WWE को प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी माना जाता है। इस कंपनी में हर सुपरस्टार के लिए सफलता हासिल करना मुश्किल रहता है। WWE में ढेरों टैलेंटेड रेसलर्स काम कर चुके हैं लेकिन हर एक स्टार को सफलता नहीं मिली है। कई सुपरस्टार्स को बढ़िया बुकिंग के लिए सालों का इंतजार करना पड़ता है वहीं कुछ आते ही फैंस को प्रभावित कर देते हैं। WWE में सफलता हासिल करने के लिए कैरेक्टर, रेसलिंग स्किल्स के साथ ही लुक्स का अहम किरदार है।इसी वजह से सुपरस्टार्स अपने शरीर पर ध्यान देते हैं और कड़ी मेहनत करते हैं। ज्यादातर प्रसिद्ध सुपरस्टार्स जबरदस्त तरीके से ट्रेनिंग करते हैं। WWE में हर बार बेहतर बॉडी और लुक वाले सुपरस्टार को सफलता नहीं मिलती है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो जबरदस्त बॉडी होने के बावजूद WWE में ज्यादा सफलता हासिल नहीं कर पाए।5- WWE के पूर्व सुपरस्टार EC3 View this post on Instagram A post shared by ec3 (@therealec3)EC3 को WWE में सफलता नहीं मिल पाई और इस चीज़ से कई सारे फैंस निराश थे। इस सुपरस्टार के पास जबरदस्त टैलेंट था और वो आसानी से कंपनी के टॉप स्टार बन सकते थे। EC3 के पास बढ़िया कैरेक्टर, माइक और रेसलिंग स्किल्स थी। इस सुपरस्टार के पास शानदार लुक था।इतने सारे गुण होने के बावजूद भी EC3 को WWE में पुश नहीं मिल पाया। उन्हें जॉबर की तरह उपयोग किया गया और बाद में WWE ने इस टैलेंटेड सुपरस्टार को रिलीज कर दिया। EC3 को WWE अपना अगला टॉप स्टार बना सकता था। वो आसानी से बेबीफेस और हील दोनों कैरेक्टर्स में अच्छा काम कर सकते थे। View this post on Instagram A post shared by ec3 (@therealec3)उन्होंने Impact Wrestling में बड़े सुपरस्टार के रूप में काम किया था और उन्होंने वो रोल अच्छे से निभाया था। वो WWE में भी अपने प्रदर्शन से फैंस को प्रभावित कर सकते थे और कंपनी का अहम हिस्सा बन सकते थे।