WWE के 4 दिग्गज सुपरस्टार्स जिनके बच्चों की उम्र 20 साल या उससे ज्यादा है

WWE सुपरस्टार्स जिनके बच्चों की उम्र 20 साल या उससे ज्यादा
WWE सुपरस्टार्स जिनके बच्चों की उम्र 20 साल या उससे ज्यादा

WWE सुपरस्टार्स को साल में 300 से भी ज्यादा दिनों तक काम पर रहना होता है, इसलिए उन्हें परिवार के साथ समय बिताना तो दूर उन्हें देखने का भी समय नहीं मिल पाता। अपनी पत्नी, बच्चों और माता-पिता से कई महीनों तक दूर रहना उन्हें निराश कर सकता है। लेकिन इस कठिन दौर में उन्हें अपने साथी रेसलर्स और दोस्तों का साथ मिल रहा होता है।

काफी संख्या में WWE सुपरस्टार्स अपनी पर्सनल लाइफ को खुद तक सीमित रखते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं जो सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातें शेयर करते रहते हैं। रेसलर्स का व्यक्तित्व कैसा भी हो, लेकिन इस सोशल मीडिया के दौर में सेलिब्रिटीज़ से जुड़ी खबरें बाहर आ ही जाती हैं।

कई सुपरस्टार्स ऐसे हैं जो कई बार शादी कर चुके हैं और उन शादियों से उनके कई बच्चे भी हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में हम उन 4 बड़े WWE सुपरस्टार्स के बारे में आपको बताएंगे जिनके बच्चे 20 साल के हो चुके हैं।

WWE दिग्गज द अंडरटेकर के बेटे की उम्र 28 साल

द अंडरटेकर के बेटे का नाम गनर विंसेंट कैलावे है
द अंडरटेकर के बेटे का नाम गनर विंसेंट कैलावे है

द अंडरटेकर साल 1990 में WWE को जॉइन करने से एक साल पहले जोडी लिन नाम की महिला से शादी कर चुके थे। दोनों करीब 10 साल तक साथ रहे और 1999 में दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया था। इस रिश्ते से उन्हें 1993 में एक बेटा जन्मा, जिसका नाम उन्होंने गनर विंसेंट कैलावे रखा था।

अंडरटेकर या उनके परिवार की ओर से आज तक गनर के जन्म की तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन उनके जन्म का साल जरूर सामने आया। 1993 में हुए जन्म के अनुसार आज गनर की उम्र 28 साल है। कुछ साल पहले उनसे प्रो रेसलिंग में आने के बारे में सवाल पूछा गया था, जिसके जवाब में अंडरटेकर के बेटे ने कहा था कि उन्हें प्रो रेसलिंग में कोई दिलचस्पी नहीं है और अपने वीडियो गेम डिज़ाइनिंग करियर पर फोकस करना चाहते हैं।

हल्क होगन की बेटी और बेटे की उम्र 20 साल से ज्यादा

हल्क होगन अपनी बेटी ब्रूक होगन के साथ
हल्क होगन अपनी बेटी ब्रूक होगन के साथ

प्रो रेसलिंग इतिहास के सबसे महान रेसलर्स में से एक हल्क होगन ने अपनी पहली शादी 1983 में लिंडा क्लैरिज नाम की महिला से की थी। 26 साल साथ रहने के बाद 2009 में उन्होंने अलग होने का निर्णय लिया था। इस रिश्ते से उन्हें 5 मई, 1988 को एक बेटी जन्मी, जिसका नाम उन्होंने ब्रूक होगन रखा था। वहीं 27 जुलाई, 1990 को उनके घर एक बेटे ने जन्म लिया, जिसका नाम उन्होंने निक रखा। ब्रूक की उम्र अब 33 और निक की उम्र 31 साल है।

रे मिस्टीरियो के दोनों बच्चे 20 साल से ऊपर

रे मिस्टीरियो अपने बेटे डॉमिनिक और बेटी अलाया के साथ
रे मिस्टीरियो अपने बेटे डॉमिनिक और बेटी अलाया के साथ

रे मिस्टीरियो के बेटे डॉमिनिक से हम सभी वाकिफ हैं, जो मौजूदा WWE सुपरस्टार भी हैं। वहीं 2020 में सैथ रॉलिंस के खिलाफ स्टोरीलाइन में उनकी बेटी अलाया भी नजर आई थीं। 30 सितंबर, 2019 के Raw एपिसोड में जैरी लॉलर ने कमेंट्री के दौरान बताया था कि उस समय डॉमिनिक अपनी किशोरावस्था में थे।

मगर सच ये है कि उस समय उनकी उम्र 22 साल थी। डॉमिनिक का जन्म 5 अप्रैल, 1997 को हुआ था, इसलिए अब उनकी उम्र 24 साल हो चुकी है। वहीं अलाया 2001 में 20 अगस्त को जन्मी थीं, यानी कुछ दिन पहले ही उन्होंने भी 20 साल की उम्र को पार कर लिया है।

स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन

WWE दिग्गज स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन के 3 बच्चे हैं
WWE दिग्गज स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन के 3 बच्चे हैं

स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन ने अपनी पहली शादी कैथरीन बरहस से की थी, लेकिन 1992 में इस शादी को रद्द कर दिया गया। उन्होंने 1992 में जीनी क्लार्क से शादी की और इस रिश्ते से उन्हें 2 बेटियां हुईं। पहली का नाम स्टैफनी, जिसका जन्म 1992 में हुआ और कैसिडी का जन्म 1996 में। उन्होंने क्लार्क की पहली शादी से हुए बेटी जेड को भी गोद लिया। स्टैफनी की उम्र अब 29, वहीं कैसिडी की उम्र अब 25 साल है।