5 WWE सुपरस्टार्स जो जबरदस्त बॉडी होने के बावजूद ज्यादा सफलता हासिल नहीं कर पाए

WWE में कुछ टैलेंटेड सुपरस्टार्स को सफलता नहीं मिल पाई
WWE में कुछ टैलेंटेड सुपरस्टार्स को सफलता नहीं मिल पाई

WWE को प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी माना जाता है। इस कंपनी में हर सुपरस्टार के लिए सफलता हासिल करना मुश्किल रहता है। WWE में ढेरों टैलेंटेड रेसलर्स काम कर चुके हैं लेकिन हर एक स्टार को सफलता नहीं मिली है। कई सुपरस्टार्स को बढ़िया बुकिंग के लिए सालों का इंतजार करना पड़ता है वहीं कुछ आते ही फैंस को प्रभावित कर देते हैं। WWE में सफलता हासिल करने के लिए कैरेक्टर, रेसलिंग स्किल्स के साथ ही लुक्स का अहम किरदार है।

Ad

इसी वजह से सुपरस्टार्स अपने शरीर पर ध्यान देते हैं और कड़ी मेहनत करते हैं। ज्यादातर प्रसिद्ध सुपरस्टार्स जबरदस्त तरीके से ट्रेनिंग करते हैं। WWE में हर बार बेहतर बॉडी और लुक वाले सुपरस्टार को सफलता नहीं मिलती है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो जबरदस्त बॉडी होने के बावजूद WWE में ज्यादा सफलता हासिल नहीं कर पाए।

5- WWE के पूर्व सुपरस्टार EC3

Ad

EC3 को WWE में सफलता नहीं मिल पाई और इस चीज़ से कई सारे फैंस निराश थे। इस सुपरस्टार के पास जबरदस्त टैलेंट था और वो आसानी से कंपनी के टॉप स्टार बन सकते थे। EC3 के पास बढ़िया कैरेक्टर, माइक और रेसलिंग स्किल्स थी। इस सुपरस्टार के पास शानदार लुक था।

इतने सारे गुण होने के बावजूद भी EC3 को WWE में पुश नहीं मिल पाया। उन्हें जॉबर की तरह उपयोग किया गया और बाद में WWE ने इस टैलेंटेड सुपरस्टार को रिलीज कर दिया। EC3 को WWE अपना अगला टॉप स्टार बना सकता था। वो आसानी से बेबीफेस और हील दोनों कैरेक्टर्स में अच्छा काम कर सकते थे।

Ad

उन्होंने Impact Wrestling में बड़े सुपरस्टार के रूप में काम किया था और उन्होंने वो रोल अच्छे से निभाया था। वो WWE में भी अपने प्रदर्शन से फैंस को प्रभावित कर सकते थे और कंपनी का अहम हिस्सा बन सकते थे।

4- जैक रायडर

Ad

जैक रायडर को लेकर WWE ने सही मायने में बड़ी गलती की। इस सुपरस्टार के पास काफी टैलेंट था और वो आसानी से कंपनी के टॉप सुपरस्टार बन सकते थे। बड़ी बात यह थी कि बतौर बेबीफेस उन्हें हमेशा ही फैंस से अच्छा रिएक्शन मिलता था। प्रशंसक उन्हें पुश मिलते हुए देखना चाहते थे।

कई मौकों पर WWE ने उन्हें अच्छी तरह बुक करने की कोशिश भी की। हालांकि, यह चीज़ संभव नहीं हो पाई। जैक एक जॉबर बनकर रह गए और फिर उन्हें रिलीज कर दिया गया। जैक इस समय Impact Wrestling समेत कई अन्य प्रमोशन्स के लिए काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्हें बढ़िया तरह से सफलता मिल रही है।

3- मर्फी

Ad

मर्फी को मेन रोस्टर पर आने के बाद काफी अच्छी तरह इस्तेमाल किया गया। उन्होंने सैथ रॉलिंस के साथ रहते हुए प्रभावित किया था और लग रहा था कि आगे उन्हें बढ़िया पुश मिलेगा। मर्फी के पास शानदार लुक, बॉडी और प्रोमो स्किल्स थी। इसके अलावा वो रिंग में हमेशा अच्छे मैच देने के लिए फेमस थे।

WWE ने उन्हें सही तरह से उपयोग नहीं किया और कुछ समय बाद उन्हें रिलीज कर दिया गया। मर्फी आसानी से कंपनी के अगले टॉप फेस बन सकते थे। WWE के पास उनके लिए कोई प्लान्स नहीं थे और इसी वजह से उन्हें सफलता नहीं मिल पाई। WWE से जाने के बाद वो लगातार अलग-अलग इंडिपेंडेंट रेसलिंग प्रमोशन्स में नजर आ रहे हैं।

2- नेविल

Ad

हर एक फैन ने उम्मीद की थी कि नेविल को WWE में बढ़िया तरह से सफलता मिलेगी। उनके पास शानदार रेसलिंग स्किल्स और बॉडी थी। वो अपने धमाकेदार मैचों के लिए जाने जाते थे। नेविल को NXT में सफलता मिली थी और इसी वजह से लग रहा था कि वो मेन रोस्टर पर भी बढ़िया काम करेंगे।

WWE ने उनके टैलेंट का सही तरह से उपयोग नहीं किया। नेविल आसानी से कंपनी के अगले रे मिस्टीरियो बन सकते थे। WWE में उनकी किस्मत खराब रही और इसी वजह से उन्होंने बाद में कंपनी से जाने का निर्णय लिया। इस समय नेविल इंडिपेंडेंट सर्किट पर पैक के नाम से बढ़िया काम कर रहे हैं।

1- रायबैक

Ad

रायबैक हमेशा ही अपनी शानदार फिजिक के लिए प्रसिद्ध रहे हैं। इस सुपरस्टार के पास WWE में सफलता हासिल करने के सारे गुण थे। उन्हें WWE ने शुरुआत में जबरदस्त तरीके से पुश भी दिया लेकिन समय के साथ उनकी बुकिंग में गिरावट आई। बाद में कभी रायबैक को अच्छी बुकिंग नहीं मिली।

रायबैक के WWE के साथ कुछ विवाद रहे थे। साथ ही कई सुपरस्टार्स का मानना था कि रायबैक मैच में सुपरस्टार्स को चोटिल करने की कोशिश करते हैं। इसी वजह से वो बैकस्टेज भी पसंद नहीं किए जाते थे। इन्हीं कारणों से उन्हें पुश नहीं मिल पाया और बाद में उन्हें WWE से निकाल दिया गया।

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications