4 WWE Superstars जिनकी Royal Rumble 2023 में वापसी की उम्मीद फैंस ने लगाई थी लेकिन उनका रिटर्न नहीं हुआ

Ujjaval
WWE Royal Rumble 2023 में कुछ दिग्गज की वापसी नहीं हुई
WWE Royal Rumble 2023 में कुछ दिग्गज की वापसी नहीं हुई

Royal Rumble 2023: WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble 2023) इवेंट काफी सफल साबित हुआ है। इस शो को लेकर फैंस बहुत उत्साहित थे और WWE ने इस शो को अच्छा बनाया है। इस इवेंट में कुछ बड़े सुपरस्टार्स की वापसी देखने को मिली और कुछ फैंस इसी कारण बहुत ज्यादा खुश थे।

इस शो में ऐज, बेथ फीनिक्स, बुकर टी, लोगन पॉल, पाइपर निवेन, मिशेल मैककूल और नाया जैक्स समेत अन्य रेसलर्स की वापसी हुई। हालांकि, कई बड़े सुपरस्टार्स हैं, जिनकी वापसी की फैंस ने उम्मीद लगाई थी लेकिन वो नहीं आ पाए। इसलिए इस आर्टिकल में हम 4 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिनकी वापसी की फैंस ने उम्मीद लगाई थी लेकिन उनका रिटर्न नहीं हुआ।

4- WWE Royal Rumble 2023 में The Rock की वापसी की उम्मीद फैंस को थी

The Rock is officially back at Royal Rumble 2023 💯💯 https://t.co/ipxsigNR8w

द रॉक को WWE इतिहास के सबसे बड़े दिग्गजों में गिना जा सकता है और वो इस समय हॉलीवुड में काम कर रहे हैं। द रॉक की वापसी की अफवाह काफी समय से चल रही थी और फैंस उन्हें बहुत ज्यादा मिस कर रहे थे। कई लोगों को लगा था कि Royal Rumble 2023 में रॉक वापस आएंगे।

फैंस उन्हें रोमन रेंस के खिलाफ WrestleMania 39 में देखना चाहते थे और इसी कारण उनकी वापसी की उम्मीद थी। हालांकि, इस शो में वो नज़र नहीं आए। अंत तक सभी उम्मीद लगाकर बैठे थे लेकिन फैंस को निराशा हाथ लगी। उम्मीद है कि रॉक थोड़े समय बाद WWE में अपनी वापसी करेंगे।

3- स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन

🚨🚨The Rock & Steve Austin set for @WWE Royal Rumble 2023. https://t.co/pJ8fhzoHu5

स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन ने WrestleMania 38 में मैच लड़ा था और फैंस को उनका प्रदर्शन अच्छा लगा था। कई रिपोर्ट्स सामने आई थी, जिनमें बताया गया था कि स्टीव ऑस्टिन को वापसी करने का ऑफर दिया गया है। WWE उन्हें एक बार फिर WrestleMania में लड़ने के लिए बुक करना चाहता है।

Royal Rumble के साथ Road to WrestleMania की शुरुआत हो होती है। इसी कारण लग रहा था कि वो यहां आकर किसी सुपरस्टार के साथ अपनी दुश्मनी शुरू कर सकते हैं। हालांकि, उनकी इस शो में वापसी नहीं देखने को मिली और यह एक निराशाजनक चीज़ रही। फैंस उन्हें फिर एक्शन में देखना चाहते थे।

2- बैड बनी

Bad Bunny may be return to WWE in the next Royal Rumble 2023 after Triple H's personal request, according to TheSportsRush & WrestlingBlog. 🥊 https://t.co/JHkv0fvYS8

बैड बनी इस समय रैप इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि पूरे म्यूजिक वर्ल्ड के सबसे बड़े कलाकारों में से एक हैं। वो WWE के बड़े बहुत फैन हैं और इसी वजह से वो समय-समय पर यहां नज़र आते हैं। पिछले साल बैड बनी ने Royal Rumble मैच में हिस्सा लिया था और उन्होंने यहां शानदार प्रदर्शन किया था।

बनी को कंपनी में नज़र आए हुए बहुत समय हो गया है। इसी कारण कई लोगों को लगा था कि वो Royal Rumble 2023 में गेस्ट अपीयरेंस देकर फैंस को खुश कर देंगे। हालांकि, इस शो में वो नज़र नहीं आए और फैंस इस चीज़ से जरूर ही थोड़ा निराश दिखाई दिए।

1- जॉन सीना

@JohnCena - THE GOAT 🐐❤️- Return to Royal Rumble Match 2023 Cena 🔥 https://t.co/0nQwdUyjZM

जॉन सीना ने WWE में 16 बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती है और उनका रेसलिंग करियर अभी तक शानदार साबित हुआ है। सीना ने 2022 के अंत में एक टैग टीम मैच लड़ा था और फैंस उन्हें टीवी पर देखकर खुश थे। कयास लगाए जा रहे थे कि जॉन सीना Royal Rumble 2023 में नज़र आएंगे।

रिपोर्ट्स के अनुसार WrestleMania 39 में सीना एक्शन में नज़र आएंगे। इसी कारण प्रशंसकों को उम्मीद थी कि Royal Rumble इवेंट के साथ सीना एक नई स्टोरीलाइन की शुरुआत कर सकते हैं। हालांकि, ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला। जॉन सीना को जल्द ही अपनी वापसी करनी चाहिए।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Be the first one to comment