WWE: WWE में आने के बाद सुपरस्टार्स को पूरी दुनिया में पहचान मिलती है। फैंस भी अपने चहेते सुपरस्टार्स के बारे में सब कुछ जानना पसंद करते हैं। हम आज ऐसे एरा में रह रहें हैं जहां सोशल मीडिया के कई प्लेटफ़ॉर्म मौजूद हैं, इनमें से एक इंस्टाग्राम है जिससे WWE स्टार्स भी अछूते नहीं रह गए हैं।लगभग सभी रेसलिंग स्टार्स इस प्रचलित प्लेटफ़ॉर्म पर मौजूद हैं। सुपरस्टार्स भी इन सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग स्टोरीलाइन को प्रमोट करने के साथ-साथ अपनी ज़िंदगी के कुछ पलों को फैंस के साथ शेयर करने के लिए करते हैं। फैंस भी इस कारण अपने चहेते सुपरस्टार के अकाउंट को फॉलो करते हैं।आज के आर्टिकल में हम 4 WWE सुपरस्टार्स के बारे में जानेंगे जिनके इंस्टाग्राम में सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं।#4 रोंडा राउजी - 15.7 मिलियन (लगभग 1.57 करोड़) फॉलोअर्सपूर्व विमेंस चैंपियन रोंडा राउजीरोंडा राउजी UFC की सबसे प्रसिद्ध फाइटर्स में से एक थीं और ऑक्टागन रिंग में कोई भी उनके खिलाफ कुछ सेकंड्स से ज्यादा नहीं टिक पाता था। डैना वाइट (Dana White) की कंपनी में रोंडा को " बैडेस्ट विमेन ऑफ द प्लेनेट " के नाम से भी जाना जाता था। अगर जीत हार की बात करें तो राउजी का MMA में 12 जीत 2 हार का शानदार रिकॉर्ड दर्ज है। View this post on Instagram Instagram PostUFC छोड़ने के बाद राउजी ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया, जहां वो बहुत ही जल्द विमेंस चैंपियन बन गई थीं। रोंडा ने अपनी ऑक्टागन रिंग के वर्चस्व को WWE रिंग में बनाए रखा। रोंडा अपनी स्टार पावर की वजह से पूरी दुनिया में बहुत प्रसिद्ध हैं। इस फेम के कारण ही उनके इंस्टाग्राम पर करीब 1.57 करोड़ फॉलोअर्स हैं।#3 जॉन सीना - 17.9 मिलियन (लगभग 1.7 करोड़) फॉलोवर्स16 बार के वर्ल्ड चैंपियन जॉन सीनाबिना किसी शक के, जॉन सीना आज तक के WWE के इतिहास के सबसे महान सुपरस्टार्स में से एक हैं। साल 2002 में SmackDown में डेब्यू करने के बाद सीना को प्रमुख सफलता WrestleMania 21 में मिली जहां वो पहली बार WWE चैंपियन बने थे। 20 साल के करियर में सीना ने 16 बार वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम की है। View this post on Instagram Instagram Postसीना अब एक्टिव WWE सुपरस्टार नहीं हैं क्योंकि वो हॉलीवुड में अपने पैर जमाने में लगे हुए हैं। सीनेशन लीडर फैंस के बीच में बहुत ही फेमस हैं। वो कई बार इंस्टाग्राम में बिना कैप्शन की रोचक चीजें शेयर करते रहते हैं। रेसलिंग और हॉलीवुड में इतनी सफलता के कारण उनके इंस्टाग्राम पर लगभग 1.7 करोड़ फॉलोअर्स हैं।#2 यूट्यूबर लोगन पॉल - 23.6 मिलियन (लगभग 2.36 करोड़ )WWE SummerSlam में लोगन पॉलएंटरटेनमेंट की दुनिया में लोगन पॉल किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी जॉइन करने से पहले ही उनके मल्टी मिलियन फॉलोअर्स हैं। पॉल ने WrestleMania 38 में अपना इन-रिंग WWE डेब्यू किया था जहां वो पूर्व WWE चैंपियन मिज के साथ टैग टीम मैच का हिस्सा थे। View this post on Instagram Instagram Postहाल ही में पॉल ने WWE के साथ फुल टाइम डील साइन की है, जिसके बाद SummerSlam 2022 में उन्होंने अपने सिंगल्स डेब्यू मैच में मिज़ को हराया था। पॉल रिंग के बाहर बड़ी सोशल मीडिया पर्सनैलिटी हैं। वो मशहूर यूट्यूबर, Entrepreneur और बॉक्सर भी हैं। लोगन पॉल के इंस्टाग्राम पर लगभग 2.36 करोड़ फॉलोअर्स हैं।#1 WWE दिग्गज द रॉक 333 मिलियन फॉलोअर्सपूर्व वर्ल्ड चैंपियन द रॉकद रॉक को एटीट्यूड एरा में किए गए जबरदस्त काम के द्वारा पूरी दुनिया में पहचान मिली। ब्रह्मा बुल भले ही एक्टिव इन-रिंग कंपटीटर नहीं हों लेकिन आज भी वो कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में शामिल किए जाते हैं। पीपल्स चैंपियन व्यस्त रहने के बावजूद भी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म के जरिए फैंस के बीच खासे एक्टिव रहते हैं। View this post on Instagram Instagram Postद रॉक लगभग 33.3 करोड़ फॉलोअर्स के साथ इंस्टाग्राम में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले WWE सुपरस्टार हैं। ग्रेट वन की इतनी बड़ी फैन फॉलोइंग का एक सबसे महत्वपूर्व कारण उनका सफल हॉलिवुड करियर है। कयास लगाए जा रहे हैं कि 10 बार के वर्ल्ड चैंपियन द रॉक जल्द ही रिंग में वापसी करेंगे।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।