4 WWE Superstars जो मेंस Royal Rumble 2023 मैच में 30वें स्थान पर एंट्री कर सकते हैं

Ujjaval
WWE Royal Rumble 2023 में दिग्गज नज़र आ सकते हैं
WWE Royal Rumble 2023 में दिग्गज नज़र आ सकते हैं

Royal Rumble 2023: WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble) 2023 इवेंट के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। इसका एक बड़ा कारण रंबल मैच हैं। मेंस और विमेंस सुपरस्टार्स के Royal Rumble मैच देखने को मिलते हैं। इन मुकाबलों में जीत दर्ज करने वाले स्टार्स को रेसलमेनिया (WrestleMania) में चैंपियनशिप मैच मिलता है।

रंबल मैच में आखिरी स्थान पर एंट्री करने वाले स्टार को फायदा होता है क्योंकि बाकी सब पहले से थक चुके होते हैं। अमूमन WWE 30वें नंबर पर बड़े सुपरस्टार्स को बुक करके फैंस को सरप्राइज देता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 WWE सुपरस्टार्स को लेकर बात करेंगे, जो मेंस Royal Rumble 2023 मैच में 30वें स्थान पर एंट्री कर सकते हैं।

4- WWE दिग्गज जॉन सीना Royal Rumble 2023 मैच में आ सकते हैं

जॉन सीना ने हाल ही में SmackDown के एपिसोड में टैग टीम मैच लड़ा था। दरअसल, वो अब काफी कम मौकों पर नज़र आते हैं। सीना अभी फिल्मों में व्यस्त हैं और इसी कारण वो लंबे ब्रेक के बाद WWE में रिटर्न करते हैं। हालांकि, सीना Royal Rumble 2023 मैच में एंट्री कर सकते हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार WWE WrestleMania 39 में जॉन सीना का एक मैच प्लान कर रहा है। इसकी स्टोरीलाइन शुरू करने के लिए रंबल मुकाबले में सीना को लाया जा सकता है। वो 30वें स्थान पर एंट्री करते हुए किसी रेसलर को एलिमिनेट करके उसके साथ दुश्मनी शुरू कर सकते हैं।

3- ऐज

ऐज ने अपना आखिरी मैच Extreme Rules 2022 में लड़ा था और इसके बाद से वो टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। अभी उन्हें जजमेंट डे से बदला लेना है। Royal Rumble 2023 मैच में जजमेंट डे के फिन बैलर, डॉमिनिक मिस्टीरियो और डेमियन प्रीस्ट डॉमिनेट कर सकते हैं।

उनकी हालत खराब करने के लिए 30वें नंबर पर सरप्राइज एंट्रेंट के रूप में ऐज आ सकते हैं। वो इस मुकाबले का हिस्सा बनकर तीनों हील स्टार्स को एलिमिनेट करके WrestleMania 39 के लिए दुश्मनी की शुरुआत कर सकते हैं। फैंस को यह स्टोरीलाइन एंगल जरूर पसंद आएगा।

2- कोडी रोड्स

कोडी रोड्स फिलहाल चोट के चलते एक्शन से दूर हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार Royal Rumble 2023 में उनकी वापसी देखने को मिल सकती है। वो मेंस रंबल मैच का हिस्सा बन सकते हैं और अपनी वापसी द्वारा सभी फैंस को चौंका सकते हैं। Raw के एपिसोड्स में कोडी के वीडियो सैगमेंट्स देखने को मिल रहे हैं।

कोडी यहां अपनी वापसी के संकेत दे रहे हैं और यह भी बता रहे हैं कि वो रिटर्न के बाद सीधा वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने की कोशिश करेंगे। ऐसे में रोड्स सबसे आखिरी में मैच में आकर टॉप रेसलर्स को एलिमिनेट करके जीत दर्ज कर सकते हैं। फैंस को यह स्टोरीलाइन एंगल जरूर पसंद आएगा।

1- द रॉक

द रॉक की वापसी के लिए फैंस बहुत उत्साहित हैं। कई सालों से रोमन रेंस के खिलाफ उनके मैच के संकेत मिल रहे हैं। अब लग रहा है कि यह मुकाबला संभव हो पाएगा। द रॉक मैच को सेटअप करने के लिए Royal Rumble 2023 में अपनी सरप्राइज एंट्री कर सकते हैं।

उनकी एंट्रेंस के लिए आखिरी स्पॉट सबसे ज्यादा बेहतर रहेगा। वो यहां एक बड़ी जीत दर्ज करते हुए रोमन रेंस को WrestleMania 39 में मैच लड़ने के लिए चुनौती दे सकते हैं। ट्राइबल चीफ और द ग्रेट वन को आखिर ड्रीम मैच लड़ने का मौका मिल सकता है। इसकी शुरुआत Royal Rumble 2023 से हो सकती है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।