4 WWE Superstars जिनके पुश में अब कंपनी को बिल्कुल भी देरी नहीं करनी चाहिए

Ujjaval
WWE को कुछ स्टार्स को पुश देना चाहिए
WWE को कुछ स्टार्स को पुश देना चाहिए

WWE: WWE का मौजूदा रोस्टर काफी बेहतर नज़र आ रहा है। कुछ सालों पहले तक कंपनी के पास उतने अच्छे रेसलर्स नहीं थे। अब WWE में स्टार्स के बीच प्रतियोगिता बढ़ गई है और कई रेसलर्स बड़े पुश के लिए पूरी तैयार नज़र आ रहे हैं। हालांकि, यह चीज़ कंपनी पर निर्भर करती है कि किन स्टार्स को पुश दिया जाएगा।

Ad

WWE में इस समय कुछ सुपरस्टार्स मेहनत करके मोमेंटम हासिल कर रहे हैं। दूसरी ओर कुछ पूरी तरह से टॉप पर जाने के लिए तैयार दिख रहे हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिनके पुश में अब कंपनी को बिल्कुल भी देरी नहीं करनी चाहिए।

4- WWE सुपरस्टार LA Knight पुश के लिए तैयार हैं

youtube-cover
Ad

एलए नाइट को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाता है और वो इस समय कंपनी के सबसे चर्चित रेसलर्स में से एक हैं। नाइट के पास टॉप स्टार बनने के लिए सारे गुण हैं। उनके पास अच्छा लुक, जबरदस्त बॉडी, माइक स्किल्स और रेसलिंग स्टाइल है। इन सभी कारणों की वजह से वो फैन फेवरेट बनने में सफल रहे हैं।

नाइट को अभी अच्छा पुश नहीं दिया जा रहा है लेकिन वो पूरी तरह से टॉप पर जाने के लिए तैयार नज़र आ रहे हैं। इसी वजह से महसूस होता है कि अब कंपनी को एलए नाइट को अगला टॉप स्टार बनाने पर ध्यान देना चाहिए। कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि SummerSlam 2023 के बाद नाइट को कंपनी द्वारा बेहतर बुकिंग मिल सकती है। सभी चाहेंगे कि नाइट को लेकर आई यह खबर पूरी तरह से सही साबित हो।

3&2- वीर महान और सांगा (इंडस शेर)

youtube-cover
Ad

वीर महान और सांगा को जिंदर महल के साथ Draft 2023 में मेन रोस्टर पर लाया गया था। दोनों ही रेसलर्स के पास काफी ज्यादा टैलेंट है और उन्हें जितने मौके दिए गए हैं, उन्होंने प्रभावित किया है। हालांकि, पिछले कुछ हफ्तों से वो टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। WWE को इन दोनों स्टार्स को पुश देना चाहिए।

अभी कंपनी में सीरियस टैग टीमों की कमी है और इंडस शेर टीम इस कमी को पूरा कर सकती है। इसी वजह से WWE द्वारा उन्हें लगातार टीवी पर बुक किया जाना चाहिए। इससे वो मोमेंटम हासिल कर पाएंगे और मौका देखकर WWE उन्हें टैग टीम डिवीजन में आगे बढ़ाकर चैंपियनशिप स्टोरीलाइन में भी बुक कर सकता है। कंपनी को जरूर भारतीय रेसलर्स के पुश में देरी नहीं करनी चाहिए।

1- सोलो सिकोआ

youtube-cover
Ad

सोलो सिकोआ ने पिछले एक साल में काफी ज्यादा प्रभावित किया है। उन्हें रोमन रेंस और ब्लडलाइन के साथ रहने से फायदा मिला है। सोलो सिकोआ ने अपने कैरेक्टर को पहले के मुकाबले बेहतर कर लिया है और उनका खतरनाक अंदाज फैंस को बहुत पसंद आता है। सिकोआ भविष्य के वर्ल्ड चैंपियन के तौर पर नज़र आते हैं।

फैंस के मन में इसके बावजूद भी सबसे बड़ा सवाल यह रहता है कि सिकोआ को पुश देने का सही समय क्या रहेगा। देखा जाए तो सिकोआ पूरी तरह से टॉप स्टार बनने के लिए तैयार हैं और उनके पास मोमेंटम है। ऐसे में WWE को उन्हें पुश देने में किसी भी तरह की देरी नहीं करनी चाहिए।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications