WWE के 4 सुपरस्टार्स जो द अंडरटेकर को 4 या उससे ज्यादा बार हरा चुके हैं

WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने कई बार अंडरटेकर को हराया है
WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने कई बार अंडरटेकर को हराया है

WWE में द अंडरटेकर (The Undertaker) ने अपना डेब्यू साल 1990 में किया था और ठीक उसके 30 साल बाद 2020 में उन्होंने अपने करियर को अलविदा कहा था। इस 3 दशक लंबे सफर में उन्होंने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं और कई यादगार मुकाबलों का हिस्सा भी बन चुके हैं।

अपने करियर में हल्क होगन और ब्रेट हार्ट जैसे महान प्रो रेसलर्स के साथ काम किया है। इस सफर में उन्होंने काफी संख्या में सुपरस्टार्स को कई बार मात दी है, वहीं कुछ सुपरस्टार्स ऐसे हैं, जो द डैड मैन को कई बार हरा चुके हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम उन 4 WWE सुपरस्टार्स के बारे में आपको बताएंगे, जो अंडरटेकर को 4 या उससे अधिक बार हरा चुके हैं।

WWE दिग्गज ट्रिपल एच

ट्रिपल एच और द अंडरटेकर का करियर करीब-करीब एक ही राह से होकर गुजरा है, मगर अंडरटेकर के बजाय द गेम ने काफी समय बाद WWE को जॉइन किया था। उनका WWE में किसी सिंगल्स मैच में पहली बार आमना-सामना 1997 में हुआ था। उस समय ट्रिपल एच को हंटर हेल्मस्ली के नाम से जाना जाता था।

ट्रिपल एच की अंडरटेकर के खिलाफ सबसे पहली जीत साल 2000 के जुलाई महीने के एक SmackDown एपिसोड में आई। वहीं Insurrextion 2002 पीपीवी में उन्हें द डैड मैन पर दूसरी बड़ी जीत प्राप्त हुई। इसके अलावा कई अन्य इवेंट्स में भी द गेम ने जीत प्राप्त की।

उनके बीच सबसे यादगार मुकाबले WrestleMania 27 और WrestleMania 28 में लड़े गए, लेकिन दोनों में कड़े संघर्ष के बाद भी ट्रिपल एच जीत दर्ज नहीं कर पाए थे। उनके बीच आखिरी सिंगल्स मैच WWE Super ShowDown 2018 में लड़ा गया, जिसमें द गेम विजयी रहे थे।

वहीं उन्होंने WWE Crown Jewel 2018 में आखिरी बार एक-दूसरे के साथ रिंग शेयर की थी। उस मैच में ट्रिपल एच और शॉन माइकल्स की टीम (D-X) ने अंडरटेकर और केन की टीम (द ब्रदर्स ऑफ डिस्ट्रक्शन) को मात दी थी।

स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन

स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन ने अपना WWE डेब्यू साल 1995 में किया और उन्हें फेम 1996 किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट जीत के बाद मिलना शुरू हुआ था। उसी साल जून के महीने में एक Raw एपिसोड में उनकी भिड़ंत पहली बार अंडरटेकर से हुई, लेकिन उसमें उन्हें हार मिली थी। मगर आगे चलकर ऑस्टिन ने कई बार अंडरटेकर को मात दी। 1999 में उनकी WWE वर्ल्ड हैवीवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप फ्यूड भी जबरदस्त रही, जिसके दौरान ऑस्टिन ने कई बार द डैड मैन को मात दी थी।

कर्ट एंगल

कर्ट एंगल ने साल 1999 में अपना WWE डेब्यू किया और कुछ समय बाद ही उन्हें बड़ा पुश मिलने लगा था। एंगल और अंडरटेकर के बीच सबसे पहला सिंगल्स मैच Fully Loaded 2000 पीपीवी में हुआ, जिसमें द डैड मैन विजयी रहे। उनकी अंडरटेकर के खिलाफ सबसे पहली जीत Survivor Series 2000 में आई, जहां एंगल ने अपने वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल को डिफेंड किया था।

उसके बाद कई अन्य वीकली शोज़ के अलावा No Way Out 2006 में भी एंगल ने अंडरटेकर के खिलाफ अपने वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल को डिफेंड किया था। उनके बीच अभी तक की आखिरी भिड़ंत 2006 के फरवरी महीने के SmackDown एपिसोड में हुई, जिसमें एंगल को हार मिली थी।

केन

WWE में केन ने काफी समय तक द अंडरटेकर के भाई की भूमिका निभाई थी। दोनों ने काफी समय तक एक टीम के रूप में काम किया और एक-दूसरे के सबसे बड़े दुश्मन भी रहे। केन को अंडरटेकर के खिलाफ किसी सिंगल्स मैच में पहली जीत 1998 के जून महीने के एक Raw एपिसोड में मिली थी।

2010 में उनके बीच WWE वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल फ्यूड जबरदस्त रही, उस दौरान द बिग रेड मशीन ने कई बार अपने स्टोरीलाइन ब्रदर को मात दी थी। उनके बीच WWE में कोई आखिरी सिंगल्स मैच Bragging Rights 2010 पीपीवी में लड़ा गया, जिसमें केन ने अंडरटेकर को जिंदा दफना दिया था।

Quick Links