीके से अटैक कर दिया था।

#)विंस मैकमैहन

youtube-cover

जैसा कि हमने आपको बताया कि साल 2015 और 2016 के समय में रोमन रेंस और शेमस एक-दूसरे के सबसे बड़े दुश्मन हुआ करते थे। उस दौरान उनके बीच कई धमाकेदार मुकाबले लड़े गए और 2016 में भी दोनों की दुश्मनी जबरदस्त तरीके से आगे बढ़ी। उसी साल जनवरी महीने के एक Raw एपिसोड में उनका चैंपियनशिप मैच हुआ, जिसमें विंस मैकमैहन स्पेशल गेस्ट रेफरी रहे।

मैच के दौरान जब रोमन रेंस डोमिनेंट पोजिशन में थे, तब उन्होंने शेमस को पिन किया लेकिन विंस ने 2 काउंट करने के बाद आंख में कुछ गिर जाने का बहाना किया। इसके अलावा भी मैच में विंस ने शेमस को जीत दिलाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए।

#)पॉल हेमन

youtube-cover

रोमन रेंस ने SummerSlam 2020 में वापसी की थी, जिसके बाद उन्हें पॉल हेमन के साथ देखा गया जो उनका ऑफिशियल हील टर्न भी रहा। हेमन उससे पहले ब्रॉक लैसनर के एडवोकेट हुआ करते थे, लेकिन अब उन्हें रोमन रेंस के स्पेशल काउंसिल के रूप में जाना जाने लगा।

आपको याद दिला दें कि SummerSlam 2021 में द बीस्ट की वापसी के बाद निरंतर हेमन द्वारा रेंस को धोखा मिलने के एंगल को टीज़ किया जा रहा था। आपको याद दिला दें कि Crown Jewel 2021 के मैच में हेमन का यूनिवर्सल टाइटल को दोनों सुपरस्टार्स के बीच रिंग में फेंकना स्पष्ट कर चला था कि उनके दिमाग में कुछ खिचड़ी पक रही है। वहीं उसी साल दिसंबर के महीने में ट्राइबल चीफ ने हेमन से तंग आकर उन्हें स्पेशल काउंसिल के पद से बर्खास्त कर दिया था।

#)केविन ओवेंस

youtube-cover

केविन ओवेंस, WWE इतिहास के केवल दूसरे यूनिवर्सल चैंपियन बने और Royal Rumble 2017 के समय उनकी दुश्मनी रोमन रेंस से चल रही थी। उस प्रीमियम लाइव इवेंट में दोनों का नो-डिसक्वालिफिकेशन मैच हुआ और क्रिस जैरिको को हवा में लटके केज में बंद रखा गया था।

केज में बंद रहकर भी जैरिको ने अलग-अलग तरह के हथियार देकर ओवेंस की मदद करने की कोशिश की। वही अंतिम क्षणों में ब्रॉन स्ट्रोमैन ने दखल देकर रोमन रेंस की हार में अहम भूमिका निभाई थी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।